![]() बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Office 2003 सर्विस पैक 2त्वरित विवरणबहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Office 2003 सर्विस पैक 2, Microsoft Office 2003 बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक को नवीनतम अद्यतन देता है. इस पृष्ठ परत्वरित विवरण
संक्षिप्त अवलोकनबहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Microsoft® Office 2003 सर्विस पैक 2 (SP2) यह सुनिश्चित करता है कि आपके किसी Office 2003 बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक का उपयोग करते समय Office 2003 पूरी कार्यक्षमता से कार्य करे.
सर्विस पैक 2 (SP2) के साथ शामिल कुछ फ़िक्सेस अलग अद्यतनों के रूप में पहले रिलीज़ किए गए. यह सर्विस पैक उन्हें एक अद्यतन में संयोजित करता है. इस सर्विस पैक में Office 2003 बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए पहले रिलीज़ किए गए अद्यतन भी शामिल हैं:
MUI के लिए Office 2003 SP2 तब भी स्थापित हो जाएगा, जब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अद्यतन आपके कंप्यूटर पर पहले से स्थापित हो. आप इस अद्यतन के बारे में विशेष जानकारी Microsoft Knowledge Base आलेख (887616): Office 2003 सर्विस पैक 2 का वर्णन से प्राप्त कर सकते हैं. महत्वपूर्ण यदि आप Office 2003 बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक का उपयोग कर रहे हैं तो पूर्ण Office 2003 SP2 कार्यक्षमता के लिए, आपको दोनों यह डाउनलोड और Office 2003 सर्विस पैक 2स्थापित करने की आवश्यकता होगी. Microsoft Office Communicator 2005 और बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Office 2003 SP2 यदि आप Office Communicator 2005 का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको Office 2003 SP2 स्थापित करने से पहले सिस्टम ट्रे में Communicator चिह्न पर राइट-क्लिक करके और "बाहर निकलें" चुनकर Office Communicator से बाहर निकलना चाहिए. यदि आप Communicator से बाहर नहीं निकलते, तो Office 2003 SP2 स्थापित हो जाने के बाद आपको अपना कंप्यूटर रीबूट करने की आवश्यकता होगी. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft Knowledge Base आलेख देखें (905726): जब आप Microsoft Office Communicator चला रहे कंप्यूटर पर Mso.dll फ़ाइल में अद्यतन स्थापित करते हैं, तो आपको कंप्यूटर पुनरारंभ करने का संकेतदिया जाता है. स्रोत के लिए अनुरोध यदि आपने MUI2003SP2-kb887616-client-hin.exe फ़ाइल डाउनलोड कर ली और चला ली है, और आपसे उत्पाद CD डालने के लिए कहा जा रहा है, तो हो सकता है कि स्थानीय स्थापना निकाल दी गई या दूषित हो गई है. आपको अपने स्थानीय स्थापना स्रोत को सुधारने की आवश्यकता हो सकती है. स्थानीय स्थापना स्रोत को सुधारने के निर्देशों के लिए, यह आलेख देखें स्थापना के बाद स्थानीय स्थापना स्रोत बदलें. आपको MUI2003SP2-kb887616-fullfile-hin.exe फ़ाइल डाउनलोड करने और चलाने का भी प्रयास करना चाहिए. भले ही स्थानीय स्थापना स्रोत खो गया हो या दूषित हो, तो भी इस फ़ाइल की स्थापना सफल हो सकती है. सिस्टम आवश्यकताएँ
यह अद्यतन निम्न प्रोग्राम्स पर लागू होता है:
Microsoft Windows Installer यदि आपके पास Windows Installer version 3.0 है, तो आपको Windows Installer version 3.1 में नवीनीकृत करने की आवश्यकता होगी. और जानकारी के लिए, आलेख देखें. (906323): Office 2003 सर्विस पैक 2 की स्थापना करने पर, यह नवीनीकरण पैच windows installer service द्वारा स्थापित नहीं किया जा सकता, क्योंकि नवीनीकृत किए जाने वाला प्रोग्राम खो सकता है, या नवीनीकरण पैच प्रोग्राम के किसी भिन्न संस्करण को नवीनीकृत कर सकता है" त्रुटि संदेश आता है, या सेटअप समाप्त नहीं होता और आपको कोई सूचना प्राप्त नहीं होती. निर्देशनोट: व्यवस्थापकों को व्यवस्थापकीय संसाधन अनुभाग देखना चाहिए. स्थापना निर्देश यह अद्यतन स्थापित करने के लिए, निम्न में से कोई एक कार्य करें:
उपयोग के निर्देश: यह अद्यतन स्थापित करने के बाद, Office का उसी तरह उपयोग करें जिस तरह करते हैं. यह डाउनलोड निकालने के लिए: इस डाउनलोड के लिए स्थापना हटाने की सुविधा नहीं है. अधिक जानकारी के लिए Microsoft Knowledge Base आलेख (873125): आप Office 2003 उत्पादों के लिए सर्विस पैक 2 नहीं निकाल सकते देखें. व्यवस्थापकीय संसाधन प्रबंधित वातावरणों में कार्य करने वाले व्यवस्थापक किसी संगठन में Office अद्यतन वितरित करने के लिए पूर्ण संसाधन Office व्यवस्था अद्यतन केंद्र वेब साइट से प्राप्त कर सकते हैं. इस साइट के मुख पृष्ठ पर, अद्यतन किए जा रहे उत्पाद के लिए अद्यतन रणनीतियाँ में देखें. इस अद्यतन के लिए डाउनलोड नीचे है. जब आप निष्पादन योग्य पैकेज पर डबल-क्लिक करते हैं, तो स्थापना प्रारंभ हो जाती है. पैच फ़ाइलें (MSP फ़ाइलें) खोलने के लिए, आपको आदेश पंक्ति का उपयोग करना आवश्यक है. आदेश पंक्ति और निर्देश Knowledge Base आलेख (197147): IExpress सॉफ़्टवेयर अद्यतन पैकेज के लिए आदेश पंक्ति स्विचमें शामिल किए गए हैं. इस अद्यतन के बारे में आगे जानकारी के लिए Microsoft Knowledge Base आलेख (887616): Office 2003 सर्विस पैक 2 का वर्णन देखें. इस डाउनलोड में फ़ाइलेंइस खंड में लिंक इस डाउनलोड के लिए उपलब्ध अलग अलग फ़ाइलों से संबंधित हैं. अपने लिए सबसे उपयुक्त फ़ाइलों को डाउनलोड करें.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||