Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 हिंदी कुंजीपटल

कंप्यूटर पर हिंदी में आसानी से टाइप न कर पाना एक बड़ी समस्या रही है. हिंदी में विभिन्न तरह के कुंजी पटलों का चलन उसे सीख पाने से पहले ही उपयोगकर्ता को उससे दूर कर देता है. अत: बहुत चाहते हुए भी उपयोगकर्ता कंप्यूटर पर हिंदी में आसानी से टाइप नहीं कर पा रहे थे. इसी समस्या को दूर किया है Microsoft के Office 2003 ने. Office 2003 में भारतीय भाषाओं में टाइपिंग अब और भी आसान है. इनपुट मेथड एडिटर, सहायता और भाषा पट्‍टी वाला एक यूज़र फ़्रेंडली ग्राफ़िकल इंटरफ़ेस है. यह सहायता पट्‍टी पर On The Fly सहायता और समकक्ष रोमन पाठ दिखाता है जो टाइपिंग में आपकी मदद करते हैं. भाषा पट्‍टी आसान भाषा चयन, कुंजीपटल चयन और भाषा परिवर्तन के लिए है. हिंदी के कुंजी पटल को सक्रिय करने के लिए आपको Alt+Shift कुंजियों का उपयोग करके या माउस द्वारा भाषा पट्टी से हिंदी को चुनना होगा. इसके साथ ही हिंदी का कुंजी पटल सक्रिय हो जाएगा. अब इस भाषा पट्टी पर उपलब्ध विभिन्न विकल्पों का उपयोग करके हिंदी कुंजी पटल के उपयोग के संबंध में सहायता प्राप्त कर सकते हैं. टाइप करते समय ही कुंजी पटल के कौन से संयोजन से कौन सा अक्षर बनेगा इस बारे में सहायता उपलब्ध है. बहुत सारे कुंजी पटल याद करने की बजाय आप सिर्फ इंस्क्रिप्ट या ध्वन्यात्मक कुंजी पटल से हिंदी में बहुत आसानी से टाइप कर सकते हैं.
 


 


Microsoft