|
|
 Office 2003 Service Pack 3 (SP3)त्वरित विवरणOffice 2003 Service Pack 3 Microsoft Office 2003 के लिए नवीनतम अद्यतन प्रदान करता है. इस पृष्ठ परत्वरित विवरण| फ़ाइल नाम: | Office2003SP3-KB923618-FullFile-HIN.exe | | संस्करण: | 1 | | ज्ञानकोष (KB) आलेख: | KB923618 | | प्रकाशन दिनाँक: | 17-09-2007 | | भाषा: | हिंदी | | डाउनलोड का आकार: | 127.4 MB | | अनुमानित डाउनलोड समय: | 5 घंटा11 न्यूनतम 56K |
| | भाषा बदलें: | |
संक्षिप्त अवलोकनMicrosoft® Office
2003 Service Pack 3 (SP3) Office 2003 के सुरक्षा क्षेत्र में हुआ एक प्रमुख विकास है. यह Office सुइट को संभावित आक्रमणों तथा सुरक्षा संबंधी अन्य जोखिमों के प्रति और मज़बूत बनाता है. इस सर्विस पैक में वे फ़िक्स भी शामिल हैं, जो पहले Office 2003 के लिए पृथक अद्यतनों के रूप में जारी किए गए थे.
इस अद्यतन के बारे में विशिष्ट जानकारी आपको इस Microsoft नॉलेज
बेस आलेख (923618) में मिल सकती है:
Office 2003 Service Pack 3 का वर्णन.
इस सर्विस पैक में निम्नलिखित शामिल हैं
इस सर्विस पैक में महत्वपूर्ण नए सुरक्षा अद्यतन शामिल हैं. इस सर्विस पैक में वे अद्यतन भी शामिल हैं, जो पहले Office 2003 के लिए जारी किए गए थे.
Service Pack 3 में Office 2003 के Microsoft ऑनलाइन क्रैश
विश्लेषण तथा Microsoft उत्पाद समर्थन फ़ीडबैक से प्राप्त उपयोगकर्ता इनपुट के परिणामस्वरूप स्थिरता के लिए विकसित किए गए सुधार भी शामिल हैं.
Service Pack 3 के कुछ परिवर्तन Office 2003 के व्यवहार में बदलाव लाते हैं, जिसमें डिफ़ॉल्ट रूप से कुछ सुविधाओं को अक्षम करके कंप्यूटर व्यवस्थापकों को अधिक नियंत्रण प्रदान करने वाले परिवर्तन शामिल हैं. परिवर्तनों में शामिल हैं:
- Office 2003 में अब कुछ खास फ़ाइल प्रारूप खोले या सहेजे नहीं जा सकते. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938810 देखें.
- MAPI फ़ॉर्म पब्लिक फ़ोल्डर तथा उपयोगकर्ता फ़ोल्डर में नहीं चलते. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938816 देखें.
- Office 2003 को अब विशिष्ट COM घटकों की अनुमति देने या उन्हें अस्वीकार करने के लिए कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938815 देखें.
- असामान्य गुणों वाले कुछ COM घटक अपेक्षानुसार कार्य नहीं भी कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938814 देखें.
- Microsoft Office डॉक्यूमेंट इमेजिंग के व्यवहार में परिवर्तन किए गए हैं. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938813 देखें.
- Outlook में कुछ अनुलग्नक नहीं खोले जा सकते. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938811 देखें.
- Access ऐड-इन अब सभी उपयोगकर्ताओं के उपयोग हेतु कॉन्फ़िगर
नहीं किए जा सकते. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938809 देखें.
- Microsoft Office Word की फ़ास्ट सेव सेटिंग निकाल दी गई है. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938808 देखें.
- खास प्रारूपों में सहेजे गए दस्तावेज़ों में
अब Office का संस्करण नंबर नहीं होता. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938807 देखें.
- पुराने Excel फ़ाइल प्रारूपों के कुछ मैक्रो में सुरक्षा का स्तर बढ़ाया गया है. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख 938806 देखें.
पृष्ठ शीर्ष
सिस्टम आवश्यकताएँ - समर्थित आपरेटिंग सिस्टम: Windows 2000 Service Pack 3; Windows Server 2003 Service Pack 1; Windows Vista; Windows XP Service Pack 2
यह अद्यतन निम्नलिखित प्रोग्राम्स पर लागू होता है:
- Microsoft® Office मौलिक संस्करण 2003
- Microsoft® Office Professional Edition 2003
- Microsoft® Office लघु व्यवसाय संस्करण 2003
- Microsoft® Office Standard Edition 2003
- Microsoft® Office विद्यार्थी व शिक्षक संस्करण 2003
- Microsoft® Office Access 2003
- Microsoft® Office Access 2003 Runtime
- Microsoft® Office Excel® 2003
- Microsoft® Office FrontPage® 2003
- Microsoft® Office InfoPath® 2003
- Microsoft® Office Outlook® 2003
- Microsoft® Office PowerPoint® 2003
- Microsoft® Office Publisher 2003
- Microsoft® Office Word 2003
- Microsoft® Office 2003 Web Components
- Microsoft® Office XP Web Components
पृष्ठ शीर्ष
निर्देशस्थापना निर्देश
यह अद्यतन स्थापित करने के लिए, निम्न में से कोई एक कार्य करें:
- Microsoft Update का उपयोग करें (अनुशंसित). Microsoft Update, Windows Update और Office Update द्वारा उपलब्ध कराए गए अद्यतनों को एक स्थान पर समेकित करता है और आपको उच्च-प्राथमिकता वाले अद्यतनों के स्वचालित वितरण और उनकी स्थापना चुनने में सक्षम बनाता है.
- Office ऑनलाइन वेबसाइट पर Office Update का उपयोग करें. स्वचालित डिटेक्शन चलाने के बाद, Office Update आपको उन अद्यतनों तथा सर्विस पैक्स को स्थापित करने का संकेत देता है, जो आपके Office उत्पादों को उपलब्ध सर्वोत्कृष्ट गुणवत्ता के स्तर तक ले आते हैं. Windows Vista में Office Update समर्थित नहीं है.
-
केवल Office 2003 SP3 स्थापित करें. इसके लिए, निम्न चरणों का पालन करें:
- इस पृष्ठ के शीर्ष पर स्थित डाउनलोड बटन पर क्लिक करके Office2003SP3-kb923618-FullFile-HIN.exe फ़ाइल डाउनलोड करें. फ़ाइल को अपनी हार्ड डिस्क ड्राइव पर
सहेजें.
- आपको चल रहे किसी भी प्रोग्राम से बाहर निकल जाने का सुझाव दिया जाता है.
- Windows Explorer में, आपके द्वारा अपनी हार्ड डिस्क ड्राइव पर सहेजी गई
.exe फ़ाइल पर डबल क्लिक करें, और स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले निर्देशों
का पालन करें.
SP3
तब भी स्थापित हो जाएगा यदि कोई सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अद्यतन आपके कंप्यूटर पर पहले से
स्थापित है.
अन्य Microsoft Office उत्पादों का उपयोग करते समय
यदि आप निम्नलिखित Microsoft Office उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं, तो हम आपको नवीनतम सर्विस पैक्स प्राप्त करने का सुझाव देते हैं:
यदि आप Office Communicator 2005 का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको Office 2003 SP3 स्थापित करने से पहले Office Communicator से बाहर निकलना होगा. यदि आप
Communicator से बाहर नहीं निकलते, तो Office 2003 SP3 स्थापित होने के बाद आपको अपना कंप्यूटर रीबूट करना पड़ेगा. अधिक जानकारी के लिए, Microsoft नॉलेज बेस आलेख (905726) देखें: Office सर्विस पैक या कोई Office अद्यतन स्थापित करने के बाद आपको अप्रत्याशित रूप से कंप्यूटर रीस्टार्ट करने का संकेत दिया जाएगा.
इस डाउनलोड को निकालने के लिए
इस डाउनलोड के लिए स्थापना रद्द करने की सुविधा नहीं है. अधिक जानकारी के लिए, कृपया
Microsoft नॉलेज बेस आलेख (873125) देखें: आप
Office 2003 उत्पादों के लिए सर्विस पैक्स को नहीं निकाल सकते.
व्यवस्थापकीय संसाधन
प्रबंधित परिवेश में काम करने वाले व्यवस्थापक किसी संस्था में
Office अद्यतनों को परिनियोजित करने के लिए संपूर्ण संसाधन
Office 2003 संसाधन किट पर प्राप्त कर सकते हैं.
जब आप एक्ज़िक्यूटेबल पैकेज को डबल-क्लिक
करते हैं, तो स्थापना शुरू हो जाती है. पैच फ़ाइलों (.msp फ़ाइलें) को निकालने के लिए, आपको
एक आदेश पंक्ति का उपयोग करना होगा. आदेश पंक्ति और अनुदेश
नॉलेज बेस आलेख (197147) में उपलब्ध हैं:
IExpress सॉफ़्टवेयर अद्यतन पैकेजों के लिए आदेश-पंक्ति स्विचेस.
Microsoft नॉलेज बेस आलेख (923618) देखें: इस अपडेट के बारे में अधिक जानकारी के लिए Office
2003 Service Pack 3 का वर्णन. पृष्ठ शीर्ष
पृष्ठ शीर्ष
|