Silverlight को स्थापित करने के लिए यहाँ क्लिक करें*
हिंदीबदलें|सभी Microsoft साइटें
Microsoft

 
 परिचय

Office के सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले अनुप्रयोग Word में नवीनतम सुविधाएँ शामिल की गई हैं. इन सुविधाओं का उपयोग कर आप प्रभावी दस्तावेज़ बना सकते हैं, संवेदनशील जानकारी को नियंत्रित कर सकते हैं और अन्य लोगों के साथ बेहतर सहयोग कर उत्पादकता बढ़ा सकते हैं.

बेहतर पठनीयता
Word में अब आप उपयोग के लिए स्क्रीन आकार और रिज़ॉल्यूशन को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं. इसका नया पठन लेआउट पढ़ने का बेहतर अनुभव देता है.

पठन लेआउट दृश्य
•  अनावश्यक उपकरण पट्टियाँ छुपा देता है.
•  दस्तावेज़ मैप दिखाता है ताकि आप तुरंत दस्तावेज़ में इच्छित जगह पर जा सकें.
•  दस्तावेज़ की सामग्री को अपने आप ऐसे पृष्ठों में स्केल करता है जो आसानी से आपकी स्क्रीन में फ़िट हो जाते हैं और जिन्हें ब्राउज़ करना आसान होता है.
•  आप पठन लेआउट दृश्य से बाहर निकले बिना दस्तावेज़ के चयनित भागों को हाइलाइट कर सकते हैं,  उनमें टिप्पणियाँ जोड़ सकते हैं या उन्हें संपादित कर सकते हैं.


 

XML दस्तावेज़ों के लिए समर्थन
Word 2003 में XML दस्तावेज़ बनाने और Word दस्तावेज़ों में XML डेटा उपयोग करने के लिए उपकरण उपलब्ध हैं. आप फ़ील्ड संवाद बॉक्स में किसी XPath व्यंजक को पाठ शामिल करें फ़ील्ड के रूप में निर्दिष्ट करके अपने मौजूदा दस्तावेज़ में XML डेटा भी एम्बेड कर सकते हैं. यदि आप XML डेटा को किसी विशेष तरीके से स्वरूपित करना चाहते हैं, तो कोई XSL
ट्रांस्फ़ॉर्मेशन निर्दिष्ट करके आप ऐसा कर सकते हैं.
 
नोट:
XML सुविधाएँ, फ़ाइलों को XML दस्तावेज़ के रूप में सहेजने को छोड़ कर, केवल Microsoft Office Professional Editions 2003 और Microsoft Office Word 2003 के स्टैंड अलोन संस्करणों में उपलब्ध हैं.

बेहतर अंतरराष्ट्रीय सुविधाएँ
Word में अब विदेशी भाषाओं में दस्तावेज़ बनाने के लिए और किसी बहु-भाषा सेटिंग में दस्तावेज़ उपयोग करने के लिए बेहतर सुविधाएँ हैं.
•  मेल मर्ज अब भाषा की आवश्यकतानुसार प्राप्तकर्ता के लिंग के आधार पर सही अभिवादन चुनता है. मेल मर्ज प्राप्तकर्ता के भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर पते भी स्वरूपित कर सकता है.
•  टायपोग्राफ़ी में सुधार के कारण अनेक भाषाओं में पाठ का प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ है. Word अब कहीं ज़्यादा यूनिकोड श्रृंखलाओं का समर्थन करता है और इसमें संयोजित स्वराघात चिह्नों के लिए बेहतर समर्थन उपलब्ध है.

इंक डिवाइसेज़ के लिए समर्थन
यदि आप टैब्लेट
PC जैसी किसी ऐसी डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं जो इंक इनपुट का समर्थन करती है, तो आप सीधे किसी दस्तावेज़ में अपनी हस्तलिपि में लिख सकते हैं. यह पाठ में नहीं बदलेगा, लेकिन आप इसे अपनी हस्तलिपि में पढ़ पाएँगे.
 

दस्तावेज़ों की एक साथ तुलना
कई बार एक ही दस्तावेज़ में एक से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के परिवर्तन देखना समस्या का कारण बन सकता है. लेकिन अब दस्तावेज़ों की तुलना का नया तरीका उपलब्ध है. एक साथ दस्तावेज़ों की तुलना करें (विंडो मेनू) का उपयोग करके आप एकाधिक उपयोगकर्ताओं के परिवर्तन एक दस्तावेज़ में मर्ज किए बिना ही उनके दस्तावेज़ों में अंतर का पता लगा सकते हैं. अंतर देखने के लिए आप दोनों को एक साथ स्क्रॉल कर सकते हैं.

वर्तनी परीक्षक
संभावित वर्तनी त्रुटियों की जाँच करता है और विकल्प सुझाता है. आप उचित विकल्प चुनकर त्रुटिपूर्ण वर्तनी को सही वर्तनी से बदल सकते हैं.

हिंदी थिसॉरस
इसमें हिंदी थिसॉरस भी उपलब्ध है जिसमें आप किसी शब्द का अर्थ, उसके समानार्थी और विरुद्धार्थी शब्द ढूँढ सकते हैं. यह सुविधा आपको आवश्यकता के अनुसार सही और प्रभावी शब्द लिखने के विकल्प उपलब्ध करवाती है. शोध कार्यफलक में आप अपनी रुचि के विषय पर शोध कर सकते हैं.

स्वत: सुधार और स्वत: पाठ
Office की पारंपरिक सुविधाएँ जैसे स्वत: सुधार और स्वत: पाठ भी अब हिंदी में उपलब्ध हैं. स्वत: सुधार की सुविधा आपको ग़लत वर्तनियों को अपने आप ठीक करने की सुविधा देती है. स्वत: पाठ का उपयोग करके आप हिंदी में सामान्य तौर पर उपयोग होने वाले शब्दों को उनके प्रारंभिक वर्ण लिखकर सम्मिलित कर सकते हैं.

 

वॉटरमार्क, शीर्ष लेख और पाद लेख
दस्तावेज़ों को आकर्षक, प्रभावी और व्यावसायिक बनाने के लिए आपकी भाषा में वॉटरमार्क, शीर्ष लेख और पाद लेख देने की सुविधाएँ हैं. ये सुविधाएँ आपको प्रारंभ से अंत तक हिंदी में काम करने का आनंद दे सकती हैं.



स्मार्ट दस्तावेज़
स्मार्ट दस्तावेज़ कार्य करते समय आपकी मदद करते हैं. यदि आप कोई
Word 2003 या Excel 2003 टेम्पलेट उपयोग कर रहे हों और उस टेम्पलेट को किसी स्मार्ट दस्तावेज़ में बदल दिया जाए, तो इसे किसी डेटाबेस से कनेक्ट किया जा सकता है जो अपने आप कुछ आवश्यक जानकारियाँ डेटाबेस से सम्मिलित कर सकता है.

हिंदी टेम्पलेट
अब आपको रोज़मर्रा के कार्यों में लगने वाले दस्तावेज़ों को बनाने में समय लगाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि यह सुइट आपके लिए हिंदी में पहले से तैयार टेम्पलेट्‍स लेकर आ रहा है. आप बस अपना डेटा तैयार कीजिए, आकर्षक और त्रुटिरहित टेम्पलेट आपके लिए तैयार हैं.

* बेहतर सहयोग -
Word 2003
में आप दस्तावेज़ों को ऐसे साझा कार्यस्थानों पर सहेज सकते हैं जहाँ टीम के अन्य सदस्य दस्तावेज़ों के नवीनतम संस्करण हासिल कर सकते हैं और कार्य सू‍चियाँ, संबंधित फ़ाइलें, लिंक्स और सदस्य सूचियाँ सहेज सकते हैं.

* संवेदनशील दस्तावेज़ों पर नियंत्रण - इन्फ़ॉर्मेशन राइट्‍स मैनेजमेंट कार्यक्षमता का उपयोग करके आप अपनी कंपनी की महत्वपूर्ण जानकारियाँ किसी प्राप्तकर्ता द्वारा अग्रेषित किए जाने, प्रतिलिपि बनाए जाने या मुद्रित किए जाने से बचा सकते हैं. आप अन्य लोगों को अपनी स्प्रेडशीट देखने, उसकी समीक्षा करने या संशोधित करने की अनुमति दे सकते हैं और इस अनुमति की समयसीमा भी निर्धारित कर सकते हैं.

* विश्वासपूर्वक सहयोग करें -  आप दस्तावेज़ के कुछ विशेष अनुभागों को निश्चित व्यक्तियों द्वारा संशोधित किए जाने के लिए इस तरह डेज़िग्नेट कर सकते हैं कि निर्दिष्ट व्यक्ति ही उसमें संशो‍धन कर पाएँ. इससे परस्पर विरोधाभासी टिप्पणियाँ सीमित हो जाएँगी. आप यह भी तय कर सकते हैं कि कोई समीक्षक आपके दस्तावेज़ में तब तक कोई परिवर्तन न कर पाए जब तक कि वह उस पर समीक्षा चिह्न न लगा दे. इसके अलावा आप कुछ विशेष व्यक्तियों द्वारा संशोधित किए जाने वाले भागों को छोड़कर शेष दस्तावेज़ को केवल पढ़ने के लिए सेट कर सकते हैं. इसके अलावा आप दस्तावेज़ के स्वरूपण और शैली को भी परिवर्तित किए जाने से रोक सकते हैं.


 


Microsoft