Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 आपका कंप्यूटर, आपकी भाषा में

यह एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि अंग्रेज़ी या अन्य किसी भी भाषा का कितना ही प्रभाव होने के बाद भी हम सोचते अपनी ही भाषा में हैं. यही कारण रहा होगा कुछ हद तक शायद, कि एक बहुत बड़ा हिंदी भाषी तबका सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति से जुड़ नहीं पाया. अगर आप कंप्यूटर के जबर्दस्त लाभ से अब तक स्वयं को इसलिए दूर रखे हुए थे कि उस पर तो सब कुछ अंग्रेज़ी में है, तो अब आप मिलिए Office 2003 से. आपके दोस्ताना कंप्यूटर को लेकर प्रस्तुत है Office 2003. इसमें Outlook, Word, Powerpoint और Excel जैसे अनुप्रयोगों में आने वाले सारे आदेश, उपकरण पट्टी, संवाद कक्ष तथा मदद हिंदी में उपलब्ध है.
 
सारे आदेश, सारे संवाद कक्ष – अब हिंदी में. अब कंप्यूटर और आपके बीच का संपर्क सूत्र है आपकी अपनी हिंदी. दरअसल अपने उत्पाद के भारतीय परिवेश में स्थानीयकरण की दिशा में
Microsoft अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. देश में स्थानीय भाषा में कंप्यूटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Microsoft अपना एक वृहद कार्यक्रम प्रोजेक्ट भाषा प्रारंभ कर चुका है. प्रोजेक्ट भाषा के अंतर्गत माइक्रोसॉफ़्ट प्राथमिक रूप से चार क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा: उत्पादों का स्थानीयकरण, सरकारों से सहयोग, शैक्षणिक संस्थानों/विकासकर्ताओं के एकीकरण और समुदाय/उद्योगों की भागीदारी से एक स्थानीय भाषा आईटी इकोसिस्टम बनाना. माइक्रोसॉफ़्ट के उत्पाद स्थानीयकरण की मुख्य बात यह है कि वह असमी, बंगाली, गुजराती, गुरुमुखी, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मराठी, उडिया, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 14 भाषाओं में अपने मुख्य उत्पादों विंडोज़ और ऑफिस के इंटरफ़ेस उपलब्ध कराएगा. स्थानीय भाषा अनुप्रयोगों के विकास के लिए यूनिकोड की स्वीकार्यता और साथ ही बहुआयामी इंडिक समुदाय बनाने हेतु माइक्रोसॉफ़्ट केंद्र सरकार के साथ कार्य करेगा.

Office 2003 हिंदी की विशेषताएँ
 
माइक्रोसॉफ़्ट आईटी को वि‍भिन्न बहुभाषी समुदायों तक उनकी भाषा में पहुँचाकर स्‍थानीयकरण क्रांति का अगुवा बन गया है. माइक्रोसॉफ़्ट के विशेष उत्पाद विश्व भर की
38 भाषाओं में कार्य करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं. उत्पाद स्थानीयकरण के मोर्चे पर नए आयाम स्थापित करने के लिए माइक्रोसॉफ़्ट के शोध व अनुसंधान दलों ने दिन-रात मेहनत की है. माइक्रोसॉफ़्ट सूचना प्रौद्योगिकी को स्थानीय भाषाओं के माध्यम से भारत के जन-जन तक पहुँचाने और स्थानीय भाषा में कंप्यूटिंग आरंभ करने के अपने समेकित प्रयत्न के लिए प्रतिबद्ध है.

Office 2003 हिंदी आपके लिए लाया है कई आकर्षण जो आपके कार्य को बनाएँ और भी आसान.
इसमें शामिल हैं:

  • हिंदी सॉर्टिंग
  • यूनिकोड समर्थन
  • नए टाइपफेस
  • ऑटो फिल्टर
  • ग्राफ और चार्ट
  • ई-मेल
  • कैलेंडर और संपर्क
  • हिंदी टेम्पलेट
  • XML समर्थन
  • वॉटरमार्क, शीर्ष लेख और पाद लेख
  • इन्फॉर्मेशन राइट्स मैनेजमेंट
  • दस्तावेज़ कार्यस्थान
  • स्मार्ट दस्तावेज़
  • दस्तावेज़ों की एक साथ तुलना
  • हिंदी में प्रस्तुति

Office 2003 हिंदी की एक अन्य महत्वपूर्ण सुविधा है इसका यूनिकोड समर्थन। Office XP संस्करण से ही यूनिकोड है और आठ प्रमुख भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है। यानी किसी भी प्लेटफॉर्म पर आप अपनी भाषा में लिख सकते हैं और इसे यूनिकोड का समर्थन करने वाले किसी भी सिस्टम पर देखा जा सकता है। यूनिकोड समर्थन के साथ Office 2003 आवश्यक अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप हो गया है।

ये सुविधा हिंदी के साथ ही नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. ये भाषाएँ हैं

  • हिंदी
  • मराठी
  • संस्कृत
  • गुजराती
  • तमिल
  • तेलुगु
  • कन्नड़
  • कोंकणी
  • पंजाबी


Microsoft