Microsoft® SharePoint® के लिए Microsoft® SQL Server® 2012 SP2 रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन
Microsoft SharePoint तकनीकों के लिए SQL Server 2012 सर्विस पैक 2 (SP2) रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन आपको सहयोगी SharePoint अनुभव के साथ रिपोर्टिंग सेवाएँ सुविधाओं को एकीकृत करने देता है.
महत्वपूर्ण! नीचे कोई भाषा चुनने पर पूरी पृष्ठ सामग्री को डायनामिक तौर पर उस भाषा में बदल दिया जाएगा.
संस्करण:
11.0.5058.0
प्रकाशित होने की तिथि:
7/9/2021
फ़ाइल का नाम:
rsSharePoint.msi
फ़ाइल का साइज़:
44.5 MB
Microsoft SharePoint तकनीकों के लिए SQL Server 2012 SP2 रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन SharePoint वेब फ़्रंट-एंड सर्वर पर रिपोर्टिंग सेवाएँ उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पृष्ठों और सुविधाओं को परिनियोजित करता है.
- रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन का SQL Server 2012 SP2 संस्करण SharePoint 2010 और SharePoint 2013 का समर्थन करता है.
- 2012 SP2 एड-इन के साथ रिपोर्टिंग सेवाएँ की कनेक्टेड मोड सुविधाओं का उपयोग करने के लिए, रिपोर्ट सर्वर संस्करण भी 2012 SP2 संस्करण होना चाहिए.
- समर्थित संस्करणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, “SharePoint और रिपोर्टिंग सेवाएँ घटकों के समर्थित संयोजन” देखें.
- स्थानीय मोड और कनेक्टेड मोड के बारे में अधिक जानकारी के लिए, “SQL रिपोर्टिंग सेवाएँ के साथ पहुँच सेवाओं का उपयोग करें” देखें.
आपके द्वारा रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन स्थापित करने और एकीकरण के लिए सर्वर कॉन्फ़िगर करने के बाद, आप SharePoint लायब्रेरी में रिपोर्टिंग सेवाएँ सामग्री प्रकाशित कर सकते हैं और फिर उन दस्तावेज़ों को सीधे किसी SharePoint साइट से देख सकते हैं और प्रबंधित कर सकते हैं. रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन निम्न कार्यक्षमता प्रदान करती है:
- Power View, Microsoft SharePoint Server 2010 Enterprise संस्करण के लिए Microsoft SQL Server 2012 SP2 रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन की एक सुविधा, जो एक सहभागी डेटा खोज, दृश्यावलोकन और प्रस्तुति अनुभव है. यह डेटा विश्लेषक, व्यावसायिक निर्णय लेने वालों और जानकारी कर्मियों जैसे व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए ड्रैग-एंड-ड्रॉप एड हॉक रिपोर्टिंग प्रदान करती है. Power View रिपोर्ट्स एक नए फ़ाइल स्वरूप, RDLX में होती हैं.
- SharePoint लायब्रेरी से रिपोर्ट बिल्डर में रिपोर्ट्स खोलें और रिपोर्ट्स SharePoint लायब्रेरी में सहेजें.
- रिपोर्ट व्यूअर वेब भाग, जो रिपोर्ट देखने, एकाधिक रेंडरिंग स्वरूपों में निर्यात करने, पृष्ठ नेविगेशन, खोजने, प्रिंट करने और ज़ूम करने की क्षमता प्रदान करता है.
- SharePoint वेब पृष्ठ ताकि आप सदस्यताएँ और शेड्यूल बना सकें, और रिपोर्ट्स और डेटा स्रोतों को प्रबंधित कर सकें.
- दस्तावेज़ प्रबंधन, सहयोग, सुरक्षा और रिपोर्ट सर्वर सामग्री के प्रकार के साथ परिनियोजन सहित मानक SharePoint Foundation 2010 और SharePoint Server 2010 सुविधाओं के लिए समर्थन.
- SharePoint साइट पर किसी पृष्ठ या डैशबोर्ड में रिपोर्टिंग सेवाएँ रिपोर्ट व्यूअर वेब भाग को जोड़ने और इसके प्रकटन को अनुकूलित करने की क्षमता.
- रिपोर्ट सर्वर सामग्री तक पहुँच को नियंत्रित करने के लिए SharePoint अनुमति स्तरों और भूमिकाओं का उपयोग करने की क्षमता. आप इंटरनेट कनेक्शन्स पर पहुँच का समर्थन करने के लिए SharePoint प्रपत्र प्रमाणीकरण का भी उपयोग कर सकते हैं.
- रिपोर्टिंग सेवाएँ डेटा सूचनाएँ, SharePoint Server 2010 Enterprise संस्करण के लिए डेटा-चालित सूचना देने वाला समाधान है जो रिपोर्ट डेटा में प्रासंगिक समय पर आपकी रुचि वाले परिवर्तनों के बारे में आपको सूचित करता है.
रिपोर्टिंग सेवाएँ में नया क्या है इसकी विस्तृत सूची के लिए, अधिक जानकारी हेतु नया क्या है (रिपोर्टिंग सेवाएँ) देखें.समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम
Windows 7, Windows 7 Service Pack 1, Windows 8, Windows 8.1, Windows Server 2008 R2, Windows Server 2008 R2 SP1, Windows Server 2012, Windows Server 2012 R2
- एड-इन के लिए 37 MB उपलब्ध हार्ड डिस्क स्थान की आवश्यकता होती है.
- संबंधित सिस्टम आवश्यकताओं के लिए Windows SharePoint Foundation या SharePoint Services 2010 दस्तावेज़ों की समीक्षा करें.
कंप्यूटर को निम्न सॉफ़्टवेयर आवश्यकताओं को पूर्ण करना चाहिए:- निम्न में से कोई एक:
- Microsoft SharePoint 2010.
- .NET प्रोग्रामेबिलिटी समर्थन के साथ Microsoft SharePoint Foundation 2010.
- Microsoft SharePoint Server 2013.
- कनेक्टेड मोड रिपोर्टिंग सेवाएँ सुविधाओं का उपयोग करने के लिए, SharePoint मोड में SQL Server 2012 SP2 रिपोर्टिंग सेवाएँ आवश्यक हैं.
- अनाम पहुँच के लिए वेब साइटें सक्षम नहीं की जा सकतीं.
- नवीनतम सर्विस पैक के साथ Microsoft Internet Explorer 7.0.
- आप सर्वर को किसी भी क्रम में स्थापित और कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, लेकिन एकीकृत कार्रवाइयाँ तब तक उपलब्ध नहीं होंगी जब तक दोनों सर्वर के लिए कॉन्फ़िगरेशन चरण पूर्ण नहीं हो जाते. स्थापना चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, मौजूदा रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन के लिए Readme देखें.
-
चरण 1: SharePoint उत्पाद का कोई इंस्टेंस स्थापित करें.
चरण 2: इस पृष्ठ पर डाउनलोड बटन क्लिक करके रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन (RsSharePoint.msi) डाउनलोड करें. स्थापना तुरंत प्रारंभ करने के लिए, चलाएँ क्लिक करें. बाद में स्थापित करने के लिए, सहेजें क्लिक करें.
चरण 3:स्थानीय मोड रिपोर्टिंग सेवाएँ कार्यक्षमता की अनुमति देने के लिए, वेब फ़्रंट-एंड सर्वर पर रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन स्थापित करें. कनेक्टेड मोड रिपोर्टिंग सेवाएँ कार्यक्षमता के लिए, शेष चरणों को पूर्ण करें.
चरण 4: SharePoint एप्लिकेशन सर्वर पर SQL Server 2012 SP2 रिपोर्टिंग सेवाएँ स्थापित करें. SQL Server 2012 SP2 स्थापना विज़ार्ड में, सुविधा चयन पृष्ठ पर ‘रिपोर्टिंग सेवाएँ – SharePoint’ चुनें. आप रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन को इस पृष्ठ से डाउनलोड करने के बजाय SQL Server 2012 स्थापना विज़ार्ड से भी स्थापित कर सकते हैं.
चरण 5:रिपोर्टिंग सेवाएँ SharePoint सेवा कॉन्फ़िगर करें और कम से कम एक रिपोर्टिंग सेवाएँ सेवा एप्लिकेशन बनाएँ.
चरण 6: अनुमतियाँ सेट करें और रिपोर्टिंग सेवाएँ सामग्री प्रकार जोड़ें.
चरण 7: स्थापना को सत्यापित करें.
रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन उस प्रत्येक SharePoint वेब सर्वर पर स्थापित होना चाहिए जिसका उपयोग आप रिपोर्टिंग सेवाएँ स्थानीय मोड सुविधाओं पर या Power View और डेटा सूचनाओं जैसी कनेक्टेड SharePoint मोड सुविधाओं पर पहुँचने के लिए करना चाहते हैं.
एड-इन को स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, "SharePoint के लिए रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन स्थापित करें या स्थापना रद्द करें” देखें.
SQL Server 2012 SP2 डाउनलोड करने के बारे में जानकारी के लिए, “Microsoft® SQL Server® 2012 के लिए सर्विस पैक 2 डाउनलोड करें” देखें.
- यदि रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन के बारे में आपका कोई प्रश्न है, तो MSDN पर SQL Server रिपोर्टिंग सेवाएँ फ़ोरम पर जाएँ.
- कनेक्ट फ़ीडबैक केंद्र पर बग सबमिट करके रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन को बेहतर बनाने में सहायता करें.
समर्थित भाषाएँ
ऐसे एप्लिकेशन पृष्ठ जिनका उपयोग आप SharePoint site पर रिपोर्ट सर्वर आइटम्स, और उन पृष्ठों पर दिखाई देने वाली त्रुटियाँ और चेतावनियाँ को देखने और प्रबंधित करने के लिए करते हैं, समर्थित भाषाओं में उपलब्ध होते हैं. रिपोर्ट सर्वर से आने वाले संदेश और आपके द्वारा रिपोर्ट डिज़ाइनर में डिज़ाइन की जाने वाली रिपोर्ट्स केवल SQL Server 2012 द्वारा समर्थित भाषाओं में ही उपलब्ध होती हैं. SQL Server 2012 के लिए रिपोर्ट बिल्डर, रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन के समान भाषाओं का समर्थन करता है. यदि आप ऐसी रिपोर्ट बनाना चाहते हैं जिसमें शीर्षक और लेबल ऐसी भाषा में हों जो SQL Server 2012 और रिपोर्ट डिज़ाइनर द्वारा समर्थित न हो, तो आप इसके बजाय रिपोर्ट बिल्डर का उपयोग कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आप SharePoint उत्पाद या तकनीक के चेक भाषा संस्करण का उपयोग कर रहे हैं और आप ऐसी रिपोर्ट बनाना चाहते हैं जो चेक शीर्षकों और लेबल का उपयोग करती है, तो SharePoint साइट से रिपोर्ट बिल्डर प्रारंभ करें और अपनी रिपोर्ट बनाएँ. आपको रिपोर्टिंग सेवाएँ एड-इन को डाउनलोड करते समय, आपको कोई भाषा चुननी होगी. रिपोर्ट व्यूअर वेब भाग (ReportViewer.dwp) केवल आपके द्वारा चुनी जाने वाली भाषा में ही उपलब्ध होगा. डाउनलोड पृष्ठ पर आपके द्वारा चुनी जाने वाली भाषा पर पर ध्यान दिए बिना एप्लिकेशन पृष्ठ और संदेश सभी समर्थित भाषाओं में उपलब्ध होंगे.