Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 
 परिचय

आपकी PowerPoint प्रस्तुतियाँ भी अब आपकी भाषा में होंगी. अब हिंदी में प्रस्तुति बनाना भी उतना ही आसान है जितना अंग्रेज़ी में. आपके लिए ऐसा इंटरफ़ेस तैयार किया गया है जिसमें टिप्पणियाँ,  नोट्‍स आदि उपयोगी सुविधाएँ आपकी भाषा में ही हैं.

Power Point 2003 में नया क्या है?

अद्यतन Viewer
Microsoft Office PowerPoint 2003 में उच्च फ़िडेलिटी आउटपुट शामिल कर इसे बेहतर बनाया गया है. इसमें PowerPoint 2003 ग्राफ़िक्स, ऐनिमेशन, और मीडिया के लिए समर्थन शामिल है. नए Viewer के लिए कोई स्थापना आवश्यक नहीं है. CD के लिए नए पैकेज में आई आपकी प्रस्तुति फ़ाइलों में Viewer डिफ़ॉल्ट रूप से शामिल रहता है. आप चाहें तो नया Viewer डाउनलोड भी कर सकते हैं. साथ ही, Viewer से मुद्रण भी किया जा सकता है.

CD के लिए पैकेज
CD के लिए पैकेज आपकी प्रस्तुतियों के बेहतर वितरण का एक नया तरीका है. आप Microsoft Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले कंप्यूटर पर देखने के लिए अपनी प्रस्तुतियों की CDs बना सकते हैं. PowerPoint से सीधे CDs बर्न करने के लिए Microsoft Windows XP या इसके बाद वाला कोई संस्करण चाहिए. लेकिन यदि आप Windows 2000 का उपयोग कर रहे हैं, तो आप एक या एक से ज़्यादा प्रस्तुतियों को एक फ़ोल्डर में पैकेज कर सकते हैं और तब किसी CD में आपकी प्रस्तुतियों की प्रतिलिपि बनाने के लिए तृतीय पक्ष CD बर्निंग सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं.


 

बेहतर मीडिया प्लेबैक
अब आप
PowerPoint 2003 मूवीज़ पूरी स्क्रीन पर चला कर देख सकते हैं. मूवी को राइट-क्लिक करें, शॉर्टकट मेनू पर मूवी ऑब्जेक्ट संपादित करें क्लिक करें, और तब पूरी स्क्रीन पर ज़ूम करें चेक बॉक्स का चयन करें. Microsoft Windows Media Player संस्करण 8 या इसके बाद वाला कोई संस्करण स्थापित होने पर PowerPoint 2003 में किए गए अतिरिक्त सुधार ASX, WMX, M3U, WVX, WAX, और WMA मीडिया स्वरूपों का समर्थन करते हैं. कोई आवश्यक मीडिया कोडेक मौजूद न होने पर PowerPoint 2003 अपनेआप इसे Windows Media Player तकनीक का उपयोग कर डाउनलोड करने का प्रयास करता है.

नए स्लाइड शो नेविगेशन उपकरण
कोई प्रस्तुति आसान बनाने के लिए नए स्लाइड शो में बहुत से विकल्प हैं.  इसने स्लाइड संबंधी सारे सामान्य कार्यों को बहुत आसान बना दिया है. किसी प्रस्तुति के दौरान स्लाइड शो उपकरण पट्टी पर इंक ऐनोटेशन उपकरण, पेन और हाइलाइटर विकल्प आसानी से उपलब्ध रहते हैं, लेकिन उपकरण पट्टी कभी दर्शकों के लिए बाधा नहीं बनती.


 

बेहतर स्लाइड शो इंक ऐनोटेशंस
कोई प्रस्तुति देते समय अब आप विशेष स्लाइड्स चिह्नित करने के लिए इंक का उपयोग कर सकते हैं या
PowerPoint 2003 की इंक सुविधाओं का उपयोग कर समीक्षा के लिए स्लाइड्स ड्राफ़्ट कर सकते हैं. कुछ विशेष इंक सुविधाओं के लिए Office 2003 संस्करण किसी टैब्लेट PC पर चलाना आवश्यक है.

नया स्मार्ट टैग समर्थन
PowerPoint 2003 में बहुपयोगी और लोकप्रिय स्मार्ट टैग शामिल किया गया है. उपकरण मेनू पर, स्वतः सुधारें विकल्प का चयन करके, और तब स्मार्ट टैग क्लिक करके, आप अपनी प्रस्तुति में पाठ को स्मार्ट टैग से लेबल करना चुन सकते हैं. दिनांक, वित्तीय प्रतीक, और व्यक्तियों के नाम PowerPoint 2003 के साथ आने वाले स्मार्ट टैग पहचानकर्ताओं में शामिल हैं.

बेहतर बिटमैप निर्यात
PowerPoint 2003 में बिटमैप तुलनात्मक रूप से बड़े हैं और निर्यात किए जाने पर इनका रिज़ॉल्यूशन बेहतर होता है.


 

थिसॉरस
PowerPoint 2003
में, आप इच्छित शब्द का चयन करके और उपकरण मेनू पर थिसॉरस क्लिक करके उसके समानार्थी, पर्यायवाची और विपरीतार्थी देख सकते हैं.


 


Microsoft