Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 
 परिचय

Excel 2003 आपको शक्तिशाली उपकरणों के माध्यम से डेटा को ऐसी जानकारी में बदलने की सुविधा देता है जिसे आप विश्लेषित कर सकें, जिसका आदान-प्रदान कर सकें और जिसके परिणामों को साझा किया जा सके. Excel 2003 समूहों में बेहतर कार्य करने, और अपने कार्य को बचाने के साथ-साथ उस तक पहुँच नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है. इसके अलावा, आप इंडस्ट्री स्टैंडर्ड एक्सटेंसिबल मार्कअप लैंग्वेज डेटा के साथ कार्य कर सकते हैं. इसमें आप हिंदी में डेटा शामिल कर सकते हैं और उन्हें मनचाहा स्वरूप दे सकते हैं. ग्राफ़ और चार्ट जैसी सुविधाएँ भी हिंदी में उपलब्ध हैं.

Excel 2003 में नया क्या है?

सूची कार्यक्षमता
Office Excel 2003
में, आप किसी परस्पर संबंधित डेटा समूह से संबद्ध करने और उस पर काम करने के लिए अपने कार्यपत्रक में सूचियाँ बना सकते हैं. जब आप किसी श्रेणी को किसी सूची के रूप में निर्दिष्ट करते हैं तो आप सूची के बाहर के डेटा से अप्रभावित रह कर आसानी से डेटा को प्रबंधित और विश्लेषित कर सकते हैं.
 
साथ ही
Windows SharePoint Services 2.0 से समेकन करके किसी सूची की जानकारी को अन्य लोगों के साथ साझा किया जा सकता है. किसी सूची के रूप में डेज़िग्नेट की गई श्रेणियों के लिए एक नया उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस और एक संबंधित कार्यक्षमता दी गई है.


 

Windows SharePoint Services 2.0 के साथ समेकन
(केवल
Microsoft Office Professional Edition 2003
)
 
Excel सूचियों में आप किसी सूची की जानकारी को Windows SharePoint Services 2.0 से बड़ी आसानी से समेकित कर सकते हैं. आप अपनी Excel सूची को प्रकाशित करके सूची के आधार पर किसी SharePoint साइट पर कोई SharePoint सूची बना सकते है. यदि आप सूची को SharePoint साइट से लिंक करना चुनते हैं, तो जब आप सूची को सिंक्रनाइज़ करेंगे, तब सूची में Excel में किए गए परिवर्तन SharePoint साइट पर दिखाई देंगे.
 
आप मौजूदा Windows SharePoint Services 2.0 सूचियों को संपादित करने के लिए भी Excel का उपयोग कर सकते हैं. आप सूची को ऑफ़लाइन संशोधित कर सकते हैं और बाद में SharePoint सूची को अद्यतन करने के लिए अपने परिवर्तन सिंक्रनाइज़ कर सकते हैं.

बेहतर सांख्यिकीय फ़ंक्शन
निम्न सांख्यिकीय फ़ंक्शंस के आयाम, जिनमें पूर्णांक परिणाम और शुद्धता शामिल हैं, बेहतर बनाए गए हैं:
 
BINOMDIST, CHIINV, CONFIDENCE, CRITBINOM, DSTDEV, DSTDEVP, DVAR, DVARP, FINV, FORECAST, GAMMAINV, GROWTH, HYPGEOMDIST, INTERCEPT, LINEST, LOGEST, LOGINV, LOGNORMDIST, NEGBINOMDIST, NORMDIST, NORMINV, NORMSDIST, NORMSINV, PEARSON, POISSON, RAND, RSQ, SLOPE, STDEV, STDEVA, STDEVP, STDEVPA, STEYX, TINV, TREND, VAR, VARA, VARP, VARPA, ZTEST


 

XML समर्थन
XML से कार्यपुस्तिकाओं और डेटा में आपके काम को व्यवस्थित करना बहुत आसान हो गया है. कस्टम XML
स्कीमा का उपयोग करके अब आप साधारण व्यावसायिक दस्तावेज़ों में विशेष व्यावसायिक डेटा के अंश पहचान सकते हैं और उन्हें निकाल सकते हैं.
 
आप किसी भी कार्यपु‍स्तिका में कोई कस्टम
XML स्कीमा अनुलग्न कर सकते हैं. तब, आप स्कीमा के तत्वों पर कक्ष मैप करने के लिए XML स्रोत उपयोग करते हैं. एक बार अपने कार्यपत्रक में XML तत्व मैप कर लेने के बाद, आप बिना किसी समस्या के XML डेटा को मैप किए गए कक्षों में आयात कर सकते हैं और उनसे निर्यात कर सकते हैं.

हिंदी में सॉर्टिंग
इस सुइट की सहायता से आप हिंदी में सॉर्टिंग कर सकते हैं, अर्थात आप हिंदी की वर्णमाला या संख्याओं को आधार बनाकर उन्हें क्रमानुसार व्यवस्थित कर सकते हैं.
 
ऑटो फ़िल्टर
Office की यह सुविधा सूची को आरोही या अवरोही क्रम में सॉर्ट करने का विकल्प प्रदान करती है. ऑटो‍ फ़िल्टर ड्रॉप डाउन अपने आप किसी सूची की शीर्ष लेख पंक्ति में जोड़े जाते हैं. आप ऐसी पंक्तियों को प्रदर्शित करने के लिए जिनमें कोई मान हों, कस्टम ऑटो ‍फ़िल्टर उपयोग कर सकते हैं.
 

हिंदी में ग्राफ़ और चार्ट
Excel 2003 आपके लिए हिंदी में ग्राफ़ और चार्ट बनाने की सुविधा लेकर आ रहा है. इसमें आप आँकड़ों को हिंदी में प्रस्तुत कर सकते हैं और उनके आधार पर गणनाएँ और सारणियन कर सकते हैं.

*   डेटा का बेहतर विश्लेषण करें-
Excel 2003 में इसके परंपरागत विश्वसनीय और शुद्ध संख्यात्मक विश्लेषण तो हैं ही, इसमें संरेखीयता का पता लगाने वाले, वर्ग विचलनों के योगों की गणना करने वाले, साधारण बंटन निकालने वाले, और निरंतर प्रायिकता बंटन निकालने वाले फ़ंक्शंस का विस्तार किया गया है.

 बेहतर स्मार्ट टैग्स से कार्यक्षमता अनुकूलित करें-
Excel 2003 में स्मार्ट टैग्स अधिक सुविधाजनक हैं. किसी स्प्रेडशीट के किसी निर्दिष्ट अनुभाग से स्मार्ट टैग्स जोड़ें और उन्हें इस प्रकार सेट करें कि जब आप संबंधित कक्षों की श्रेणी पर अपना माउस घुमाएँ, तभी स्मार्ट टैग दिखाई दें.

*
  Windows SharePoint Services में सूचियाँ संपादित करें - Windows SharePoint Services के साथ समेकन आपको Excel 2003 स्प्रेडशीट में सूचियाँ कंपोज़ करने और आसान संपा‍दन के लिए उन्हें Windows SharePoint Services साइट्स पर स्थानांतरित करने की सुविधा देता है. आप इन सूचियों को Excel 2003 या Windows SharePoint Services
साइट पर संपादित कर सकते हैं.

*    अपने कार्य का वितरण नियंत्रित करें - इन्फ़ॉर्मेशन राइट्‍स मैनेजमेंट कार्यक्षमता का उपयोग करके अपनी कंपनी की महत्वपूर्ण जानकारियों को किसी प्राप्तकर्ता द्वारा अग्रेषित किए जाने, प्रतिलिपि बनाए जाने या मुद्रित किए जाने से रोक सकते हैं. आप अन्य लोगों को अपनी स्प्रेडशीट देखने, उसकी समीक्षा करने या संशोधित करने की अनुमति दे सकते हैं और इस अनुमति की समयसीमा भी निर्धारित कर सकते हैं.



 


Microsoft