*डाउनलोड का आकार चुने गए डाउनलोड घटक के ऊपर निर्भर करता है.
भाषा बदलें:
संक्षिप्त अवलोकन
बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Office 2003 Service Pack 1 (SP1) यह सुनिश्चित करता है कि आपके किसी Office 2003 बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक का उपयोग करते समय Office 2003 पूरी कार्यक्षमता से कार्य करे.
बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Office 2003 SP1 भाषा के आधार पर पृथक डाउनलोड्स की एक श्रृंखला के रूप में उपलब्ध है. आपको उस विशिष्ट डाउनलोड की आवश्यकता होती है जिसमें आपके बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Office 2003 SP1 की भाषाएँ होती है. निम्न सूची बताती है कि प्रत्येक डाउनलोड किन भाषाओं का समर्थन करता है:
MUI2003SP1CD1-kb843187-[प्रकार]-enu.exe में अरबी, फ़्रेच, जर्मन, इटैलियन, जापानी शामिल है
MUI2003SP1CD2-kb843187-[प्रकार]-enu.exe में चीनी (सरलीकृत), डैनिश, डच, फ़िनिश शामिल है
MUI2003SP1CD3-kb843187-[प्रकार]-enu.exe में चीनी (पारंपरिक), पुर्तगाली (ब्राज़ील), पुर्तगाली (पुर्तगाल), स्पैनिश, स्वीडिश शामिल है
MUI2003SP1CD4-kb843187-[प्रकार]-enu.exe में चेक, हंगेरियन, कोरियाई, नॉर्वेजियन (बॉकमाल), पोलिश, तुर्की शामिल है
MUI2003SP1CD5-kb843187-[प्रकार]-enu.exe में एस्टोनियन, यूनानी, हिब्रू, हिंदी, लातवियाई, लिथुआनियाई, रूसी, यूक्रेनियाई शामिल है
MUI2003SP1CD6-kb843187-[प्रकार]-enu.exe में बुल्गारियाई, क्रोएशियाई, रोमानियाई, सर्बियाई (लैटिन), स्लोवाक, स्लोवेनियाई, थाई शामिल है
महत्वपूर्ण यदि आप Office 2003 बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक का उपयोग कर रहे हैं तो पूर्ण Office 2003 SP1 कार्यक्षमता के लिए, आपको यह दोनों डाउनलोड और Office 2003 Service Pack 1का अंग्रेज़ी संस्करण स्थापित करना होगा.
नोट: व्यवस्थापकों को व्यवस्थापकीय संसाधन अनुभाग देखना चाहिए.
स्थापना निर्देश
यह अद्यतन स्थापित करने के लिए, निम्न में से कोई एक कार्य करें:
Office ऑनलाइन वेब साइट पर Office अद्यतन का उपयोग करें (अनुशंसित). Office अद्यतन अपने आप Office का पता लगाता है और आपको ऐसे अद्यतन और सर्विस पैक स्थापित करने के लिए संकेत करता है जो Office प्रोग्राम्स को अप-टू-डेट रखते हैं.
केवल बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक के लिए Office 2003 SP1 स्थापित करें. ऐसा करने के लिए, निम्न चरणों का पालन करें:
पृष्ठ पर नीचे दी गई लिंक्स का उपयोग करके दो में से एक .exe फ़ाइल डाउनलोड करें, और तब फ़ाइल को अपनी हार्ड डिस्क ड्राइव पर सहेजें.
MUI2003SP1CD[संस्करण]-kb843187-client-enu.exe: आपको यह फ़ाइल तब डाउनलोड करनी चाहिए जब आपके पास अपनी मूल उत्पाद CD-ROM हो. यदि आपने पहले अपना उत्पाद अद्यतन किया है तो आपको पैच स्थापना के दौरान स्थापना स्रोत देने की आवश्यकता हो सकती है.
MUI2003SP1CD[संस्करण]-kb843187-fullfile-enu.exe: यह फ़ाइल तब डाउनलोड करें जब आपके पास अपनी मूल उत्पाद CD-ROM नहीं हो या यदि आपको MUI2003SP1CD फ़ाइल स्थापना में समस्या आ रही हो.[संस्करण]-kb843187-client-enu.exe file.
यह अनुशंसा की जाती है कि आप चल रहे सभी प्रोग्राम्स से बाहर निकलें.
Windows Explorer में, अपनी हार्ड डिस्क पर सहेजी गई .exe फ़ाइल डबल-क्लिक करें, और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें.
उपयोग के निर्देश:
यह अद्यतन स्थापित करने के बाद, Office का उसी तरह उपयोग करें जिस तरह करते हैं.
व्यवस्थापकीय संसाधन
प्रबंधित वातावरणों में कार्य करने वाले व्यवस्थापक किसी संगठन में Office अद्यतन वितरित करने के लिए पूर्ण संसाधन Office एडमिन अद्यतन केंद्र वेब साइट से प्राप्त कर सकते हैं. इस साइट के मुख पृष्ठ पर, अद्यतन किए जा रहे उत्पाद के लिए अद्यतन रणनीतियाँ देखें.
इस अद्यतन के लिए डाउनलोड नीचे है. जब आप निष्पादन योग्य पैकेज पर डबल-क्लिक करते हैं, तो स्थापना प्रारंभ हो जाती है. पैच फ़ाइलें (MSP फ़ाइलें) खोलने के लिए, आपको आदेश पंक्ति का उपयोग करना आवश्यक है. आदेश पंक्ति और निर्देश Knowledge Base आलेख (197147): Command-Line Switches For IExpress Software Update Packagesमें शामिल हैं.