Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 कैसे शुरू करें?

Microsoft Office 2003 संस्करणों में आपका स्वागत है!
Microsoft का नवीनतम Microsoft Office डेस्कटॉप उत्पादकता सुइट आपके दिन-प्रतिदिन के कामों में आपकी मदद कर सकता है, जिसमें दस्तावेज़ बनाना और साझा करना, अन्य लोगों से संवाद करना, और डेटा पर काम करना शामिल है. आप शानदार दस्तावेज़, प्रभावी स्प्रेडशीट, और आकर्षक प्रस्तुतियाँ बनाना चाहें; या अपना व्यावसायिक डेटा प्रस्तुत करना चाहें, Microsoft Office 2003 संस्करण में हर काम के लिए उपयुक्त उपकरण हैं.

यदि आप पहली बार कोई भी
Office System उत्पादकता सुइट उपयोग कर रहे हैं, तो यह जानकारी सेटअप की प्रक्रिया में आपकी मदद करती है, संक्षेप में Office सुइट सहित सभी प्रोग्राम्स का परिचय देती है, और बताती है कि अधिक जानकारी के लिए कहाँ जाएँ. यदि आप Office के किसी पुराने संस्करण से नवीनीकरण कर रहे हैं, तो यह जानकारी कुछ नई सुविधाएँ हाइलाइट करती है, और आपको विस्तृत जानकारी के लिए अतिरिक्त संसाधनों से परिचित करवाती है. संक्षेप में, यह वह जानकारी है जो आपको Office 2003 संस्करण प्रारंभ करने के लिए चाहिए.

सेटअप रोडमैप

कोई भी
Office 2003 संस्करण स्थापित करने के लिए आपके पास क्या तैयार होना चाहिए?

Microsoft Office 2003 संस्करण CD
उत्पाद कुंजी
25 वर्णों की उत्पाद कुंजी आपको CD आवरण के अन्दर स्टिकर पर मिलेगी.

नोट
Microsoft Office 2003 संस्करण स्थापित करने या चलाने के लिए आवश्यक है कि आप Microsoft Windows 2000 SP3 (या बाद का संस्करण) या Microsoft Windows XP ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोग कर रहे हों. अतिरिक्त सिस्टम आवश्यकताओं के लिए, अपने Microsoft Office 2003 संस्करण बॉक्स पर दी गई जानकारी देखें.

चरण-दर-चरण स्थापना

  1. अपना कंप्यूटर चालू करें या यदि कंप्यूटर पहले से चालू है, तो पहले से चल रहे कोई भी प्रोग्राम बन्द करें.
  2. अपने कंप्यूटर की CD-ROM ड्राइव में Microsoft Office 2003 संस्करणों की CD डालें. CD अपने आप लॉन्च हो जाती है और सेटअप प्रोग्राम शुरू हो जाता है. आप अधिक जानकारी के लिए उपलब्ध होने पर सेटअप संवाद बॉक्स में मदद बटन उपयोग कर सकते हैं.
  3. सेटअप संवाद बॉक्स में आपसे उत्पाद कुंजी के लिए अनुरोध किया जाएगा, यहाँ 25 वर्ण लिखें.
  4. सेटअप संवाद बॉक्स में जहाँ आपसे उपयोगकर्ता जानकारी का अनुरोध किया जाता है, अपना नाम, प्रथमाक्षर (वैकल्पिक), और संगठन का नाम (वैकल्पिक) लिखें.
    अपना पूरा नाम लिखें. यह नाम आपके
    Microsoft Office प्रोग्राम्स में गुण संवाद बॉक्स (फाइल मेनू) में लेखक बॉक्स में उपयोग किया जाएगा.
    आपकी जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा
    नोट यह इस
    Microsoft Office System उत्पाद के लिए पूर्ण गोपनीयता कथन नहीं है. पूर्ण गोपनीयता कथन उत्पाद की स्थापना पूरी होने के बाद उपलब्ध होता है. पूर्ण गोपनीयता कथन देखने के लिए, किसी भी अनुप्रयोग में मदद में ‘गोपनीयता कथन’(बिना उद्धरण चिह्न के) खोजें.
    सभी
    Microsoft Office System उत्पाद इस तरह बनाए गए हैं कि आप तुरंत अन्य लोगों के साथ डेटा समूहित, प्रदर्शित, और साझा कर सकें. Microsoft आपके डेटा की गोपनीयता और आपके डेटा के उपयोग और वितरण पर आपका नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
  5. सेटअप संवाद बॉक्स में दिया गया एंड यूज़र लायसेंस एग्रीमेंट पढ़ें, और यदि आप सहमत हैं, तो ‘मैं लायसेंस एग्रीमेंट की शर्तें स्वीकार करता हूँ’ का चयन करें. यदि आप शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो सेटअप रुक जाएगा.
  6. उस सेटअप संवाद बॉक्स में जहाँ आपसे स्थापना के प्रकार के लिए अनुरोध किया जाता है, इच्छित विकल्प का चयन करें.

    स्थापना प्रकार का आदर्श विकल्प कई चीज़ों पर निर्भर होता है, जैसे आप
    Office के किसी पुराने संस्करण से नवीनीकरण कर रहे हों, यदि आप उपयोग किए जाने वाले डिस्क स्थान को न्यूनतम रखना चाहते हों, और आप सभी उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करना चाहते हैं या केवल मूल सुविधाओं का.


Microsoft