Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 Microsoft Office 2003 हिंदी

आपके लिए प्रस्तुत है आपकी अपनी भाषा में Microsoft का एक बहुपयोगी उत्पाद Microsoft Office 2003. इस सुइट में अब तक के सुपरिचित उपकरणों के अलावा ऐसे बहुत से नए उपकरण शामिल हैं जो इसे एक व्यापक रूप से उपयोगी और समेकित सिस्टम बनाते हैं. इसमें शामिल उपकरण अलग-अलग आकारों के व्यवसायों के लिए समाधान उपलब्ध करवाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.
Microsoft Office 2003 सिस्टम का हिंदी संस्करण भाषायी कंप्यूटर के नए युग का सूत्रपात कर रहा है. इसमें बेहतर सुविधाओं वाले प्रोग्राम, सेवाएँ और समाधान शामिल हैं जो आज के तेज़ गति और तीव्र प्रतिस्पर्धा वाले व्यावसायिक क्षेत्र के लिए आवश्यक हैं. ये सुविधाएँ और समाधान व्यवसाय में कुशलता लाते हैं.

मानव संसाधन, प्रक्रियाओं, परस्पर सहयोग और सूचनाओं के बेहतर उपयोग से निश्चित रूप से कोई भी संगठन अपनी कार्यकुशलता और उत्पादकता बढ़ा सकता है.
Office 2003 को एक ऐसे साधन के रूप में विकसित किया गया है जो प्रक्रियाओं के सुसंचालन और स्वचालन से संगठन को व्यवसाय जगत में होने वाले परिवर्तनों का पूर्वानुमान लगाने और उनका प्रबंधन करने के लिए तैयार करता है.

Microsoft Office 2003 सिस्टम का आधार हैं Microsoft Office 2003 Editions. इन संस्करणों में आधारभूत डेस्कटॉप उत्पादकता उपकरण शामिल हैं. इनके अतिरिक्त इनमें ऐसे नए प्रोग्राम और सेवाएँ शामिल हैं जो कर्मचारियों में पहले से मौजूद क्षमताओं को बढ़ाते हैं. समग्र रूप में उपयोग किए जाने पर Microsoft Office आपके व्यवसाय की मूलभूत से लेकर बड़ी से बड़ी तक, सारी आवश्यकताएँ पूरी कर सकता है.

हिंदी इंटरफ़ेस
Microsoft Office 2003 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका हिंदी इंटरफ़ेस. यह आपको अपनी भाषा में काम करने का एक बिल्कुल नया अनुभव देगा. इसमें न केवल इंटरफ़ेस - मेनू, सबमेनू, संवाद - हिंदी में हैं, बल्कि मदद भी हिंदी में ही है.

Office 2003 में हिंदी में लिखने के लिए इंस्क्रिप्ट, रेमिंगटन, ध्वन्यात्मक आदि कुंजीपटल उपलब्ध हैं. साथ ही इसमें भाषा बदलने का विकल्प भी है और आप बड़ी आसानी से अपने लिखने की भाषा हिंदी से अंग्रेज़ी और अंग्रेज़ी से हिंदी में बदल सकते हैं. आप हिंदी में सॉर्टिंग कर सकते हैं तथा अपनी लिखी वर्तनी का परीक्षण कर सकते हैं और विकल्प चुन कर हिंदी अंक भी लिख सकते हैं.

Office 2003 में हिंदी थिसॉरस भी शामिल किया गया है जिसमें आप शब्दों के अर्थ, समानार्थी और विपरीत शब्द ढूँढ सकते हैं. इसके शोध कार्यफलक में चयनित विषय पर शोध कर सकते हैं. इन नई सुविधाओं के साथ-साथ Office की पारंपरिक सुविधाएँ जैसे स्वतः सुधार और स्वतः पाठ भी अब हिंदी में उपलब्ध हैं. दस्तावेज़ों को आकर्षक, प्रभावी और व्यावसायिक बनाने के लिए आपकी अपनी भाषा में वॉटरमार्क, शीर्ष लेख और पाद लेख देने की सुविधाएँ भी हैं.


 


Microsoft