| 
समय बचाने के लिए या जानकारी
न होने की स्थिति में Office
अनुप्रयोगों के साथ आने वाले टेम्प्लेट्स सदैव ही काफी
मददगार साबित हुए हैं. व्यावसायिक पत्र लिखना हो या व्यक्तिगत
पत्र, अपना जीवन परिचय (बायो डेटा) तैयार करना हो या त्याग
पत्र, Office
के टेम्प्लेट्स उपयोगी रहते हैं. टेम्प्लेट्स दरअसल तैयार
प्रारूप हैं, जो तयशुदा कार्यों के लिए आपका समय और श्रम
बचाते हैं. Office
2003 में उपयोगकर्ता
की सहायता के लिए हिंदी में टेम्पलेट्स भी उपलब्ध हैं.
टेम्पलेट्स उपयोगकर्ता को ऐसे बने-बनाए दस्तावेज़ प्रदान
करते हैं जिनकी प्रतिदिन के कार्यों में आवश्यकता होती
है. इन टेम्पलेट्स में कैलेंडर, बिज़नेस कार्ड, इनवॉइस,
रिज़्यूमे, न्यूज़लेटर, विपणन सामग्री आदि शामिल है. टेम्पलेट्स
कार्य के आधार पर व्यवस्थित किए गए हैं. Microsoft
Word में कोई भी
नया दस्तावेज़ खोलते ही कार्य फ़लक में उपलब्ध विकल्पों
में से टेम्पलेट्स को चुनकर आप टेम्पलेट्स की विभिन्न
श्रेणियों की सूची देख सकते हैं. कार्यालयीन या व्यक्तिगत,
जिस भी तरह के टेम्पलेट की आपको आवश्यकता है उसे चुनकर
आप उसे मनचाहे स्वरूप और सामग्री से संवार सकते हैं. टेम्पलेट
दरअसल मूल प्रारूप है, उसे आधार बनाकर आप अपनी आवश्यकता
के अनुसार दस्तावेज़ तैयार कर सकते हैं. आम तौर पर कार्यालयीन
पत्र या जीवन परिचय जैसे दस्तावेज़ तैयार करते समय सही
और अच्छी हिंदी में सामग्री उपलब्ध नहीं होती, जिसे आधार
बनाया जा सके. आपकी इस समस्या को दूर करेगा Office
2003.

|
 |
|