This is the Trace Id: d6799c294d6a758e4cae2a88da3857c0
मुख्य सामग्री पर जाएँ
कार्ट 0 शॉपिंग कार्ट में मौजूद आइटम
साइन इन करें

Windows Vista लेंग्वेज इंटरफ़ेस पैक

Windows Vista लेंग्वेज इंटरफ़ेस पैक (LIP) Windows Vista के सर्वाधिक उपयोगी क्षैत्रों का आंशिक स्थानीयकृत संस्करण प्रदान करता है.

महत्वपूर्ण! नीचे कोई भाषा चुनने पर पूरी पृष्ठ सामग्री को डायनामिक तौर पर उस भाषा में बदल दिया जाएगा.

डाउनलोड करें
  • संस्करण:

    1.0

    प्रकाशित होने की तिथि:

    15/11/2023

    फ़ाइल का नाम:

    lip_hi-in.mlc

    फ़ाइल का साइज़:

    2.6 MB

    Windows Vista के लिए Windows Vista लेंग्वेज इंटरफ़ेस पैक (LIP) Windows के सर्वाधिक उपयोगी क्षैत्रों का आंशिक अनुवादित संस्करण प्रदान करता है. लिप की स्थापना के बाद, विज़ार्ड्स, संवाद बक्सों, मेनूज़, मदद और समर्थन विषयों और उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस में अन्य आइटम्स लिप भाषा में दिखेंगे. जो पाठ अनुवादित नहीं हुआ है वह Windows Vista की आधारभूत भाषा में दिखेगा. उदाहरण के लिए, यदि आपने Windows Vista का स्पैनिश संस्करण क्रय किया है, और कोई केटेलन लिप स्थापित किया है, तो कुछ पाठ स्पैनिश में रहेगा. आप एक से अधिक लिप भी स्थापित कर सकते हैं, जिससे प्रत्येक उपयोगकर्ता अपनी इच्छित भाषा में उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस प्रदर्शित कर सके.
  • समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम

    Windows Vista

    • Microsoft Windows Vista
    • निम्न भाषा(ओं) में उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस: अंग्रेज़ी
    • डाउनलोड करने के लिए 2.63 Mb मुक्त स्थान
    • सेटअप के लिए 15 Mb मुक्त स्थान

    समर्थित प्लेटफ़ॉर्म्स: लिप केवल Windows Vista के 32-बिट संस्करणों के साथ कार्य करते हैं और Windows के पिछले संस्करणों या Windows Vista के 64-बिट संस्करणों पर स्थापित नहीं किए जा सकते.
    1. डाउनलोड प्रारंभ करने के लिए इस पेज पर डाउनलोड करें बटन क्लिक करें या ड्राप-डाउन सूची से किसी भिन्न भाषा का चयन करें और जाएँ क्लिक करें.
    2. निम्न में से कोई एक करें:
      • तुरंत स्थापना प्रारंभ करने के लिए, खोलें क्लिक करें या इस प्रोग्राम को इसके वर्तमान स्थान से चलाएँ क्लिक करें.
      • बाद में स्थापना के लिए डाउनलोड के अपने कंप्यूटर पर प्रतिलिपि करने के लिए, सहेजें क्लिक करें या इस प्रोग्राम को डिस्क पर सहेजें क्लिक करें.