Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 
 परिचय

Outlook Microsoft के अनुप्रयोगों का सुपरिचित मेल क्लायंट यानि आपकी ई-मेल का सजग प्रहरी है. भेजी जाने वाली और आने वाली सभी मेल को आप विभिन्न फ़ोल्डरों में अधिक पठनीय ढंग से व्यवस्थित कर सकते हैं.

Outlook 2003 में नया क्या है?

नेविगेशन फलक
नया, उपयोग के लिए आसान नेविगेशन फलक
Outlook  के सभी भागों के लिए केंद्रीकृत नेविगेशन उपलब्ध करवाता है, और आपके लिए जानकारी इच्छित रूप में देखना आसान बनाता है.

ऐसे ई-मेल फ़ोल्डर्स जो आप अक्सर उपयोग करते हैं, खोज फ़ोल्डर्स के साथ ही पसंद फ़ोल्डर्स में जोड़े जा सकते हैं और दोनों नेविगेशन फलक में मेल फलक में सबसे ऊपर दिखाए जाते हैं. कैलेंडर फलक में, आप अपने कैलेंडर के साथ-साथ अन्य लोगों के साझा किए गए कैलेंडर भी देख सकते हैं, और मेरा साझा करें लिंक क्लिक करके आप अपना कैलेंडर भी तुरंत साझा कर सकते हैं.

संपर्क, कार्य, नोट्‍स, और जर्नल फलकों में अपना फ़ोल्डर तुरंत साझा करने के लिए या किसी अन्य व्यक्ति का साझा फ़ोल्डर खोलने के लिए मेरा साझा करें लिंक क्लिक कर सकते हैं. आप वर्तमान दृश्य के तहत किसी अन्य दृश्य को क्लिक करके आसानी से दृश्य बदल भी सकते हैं. शॉर्टकट फलक में
Outlook Today और Outlook Update के लिए लिंक हैं.


 

जाएँ मेनू
नया, बेहतर जाएँ मेनू नेविगेशन फलक में फलकों के बीच आना-जाना आसान बनाता है. यदि आप कुंजीपटल शॉर्टकट्‍स से नेविगेट करना पसंद करते हैं, तो आप जाएँ मेनू पर बताए गए शॉर्टकट कुंजी संयोजन, जैसे
CTRL+1 मेल के लिए, CTRL+2 कैलेंडर के लिए, और CTRL+3 संपर्क के लिए, उपयोग कर सकते हैं.

पठन फलक
Outlook के पुराने संस्करणों का पूर्वावलोकन फलक सभी मेल पढ़ने के लिए फिर से बनाया और ऑप्टिमाइज़ किया गया है. एक काग़ज़ की तरह, पठन फलक अनुलंब बनाया गया है, और जब नए बहु-पंक्ति लेआउट में उपयोग किया जाता है, तो पूर्वावलोकन फलक से दुगुनी सामग्री स्क्रीन पर दिखाता है. अन्य सुधारों में मीटिंग अनुरोधों को प्रतिसाद देने और पहले संदेश खोले बिना वोटिंग बटन उपयोग करने की क्षमता शामिल है.

बहु-पंक्ति लेआउट
संदेश एकल-पंक्ति लेआउट या बहु-पंक्ति लेआउट का उपयोग कर प्रदर्शित किए जा सकते हैं. नए बहु-पंक्ति लेआउट में, चार फ़ील्ड (प्रपत्र, विषय, दिनांक, और चिह्न) आमतौर पर अनुलंब स्तंभ में प्रदर्शित रहते हैं. यदि बहु-पंक्ति लेआउट में संदेश सूची किसी आइटम के बारे में सभी स्तंभ शीर्ष नहीं दिखा रही है, तो पूरी जानकारी वाली स्क्रीन युक्ति प्रदर्शित करने के लिए आप आइटम पर रुक सकते हैं, या आप निर्दिष्ट कर सकते हैं कि जब आप किसी आइटम पर रुकें तो अतिरिक्त पंक्तियों पर अतिरिक्त फ़ील्ड्‍स दिखाई दें.

रद्दी ई-मेल फ़िल्टर
नया रद्दी ई-मेल फ़िल्टर आपको हर दिन आने वाली अवांछित ई-मेल रोकने में मदद करने के लिए अन्य
Outlook 2003 सुविधाओं के साथ काम करने के लिए बनाया गया है. यह तय करने के लिए कि किसी संदेश को रद्दी ई-मेल माना जाए या नहीं,  संदेश के भेजे जाने का समय और इसकी सामग्री के आधार पर यह Microsoft Research द्वारा विकसित आधुनिक तकनीक का उपयोग करता है.
 

त्वरित ध्वज
अब आप फ़ॉलो-अप के लिए चिह्नित करने के लिए किसी आइटम पर त्वरित ध्वज लगा सकते हैं. अनेक रंगों के ध्वज आपके संदेशों को पहचानना आसान बनाते हैं. केवल आपके द्वारा चिह्नित संदेश फ़ॉलो अप के लिए खोज फ़ोल्डर में प्रदर्शित होते हैं जिसमें आपके इनबॉक्स के प्रत्येक फ़ोल्डर के सभी त्वरित ध्वजांकित संदेशों की एक अद्यतन सूची रहती है. यह बेहतर ध्वजांकन आने वाले संदेशों के प्रवाह का प्रबंधन करने में आपकी मदद करता है.


खोज फ़ोल्डर
खोज फ़ोल्डर आभासी फ़ोल्डर होते हैं जिनमें विशिष्ट खोज मापदंड से मेल खाने वाले ई-मेल आइटम्स के दृश्य होते हैं. दिखाए गए ई-मेल संदेश एक या अधिक
Outlook फ़ोल्डर्स में संग्रहीत रहते हैं. जब आप कोई खोज फ़ोल्डर बनाते हैं, तो आपके पास चुनने के लिए कई विकल्प होते हैं, जैसे अनुलग्नकों वाली मेल, या विशेष व्यक्तियों की मेल आदि. आप किसी ई-मेल को खोज फ़ोल्डर में प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक विशेष खोज मापदंड बना कर स्वयं अपने कस्टम खोज फ़ोल्डर भी बना सकते हैं.

डेस्कटॉप चेतावनियाँ
नई डेस्कटॉप चेतावनी नए ई-मेल संदेश के लिए बेहतर ऑडियो देती है. नई मेल डेस्कटॉप चेतावनी में धीरे-धीरे प्रेषक का नाम, विषय, और पाठ का एक छोटा पूर्वावलोकन आता है, ताकि आप तुरंत देख सकें कि नया संदेश आवश्यक है या नहीं, फ़ॉलो-अप के लिए चिह्नित किया जाना चाहिए, या किसी अन्य प्रोग्राम में बिना आपके काम को बाधित किए सीधे इसकी उपेक्षा की जा सकती है. डेस्कटॉप चेतावनी में ई-मेल संदेश को खोलने, ध्वजांकित करने, या हटाने के लिए बटन हैं और उपेक्षा करने पर संदेश उसी तरह धीरे-धीरे अदृश्य हो जाता है जिस तरह आता है.

बेहतर गोपनीयता सुविधाएँ
आपकी निजता की रक्षा करने और वेब बीकंस से निपटने के लिए, डिफ़ॉल्ट रूप से
Outlook को बाहरी सामग्री को इंटरनेट से डाउनलोड होने से रोकने के लिए कॉन्फ़िगर किया गया है. यदि कोई ई-मेल संदेश बिना सूचना दिए इंटरनेट पर किसी वेब सर्वर से कनेक्ट होने का प्रयास करता है, तो Outlook तब तक कनेक्शन को रोक देता है जब तक आप स्वयं सामग्री न देखना चाहें. इस सुविधा से आप संभावित अवांछित सामग्री को देखने से बच सकते हैं, और यदि आप किसी कम बैंड-विड्‍थ कनेक्शन पर हैं, तो तय कर सकते हैं कि किसी छवि को डाउनलोड करने के लिए समय और बैंड-विड्‍थ चाहिए या नहीं.
 

अवांछित अनुलग्नक ब्लॉक करें
अवांछित अनुलग्नकों और बड़ी फ़ाइलों द्वारा अधिक संग्रहण स्थान लिए जाने से आपको बचाने के लिए
Outlook 2003
उन लोगों के ई-मेल संदेशों और फ़ाइलों को ब्लॉक करता है जो आपकी सुरक्षित प्रेषक सूची में नहीं हैं. आपके द्वारा जाँचे जाने और पुष्टि किए जाने के बाद ही पूरे संदेश और फ़ाइलें डाउनलोड की जाती हैं.

एक से ज़्यादा कैलेंडर
आप अब अपने कैलेंडर के साथ और भी कैलेंडर देख सकते हैं. कैलेंडर एक साथ स्क्रॉल किए जा सकते हैं, रंग से कोड किए गए हैं, और शेड्‍यूल्स की त्वरित तुलना करने और मीटिंग शेड्‍यूल करने में आपकी मदद करने के लिए लेबल किए गए हैं. आपके द्वारा किसी अन्य व्यक्ति का कैलेंडर खोलने के ‍बाद, यह नेविगेशन फलक में जुड़ जाता है, जहाँ आप उस व्यक्ति विशेष का कैलेंडर दिखाने या छुपाने के लिए उसके नाम के आगे बने चेक बॉक्स का चयन कर सकते हैं.



पता पुस्तिका
नामों का चयन करें संवाद बॉक्स को अधिक जानकारियाँ प्रदर्शित करने के लिए बेहतर बनाया गया है. अब आप किसी नाम के ई-मेल पते और फ़ैक्स नंबर को तुरंत अलग-अलग देख सकते हैं. बड़े मॉनिटर्स का पूरा उपयोग करने के लिए संवाद बॉक्स का आकार बदला जा सकता है और इसे बड़ा किया जा सकता है.
 


Microsoft