This is the Trace Id: c2587acbec0bb9716f6f887eea351c25
मुख्य सामग्री पर जाएँ
कार्ट 0 शॉपिंग कार्ट में मौजूद आइटम
साइन इन करें

Microsoft SharePoint® के लिए Microsoft® SQL Server® 2014 रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन

Microsoft SharePoint तकनीकों के लिए SQL Server 2014 रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन, आपको रिपोर्टिंग सेवाएँ सुविधाओं को सहयोगी SharePoint अनुभव के साथ एकीकृत करने देता है.

महत्वपूर्ण! नीचे कोई भाषा चुनने पर पूरी पृष्ठ सामग्री को डायनामिक तौर पर उस भाषा में बदल दिया जाएगा.

  • संस्करण:

    12.0.2000.8

    प्रकाशित होने की तिथि:

    15/5/2022

    फ़ाइल का नाम:

    readme_rsaddin.htm

    rsSharePoint.msi

    फ़ाइल का साइज़:

    18.0 KB

    54.6 MB

    Microsoft SharePoint तकनीकों के लिए SQL Server 2014 रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन, SharePoint वेब फ्रंट-एंड सर्वर पर रिपोर्टिंग सेवाएँ यूज़र इंटरफ़ेस पृष्ठ और सुविधाएँ लागू करता है.

    जब आप रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन को स्थापित कर लेते हैं और अपने सर्वर्स को एकीकरण के लिए कॉन्फ़िगर कर लेते हैं, तो आप SharePoint लायब्रेरी पर रिपोर्टिंग सेवाएँ सामग्री को प्रकाशित कर सकते हैं और फिर उन दस्तावेज़ों को SharePoint साइट से सीधे देख और प्रबंधित कर सकते हैं. रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन निम्न कार्यक्षमता प्रदान करता है:

    • Power View, Microsoft SharePoint Server 2010 Enterprise संस्करण के लिए Microsoft SQL Server 2014 रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन की एक सुविधा, जो एक सहभागी डेटा खोज, दृश्यावलोकन, और प्रस्तुति अनुभव है. यह व्यावसायिक उपयोगर्ताओं जैसे डेटा विश्लेषकों, व्यावसायिक निर्णय लेने वालों, और सूचना कर्मियों, के लिए ड्रैग-एंड-ड्रॉप एड हॉक रिपोर्टिंग प्रदान करता है. Power View रिपोर्ट्स एक नए फ़ाइल स्वरूप, RDLX में होती हैं.
    • रिपोर्ट बिल्डर में एक SharePoint लायब्रेरी से रिपोर्ट्स खोलें और रिपोर्ट्स SharePoint लायब्रेरीज़ में सहेजें.
    • रिपोर्ट व्यूअर वेब भाग, जो रिपोर्ट देखने, एकाधिक रेंडरिंग स्वरूपों में निर्यात करने, पृष्ठ नेविगेशन, खोजने, प्रिंट करने, और ज़ूम करने की क्षमता प्रदान करता है.
    • SharePoint वेब पृष्ठ ताकि आप सदस्यताएँ और शेड्यूल्स बना सकें, और रिपोर्ट्स और डेटा स्रोतों को प्रबंधित कर सकें.
    • दस्तावेज़ प्रबंधन, सहयोग, सुरक्षा, और रिपोर्ट सर्वर सामग्री प्रकारों के साथ परिनियोजन सहित मानक SharePoint Foundation और SharePoint Server सुविधाओं के लिए समर्थन.
    • SharePoint साइट पर किसी पृष्ठ या डैशबोर्ड में रिपोर्टिंग सेवाएँ रिपोर्ट व्यूअर वेब भाग जोड़ने और उसका प्रकटन बदलने की क्षमता.
    • रिपोर्ट सर्वर सामग्री तक पहुँच नियंत्रित करने के लिए SharePoint अनुमति स्तरों और भूमिकाओं का उपयोग करने की क्षमता. इंटरनेट कनेक्शन्स पर पहुँच का समर्थन करने के लिए आप SharePoint प्रपत्र प्रमाणीकरण का उपयोग भी कर सकते हैं.
    • SharePoint Server Enterprise Edition के लिए रिपोर्टिंग सेवाएँ डेटा अलर्ट एक डेटा-चालित अलर्टिंग समाधान है जो रिपोर्ट डेटा में उन परिवर्तनों के बारे में आपको सूचित करता है जो एक प्रासंगिक समय पर आपके हित में होंगे.

    रिपोर्टिंग सेवाएँ में नया क्या है इसकी विस्तृत सूची के लिए, आधिक जानकारी के लिए नया क्या है (रिपोर्टिंग सेवाएँ) देखें.
  • समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम

    Windows 7 Service Pack 1, Windows 8, Windows 8.1, Windows Server 2008, Windows Server 2008 R2, Windows Server 2008 R2 SP1, Windows Server 2012, Windows Server 2012 R2

    • एड-इन के लिए 37 GB उपलब्ध हार्ड डिस्क स्थान की आवश्यकता होती है.
    • प्रासंगिक सिस्टम आवश्यकताओं के लिए Windows SharePoint Foundation या SharePoint Services दस्तावेज़ों की समीक्षा करें.

    कंप्यूटर को निम्नलिखित सॉफ़्टवेयर आवश्यकताओं को पूरा करना होगा:
    • निम्नलिखित में से एक:
      • Microsoft SharePoint 2010 या 2013.
      • .NET प्रोग्रामेबिलिटी समर्थन के साथ Microsoft SharePoint Foundation.
    • कनेक्टेड मोड रिपोर्टिंग सेवाएँ सुविधाओं का उपयोग करने के लिए, SharePoint मोड में Microsoft SQL Server 2014 रिपोर्टिंग सेवाएँ आवश्यक है.
    • बेव साइटों को अनाम पहुँच के लिए सक्षम नहीं किया जा सकता.
    • नवीनतम सर्विस पैक के साथ Microsoft Internet Explorer 7.0.
  • आप सर्वरों को किसी भी क्रम में स्थापित और कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, लेकिन जब तक दोनों सर्वरों के लिए कॉन्फ़िगरेशन चरण पूर्ण नहीं हो जाते तब तक एकीकृत कार्रवाई उपलब्ध नहीं होगी. स्थापना चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, मौजूदा रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन के लिए रीडमी देखें.

      चरण 1: SharePoint उत्पाद का कोई इंस्टेंस स्थापित करें.

      चरण 2: इस पृष्ठ पर डाउनलोड बटन क्लिक करके रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन (RsSharePoint.msi) डाउनलोड करें. स्थापना तुरंत प्रारंभ करने के लिए, चलाएँ क्लिक करें. बाद में स्थापित करने के लिए, सहेजें क्लिक करें.

      चरण 3:स्थानीय मोड रिपोर्टिंग सेवाएँ कार्यक्षमता को अनुमति देने के लिए, वेब फ्रंट-एंड सर्वर्स पर रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन स्थापित करें. कनेक्टेड मोड रिपोर्टिंग सेवाएँ कार्यक्षमता के लिए, शेष चरणों को पूर्ण करें.

      चरण 4: SharePoint अनुप्रयोग सर्वर पर SQL Server 2014 रिपोर्टिंग सेवाएँ स्थापित करें. SQL Server 2014 स्थापना विज़ार्ड में, सुविधा चयन पृष्ठ पर 'रिपोर्टिंग सेवाएँ – SharePoint’ का चयन करें. इस पृष्ठ से डाउनलोड करने के बजाए आप SQL Server 2014 स्थापना विज़ार्ड से भी रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन को स्थापित कर सकते हैं.

      चरण 5:Reporting Services SharePoint सेवा कॉन्फ़िगर करें और कम से कम एक रिपोर्टिंग सेवाएँ सेवा अनुप्रयोग बनाएँ.

      चरण 6: अनुमतियाँ सेट करें और रिपोर्टिंग सेवाएँ सामग्री प्रकार जोड़ें.

      चरण 7: स्थापना की पुष्टि करें.

    रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन को उन प्रत्येक SharePoint वेब सर्वर पर स्थापित होना चाहिए जिनका उपयोग आप रिपोर्टिंग सेवाएँ स्थानीय मोड सुविधाओं पर पहुँचने के लिए या कनेक्टेड SharePoint मोड सुविधाएँ जैसे Power View और डेटा अलर्ट पर पहुँचने के लिए करना चाहते हैं.

    एड-इन को स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, "SharePoint के लिए रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन स्थापित करें या स्थापना रद्द करें” देखें.