This is the Trace Id: e49b97f4dcf1bf6330568d069b69d9c6
मुख्य सामग्री पर जाएँ
कार्ट 0 शॉपिंग कार्ट में मौजूद आइटम
साइन इन करें

Microsoft SharePoint® के लिए Microsoft® SQL Server® 2014 SP1 Reporting Services एड-इन

Microsoft SharePoint technologies के लिए SQL Server 2014 SP1 Reporting Services एड-इन द्वारा आप Reporting Services सुविधाओं को सहयोगी SharePoint अनुभव के साथ एकीकृत कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण! नीचे कोई भाषा चुनने पर पूरी पृष्ठ सामग्री को डायनामिक तौर पर उस भाषा में बदल दिया जाएगा.

  • संस्करण:

    12.0.4100.1

    प्रकाशित होने की तिथि:

    26/7/2019

    फ़ाइल का नाम:

    rsSharePoint.msi

    readme_rsaddin.htm

    फ़ाइल का साइज़:

    54.9 MB

    642.6 KB

    Microsoft SharePoint technologies के लिए SQL Server 2014 SP1 Reporting Services एड-इन Reporting Services उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पृष्ठ परिनियोजित करता है और एक SharePoint वेब फ़्रंट एंड सर्वर पर पओ्रकट होता है.

    After you install the Reporting Services एड-इन स्थापित करने और अपने सर्वर एकीकरण के लिए कॉन्फ़िगर करने के बाद, आप Reporting Services सामग्री को SharePoint लाइब्रेरी पर प्रकाशित कर सकते हैं और फिर उन दस्तावेज़ों को सीधे एक SharePoint साइट से देख और व्यवस्थित कर सकते हैं. Reporting Services एड-इन निम्न कार्यक्षमता प्रदान करता है:

    • Power View, Microsoft SharePoint Server 2010 Enterprise Edition के लिए Microsoft SQL Server 2014 SP1 Reporting Services एड-इन की सुविधा, जो एक सहभागी डेटा अन्वेषण, दृश्यावलोकन, और प्रस्तुति अनुभव है. यह डेटा विश्लेषकों, व्यावसायिक निर्णयकर्ताओं, और सूचना कर्मचारियों जैसे व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए ड्रैग-एंड-ड्रॉप एड हॉक रिपोर्टिंग प्रदान करता है. Power View रिपोर्टें एक नए फ़ाइल स्वरूप, RDLX में होती हैं.
    • रिपोर्टों को एक SharePoint लाइब्रेरी से रिपोर्ट बिल्डर में खोलें, और SharePoint लाइब्रेरीज़ में सहेजें.
    • एक रिपोर्ट व्यूअर वेब भाग, जो रिपोर्ट देखने की क्षमता, कई रेंडरिंग स्वरूपों में निर्यात, पृष्ठ नेविगेशन, खोज, मुद्रण, और ज़ूम प्रदान करता है.
    • SharePoint वेब पृष्ठ, ताकि आप सबस्क्रिप्शन्स और शेड्यूल बना सकें, तथा रिपोर्टें और डेटा स्रोत प्रबंधित कर सकें.
    • मानक SharePoint फ़ाउण्डेशन के लिए समर्थन और दस्तावेज़ प्रबंधन, सहयोग, सुरक्षा, और रिपोर्ट सर्वर सामग्री प्रकारों के साथ परिनियोजन सहित SharePoint सर्वर सुविधाएँ.
    • किसी पृष्ठ में या SharePoint साइट पर डैशबोर्ड में Reporting Services रिपोर्ट व्यूअर वेब भाग जोड़ने और उसके प्रकटन को अनुकूलित करने की क्षमता.
    • रिपोर्ट सर्वर सामग्री की पहुँच को नियंत्रित करने के लिए SharePoint अनुमित स्तरों और भूमिकाओं का उपयोग करने की क्षमता. आप इंटरनेट कनेक्शनों पर पहुँच का समर्थन करने के लिए SharePoint प्रपत्र प्रमाणीकरण का उपयोग भी कर सकते हैं.
    • Reporting Services डेटा अलर्ट, SharePoint Server Enterprise संस्करण के लिए एक डेटा-चालित चेतावनी समाधान जो आपको रिपोर्ट डेटा में आपकी रूचि के परिवर्तनों के बारे में प्रासंगिक समय पर सूचित करता है.

    Reporting Services में नया क्या है इस बारे में विस्तृत सूची के लिए, अधिक जानकारी के लिए नया क्या है (Reporting Services) देखें.
  • समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम

    Windows 7, Windows 7 Service Pack 1, Windows 8, Windows 8.1, Windows Server 2008 R2, Windows Server 2008 R2 SP1, Windows Server 2012, Windows Server 2012 R2

    • एड-इन के लिए 37 MB हार्ड डिस्क स्थान उपलब्ध होना आवश्यक है.
    • संबंधित सिस्टम आवश्यकताओं के लिए Windows SharePoint फ़ाउण्डेशन या SharePoint Services दस्तावेज़ देखें.

    कंप्यूटर को निम्नलिखित सॉफ़्टवेयर आवश्यकताएँ पूरी करनी होगी:
    • निम्न में से एक:
      • Microsoft SharePoint 2010 या 2013.
      • .NET प्रोग्रामेबिलिटि सहायता के साथ Microsoft SharePoint फ़ाउण्डेशन.
    • कनेक्टेड मोड रिपोर्टिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए, SharePoint मोड में Microsoft SQL Server 2014 SP1 Reporting Services होना आवश्यक है.
    • वेब साइटों को अनाम पहुँच के लिए सक्षम नहीं किया जा सकता.
    • नवीनतम सर्विस पैक्स के साथ Microsoft Internet Explorer 7.0.
  • आप सर्वर किसी भी क्रम में स्थापित और कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, लेकिन दोनों सर्वर के लिए कॉन्फ़िगरेशन चरण पूरे होने तक एकीकृत कार्रवाईयाँ उपलब्ध नहीं होंगी. स्थापना चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, मौजूदा Reporting Services एड-इन के लिए Readme देखें.

      चरण 1: SharePoint उत्पाद की एक आवृत्ति स्थापित करें.

      चरण 2: इस पृष्ठ पर मौजूद डाउनलोड बटन को क्लिक करते हुए Reporting Services एड-इन (RsSharePoint.msi) डाउनलोड करें. स्थापना तुरंत प्रारंभ करने के लिए, चलाएँ क्लिक करें. स्थापना बाद में करने के लिए, सहेजें पर क्लिक करें.

      चरण 3:स्थानीय मोड Reporting Services कार्यक्षमता की अनुमति देने के लिए, वेब फ़्रन्ट एंड सर्वर्स पर Reporting Services एड-इन स्थापित करें. कनेक्टेड मोड Reporting Services कार्यक्षमता के लिए, शेष चरण पूरे करें.

      चरण 4: एक SharePoint अनुप्रयोग सर्वर पर SQL Server 2014 SP1 Reporting Services स्थापित करें. SQL Server 2014 SP1 स्थापना विज़ार्ड में, सुविधा चयन पृष्ठ पर ‘Reporting Services – SharePoint’ चुनें. आप Reporting Services एड-इन को इस पृष्ठ से डाउनलोड करने के बजाय SQL Server 2014 SP1 स्थपना विज़ार्ड से भी स्थापित कर सकते हैं.

      चरण 5:Reporting Services SharePoint सेवा को कॉन्फ़िगर करें और कम से कम एक Reporting Services सेवा अनुप्रयोग बनाएँ.

      चरण 6: अनुमतियाँ और Reporting Services के सामग्री प्रकार सेट करें.

      चरण 7: स्थापना का सत्यापन करें.

    Reporting Services एड-इन उस प्रत्येक SharePoint वेब सर्वर पर स्थापित किया जाना चाहिए जिसका उपयोग आप Reporting Services स्थानीय मोड सुविधाओं या कनेक्टेड SharePoint मोड सुविधाओं जैसे Power View और डेटा अलर्ट तक पहुँच प्राप्त करने के लिए करना चाहते हैं.

    एड-इन स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, "SharePoint के लिए Reporting Services एड-इन स्थापित करें या स्थापना रद्द करें” देखें.