This is the Trace Id: 7f9615da1bb26bbb258aaa796030c5e7
मुख्य सामग्री पर जाएँ
कार्ट 0 शॉपिंग कार्ट में मौजूद आइटम
साइन इन करें

Microsoft Office 2010 Client Applications के लिए Microsoft Service Pack Uninstall Tool

Office 2010 SP Uninstall Tool, Office 2010 SP पैचों की स्थापना रद्द करने में सहायता करता है.

महत्वपूर्ण! नीचे कोई भाषा चुनने पर पूरी पृष्ठ सामग्री को डायनामिक तौर पर उस भाषा में बदल दिया जाएगा.

डाउनलोड करें
  • संस्करण:

    14

    प्रकाशित होने की तिथि:

    15/7/2024

    फ़ाइल का नाम:

    Office2010SPUninstall.exe

    फ़ाइल का साइज़:

    421.4 KB

    Microsoft Office 2010 Client Applications के लिए Microsoft Service Pack Uninstall Tool एक आदेश पंक्ति उपकरण है, जो Office 2010 सर्विस पैक के द्वारा स्थापित क्लायंट पैचों की स्थापना रद्द करने में सहायता करेगा.

    महत्वपूर्ण नोट: यह डाउनलोड केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है, हालाँकि यह सर्विस पैक के किसी भी भाषा संस्करण के साथ काम करेगा.

    Office 2010 SP Uninstall Tool का उपयोग करने से पहले, आपको निम्न पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है:
    • अधिक संपूर्ण तकनीकी विवरण के लिए, Office 2010 संसाधन किट के अद्यतन लागू करें अनुभाग में "Office 2010 के लिए Microsoft Service Pack Uninstall Tool" देखें, जिसमें उपकरण का उपयोग करने के बारे में अतिरिक्त जानकारी है.
  • समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम

    Windows 7, Windows Server 2003 Service Pack 2, Windows Server 2008, Windows Vista Service Pack 1, Windows XP Service Pack 3




    • समर्थित Windows Installer संस्करण: Windows Installer 3.1 या बाद का संस्करण


  • स्थापना

    Office 2010 SP Uninstall Tool Office2010SPUninstall.exe नामक पैकेज़ में शामिल है जो एक स्वत: निकलने वाली निष्पादन योग्य फ़ाइल है. यह उपकरण स्वयं ही OARPMan.exe. नामक एक फ़ाइल है. इस उपकरण के लिए किसी स्थापना की आवश्यकता नहीं है. OARPMan.exe, Microsoft सॉफ़्टवेयर लाइसेंस शर्तें (पहले एंड-यूज़र लायसेंस एग्रीमेंट या EULA कहते थे), और Readme.txt फ़ाइलें आपके द्वारा निर्दिष्ट स्थान पर निकाले जाएँगे.

    ध्यान दें कि उपकरण का विस्तार करने के लिए आपको एक सबफ़ोल्डर जैसे C:\subdir का उपयोग करना होगा. आप उपकरण का विस्तार हार्ड ड्राइव की मूल निर्देशिका में नहीं कर सकते (उदाहरण के लिए, C:\).

    उपकरण का उपयोग करना

    उपकरण के कंप्यूटर पर किसी फ़ोल्डर में निकाले जाने के बाद, उसे आदेश पंक्ति से चलाया जा सकता है. कार्यप्रवाह के बारे में अधिक जानकारी के लिए readme.txt फ़ाइल देखें, जो उसी स्थान पर निकाली गई होगी जहाँ उपकरण निकाला गया है. साथ ही, जैसा ऊपर बताया गया है, Office 2010 SP Uninstall Tool का उपयोग करने से पहले, आपको निम्न पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है:
    • अधिक संपूर्ण तकनीकी विवरण के लिए, Office 2010 संसाधन किट के अद्यतन लागू करें अनुभाग में "Office 2010 के लिए Microsoft Service Pack Uninstall Tool" देखें, जिसमें उपकरण का उपयोग करने के बारे में अतिरिक्त जानकारी है.

    उपकरण निकालना

    इस डाउनलोड को निकालने के लिए, निम्न फ़ाइलें हटाएँ:
    • office2010spuninstall.exe
    • eula.txt
    • oarpman.exe
    • readme.txt