Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 सामान्य प्रश्न

प्रश्न: Office 2003 संस्करणों में नया क्या है?
उत्तर: अब तक जारी किए गए सभी
Office 2003 संस्करणों में Office 2003 सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावी है. Office 2003 संस्करण बड़े और छोटे व्यावसायिक संगठनों की उत्पादकता आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त हैं और व्यावसायिक जानकारी पर आपको बेहतर नियंत्रण देते हैं. यह आपको बेहतर निर्णय लेने और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाते हैं. Office 2003 संस्करण चार क्षेत्रों में विशेष रूप से बेहतर बनाए गए हैं: जानकारी का प्रबंधन और नियंत्रण, व्यावसायिक प्रक्रियाएँ, संचार और सहयोग, और व्यक्तिगत उत्पादकता. अधिक जानकारी के लिए कृपया Office 2003 Editions overview पढ़ें.

प्रश्न:
Office 2003 संस्करण किन भाषाओं में उपलब्ध हैं?
उत्तर:
Office 2003 संस्करण कई भाषाओं में उपलब्ध हैं. इसके बारे में अधिक जानकारी आपको support for multiple languages in Office 2003 Editions पर मिलेगी.

प्रश्न: क्या मुझे
Office 2003 संस्करणों का परीक्षण संस्करण मिल सकता है?
उत्तर: हाँ. परीक्षण संस्करण प्राप्त के लिए आप
Office Professional Edition 2003 trial software पर जा सकते हैं.

प्रश्न: कौन-से
Office 2003 संस्करण उपलब्ध हैं और मेरे लिए कौन-सा उपयुक्त है, यह मैं कैसे तय कर सकता हूँ?
उत्तर:
Office 2003 संस्करणों में शामिल हैं:

  • Microsoft Office Professional Enterprise Edition 2003
  • Microsoft Office Professional Edition 2003
  • Microsoft Office Standard Edition 2003
  • Microsoft Office Small Business Edition 2003
  • Microsoft Office Basic Edition 2003 (केवल नए कंप्यूटर्स पर पहले से स्थापित)
  • Microsoft Office Student and Teacher Edition 2003
  • प्रत्येक संस्करण के बारे में अधिक जानकारी के लिए compare Office 2003 Editions पर जाएँ.

प्रश्न: Office 2003 Support Center क्या है?
उत्तर: यह साइट
Office 2003 के बारे में आमतौर पर आने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए बनाई गई है. यहाँ आप सहायता संबंधी लेख, डाउनलोड्‍स, सहायता, समर्थन, न्यूज़ग्रुप और अन्य जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं.

प्रश्न: Office 2003 स्थापित करने या स्थापना हटाने के लिए मार्गदर्शन कहाँ मिल सकता है?
उत्तर:इनके लिए आप
Office 2003 सेटअप रिसोर्स सेंटर पर जा सकते हैं.

प्रश्न::
Office 2003 की मूलभूत सिस्टम आवश्यकताएँ क्या हैं?
उत्तर:
Office 2003 की मूलभूत सिस्टम आवश्यकताएँ ये हैं.

CPU
Office 2003 को एक Pentium प्रोसेसर कंप्यूटर की आवश्यकता होती है जिसकी क्लॉक स्पीड कम से कम 233 मेगाहर्ट्ज़ (MHz) हो. Microsoft किसी Pentium III या तेज़ प्रोसेसर की अनुशंसा करता है.

ऑपरेटिंग सिस्टम
आप
Office 2003 को इन ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चला सकते हैं:
Microsoft Windows Server 2003 या बाद का संस्करण
Microsoft Windows XP या बाद का संस्करण
Microsoft Windows 2000 Service Pack 3 (SP3) या बाद का संस्करण

स्मृति
Microsoft अनुशंसा करता है कि आपके कंप्यूटर में 128 MB RAM हो. एक ही समय में चलने वाले प्रत्येक Office 2003 प्रोग्राम के लिए अतिरिक्त 8 MB RAM की आवश्यकता होगी.

हार्ड डिस्क स्थान
Office 2003 को 400 MB हार्ड डिस्क स्थान की आवश्यकता होती है. हार्ड डिस्क आवश्यकताएँ आपके कॉन्फ़िगरेशन के अनुसार बदल सकती हैं. कस्टम स्थापना पसंदों को कम या अधिक डिस्क स्थान की आवश्यकता हो सकती है.

मॉनिटर
एक
Super VGA मॉनिटर, जिसका कम से कम रिज़ॉल्यूशन 800x600 और 256 रंग हों, आवश्यक होता है.

ई-मेल और इंटरनेट
ई-मेल के लिए
Microsoft Exchange Server, Internet Simple Mail Transfer Protocol/Post Office Protocol (SMTP/POP3), Internet Message Access Protocol (IMAP4), या MAPI-कम्प्लायंट मेसेजिंग सॉफ़्टवेयर आवश्यक होता है. Microsoft Outlook की कुछ उन्नत कार्यक्षमताओं के लिए Microsoft Exchange Server आवश्यक होता है. इंटरनेट कार्यक्षमता को डायल-अप या ब्रॉडबैंड इंटरनेट एक्सेस और सेवा प्रदाता के लिए अतिरिक्त शुल्क की आवश्यकता होगी. स्थानीय या लंबी दूरी के शुल्क लागू हो सकते हैं.

इंटरनेट एक्स्प्लोरर
Microsoft Office InfoPath के लिए Microsoft Internet Explorer 6 या बाद के संस्करण की आवश्यकता होती है.


Microsoft