आपकी गोपनीयता
1. आपकी गोपनीयता. आपकी गोपनीयता हमारे लिए महत्वपूर्ण है. कृपया Microsoft गोपनीयता कथन (https://go.microsoft.com/fwlink/?LinkId=521839) ("गोपनीयता कथन") पढ़ें क्योंकि यह वर्णन करता है कि किस प्रकार का डेटा हम आपसे और आपके डिवाइस से एकत्र करते हैं ("डेटा"), हम आपके डेटा का उपयोग कैसे करते हैं और कानूनी आधार पर हमें आपके डेटा को कैसे संसाधित करना होता है. गोपनीयता कथन यह भी वर्णन करता है कि Microsoft आपकी सामग्री, जो अन्य लोगों के साथ आपका संचार; सेवाओं के माध्यम से आपके द्वारा Microsoft को प्रस्तुत की गई पोस्टिंग; और सेवाओं के माध्यम से आपके द्वारा अपलोड, संग्रहीत, प्रसारित, बनाई गई, जनरेट की गई या साझा की गईं फ़ाइलें, फ़ोटो, दस्तावेज़, ऑडियो, डिजिटल कार्य, लाइवस्ट्रीम और वीडियो या सामग्री जनरेट करने के लिए आपके द्वारा सबमिट किए गए इनपुट ("आपकी सामग्री") हैं, का उपयोग कैसे करता है. जहाँ संसाधन, सहमति पर आधारित होता है और कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक, इन शर्तों पर सहमति जताकर आप Microsoft को गोपनीयता कथन में उल्लिखित तरीकों से अपनी सामग्री और डेटा एकत्र करने, उसका उपयोग तथा उसके प्रकटीकरण का अधिकार देते हैं. कुछ मामलों में, हम पृथक नोटिस प्रदान करेंगे और गोपनीयता कथन में संदर्भित किए गए अनुसार आपकी सहमति का अनुरोध करेंगे.
आपकी सामग्री
2. आपकी सामग्री. हमारी बहुत सी सेवाएँ आपकी सामग्री को बनाने, संग्रहित या साझा करने देती हैं या दूसरों से सामग्री प्राप्त करने देती हैं. हम आपकी सामग्रियों पर स्वामित्व का दावा नहीं करते. आपकी सामग्री आपकी ही रहती है और आप ही उसके लिए ज़िम्मेदार होते हैं.
- क. जब आप अपनी सामग्री अन्य लोगों के साथ साझा करते हैं, तो आप समझते हैं कि वे दुनिया भर में, आपकी क्षतिपूर्ति किये बिना आपकी सामग्री उपयोग, सहेज, रिकॉर्ड, पुनरुत्पादित, प्रसारित, संचारित, साझा और प्रदर्शित कर पाएंगे, उस उद्देश्य से जिसके लिए आपने आपकी सामग्री को सेवाओं पर उपलब्ध कराया था. यदि आप अन्य लोगों को यह योग्यता नहीं देना चाहते हैं, तो अपनी सामग्री साझा करने के लिए सेवाओं का उपयोग न करें. आप इस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं और वारंटी देते हैं कि इन शर्तों की अवधि में आपके पास वे सभी अधिकार हैं (और रहेंगे), जो आपकी सामग्री को सेवाओं पर या उसके माध्यम से अपलोड, संग्रहीत या साझा करने के लिए आवश्यक हैं और यह कि सामग्री का संग्रहण, उपयोग और धारण किसी कानून का या दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करेगा. Microsoft आपकी सामग्री का स्वामित्व, नियंत्रण, सत्यापन, उसके लिए भुगतान, समर्थन या अन्यथा किसी भी दायित्व को ग्रहण नहीं करता है और आपकी सामग्री या सेवाओं का उपयोग करके दूसरों के द्वारा अपलोड, संग्रहीत या साझा की जाने वाली सामग्री के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.
- ख. सेवाओं को आपको और अन्य लोगों के लिए उपलब्ध कराने, आपको और सेवाओं को सुरक्षित रखने, और Microsoft उत्पादों और सेवाओं में सुधार करने के लिए, जहाँ तक आवश्यक हो, आप Microsoft को आपकी सामग्री का सेवाओं पर उपयोग करने, उदाहरण के लिए, उसकी कॉपी बनाने, अवधारण, संचारण, पुनः प्रारूपण, प्रदर्शन, और संचार उपकरणों का उपयोग करके वितरण करने का विश्वव्यापी और रॉयल्टी मुक्त बौद्धिक संपदा लायसेंस प्रदान करते हैं. यदि आप सेवा के उस क्षेत्र में अपनी सामग्री को प्रकाशित करते हैं जो बिना प्रतिबंध के ऑनलाइन उपलब्ध है, तो आपकी सामग्री प्रदर्शनों या सेवा को बढ़ावा देने वाली सामग्री में दिखाई दे सकती है. कुछ सेवाएं विज्ञापन द्वारा समर्थित हैं. Microsoft विज्ञापनों को वैयक्तिकृत करने के लिए कैसे नियंत्रण करता है https://choice.live.com पर उपलब्ध हैं. आप ई-मेल, चैट, वीडियो कॉल या वॉइस मेल में क्या कहते हैं या आपके दस्तावेजों, फोटो या अन्य व्यक्तिगत फ़ाइलों में क्या है, इसका उपयोग हम आप के लिए विज्ञापन लक्षित करने के लिए नहीं करते. हमारी विज्ञापन नीतियों के बारे में गोपनीयता कथन में विस्तार से बताया गया है.
- ग. Microsoft आपको अपने Microsoft खाते से प्रमाणीकृत होने पर Microsoft गोपनीयता डैशबोर्ड (https://account.microsoft.com/privacy) या उत्पाद उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस के माध्यम से अपने निर्यात योग्य डेटा को एक्सेस करने की क्षमता प्रदान करता है. इस निर्यात योग्य डेटा का उपयोग तृतीय-पक्ष प्रदाता सेवाओं पर स्विच करने के लिए किया जा सकता है. Microsoft के पास ऐसे डेटा के निर्यात को प्रतिबंधित करने का अधिकार सुरक्षित है, जो सेवाओं की सुरक्षा या Microsoft की बौद्धिक संपदा के लिए खतरा बन सकता है. अगर आप इन तंत्रों के माध्यम से अपना डेटा निर्यात करने में असमर्थ हैं, तो हमसे संपर्क कैसे करें अनुभाग (https://privacy.microsoft.com/privacystatement#mainhowtocontactusmodule) में दिए गए पते पर या हमारे वेब फ़ॉर्म (https://go.microsoft.com/fwlink/?linkid=2126612) का उपयोग करके Microsoft से संपर्क करें.
आचार संहिता
3. आचार संहिता. सेवाओं का उपयोग करते समय आप अपने आचरण और सामग्री के लिए ज़िम्मेदार होते हैं.
- क. इन शर्तों से सहमत होकर, आप इस बात सहमत से हैं कि सेवाओं का उपयोग करते समय, जिसमें निर्णय लेने वाली या स्वायत्त रूप से या मानवीय हस्तक्षेप के विभिन्न स्तरों के साथ कार्रवाई करने वाली AI सेवाएँ शामिल हैं, आप इन नियमों का पालन करेंगे:
- i. कोई भी गैरकानूनी कार्य न करें, या ऐसी सामग्री जनरेट करने या साझा करने का प्रयास न करें, जो गैरकानूनी हो.
- ii. बच्चों का शोषण करने वाली, उन्हें नुकसान पहुँचाने वाली या जोख़िम में डालने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे.
- iii. स्पैम न भेजें या फ़िशिंग में शामिल न हों, या मैलवेयर जनरेट करने या वितरित करने की कोशिश न करें. स्पैम अवांछित या अनापेक्षित बल्क ईमेल, पोस्टिंग, संपर्क अनुरोध, एसएमएस (टेक्स्ट संदेश), त्वरित संदेश या समान इलेक्ट्रॉनिक संचार होता है. फ़िशिंग व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी, जैसे पासवर्ड, जन्म तिथि, सामाजिक सुरक्षा नंबर, पासपोर्ट नंबर, क्रेडिट कार्ड की जानकारी, वित्तीय जानकारी, या अन्य संवेदनशील जानकारी प्रकट करने के लिए धोखे से या गैरकानूनी रूप से प्राप्तकर्ताओं को ईमेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार भेजना या खातों या रिकॉर्ड्स तक पहुँच प्राप्त करना, दस्तावेजों या अन्य संवेदनशील जानकारी, भुगतान और/या वित्तीय लाभ में अनधिकृत स्थानांतरण होता है. ऐसी कोई भी गतिविधि मैलवेयर में शामिल है, जिसे तकनीकी नुकसान पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जैसे कि दुर्भावनापूर्ण निष्पादन योग्य चीज़ें वितरित करना, सेवा से इनकार वाले हमले या कमांड और नियंत्रण सर्वर को प्रबंधित करना.
- iv. अनुचित सामग्री या वस्तु (जिनमें शामिल हैं, उदाहरण के लिए, नग्नता, पाशविकता, अश्लील सामग्री, अपमानजनक भाषा, हिंसा से संबंधित चित्र, स्वयं को नुकसान पहुँचाने या आपराधिक गतिविधि) या स्थानीय कानूनों या विनियमों का पालन न करने वाली आपकी ऐसी सामग्री या वस्तु को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित न करें और न ही उन्हें जनरेट करने या साझा करने के लिए सेवा का उपयोग करें.
- v. ऐसी गतिविधि में शामिल न हों, जो कपटपूर्ण, झूठी या भ्रामक हो (उदाहरण के लिए, झूठे बहाने करके पैसे मांगना, किसी और का रूप धारण करना, नकली खाते बनाना, अप्रमाणिक गतिविधि को स्वचालित करना, जानबूझकर भ्रामक सामग्री बनाना या शेयर करना, प्ले संख्या या रैंकिंग, रेटिंग को बढ़ाने के लिए सेवाओं में हेरफेर करना, या टिप्पणियों को प्रभावित करना) या अपमानजनक या मानहानिकारक हों.
- vi. सेवाओं तक पहुँच, उपयोग, या उपलब्धता पर किसी भी प्रतिबंध को दरकिनार न करें (उदाहरण के लिए, AI सिस्टम को "जेलब्रेक" करने का प्रयास या अनुचित स्क्रैपिंग).
- vii. ऐसी गतिविधि में शामिल न हों, जो आपके लिए, सेवाओं के लिए या दूसरों के लिए हानिकारक हो (उदाहरण के लिए, वायरस प्रसारित करना, पीछा करना, ऐसी सामग्री बनाने या शेयर करने का प्रयास करना, जो दूसरों को परेशान करने वाली, चिढ़ाने वाली या धमकाने वाली हो, आतंकवादी या हिंसक चरमपंथी सामग्री पोस्ट करना, अभद्र भाषा का संचार करना, या दूसरों के खिलाफ हिंसा का समर्थन देना).
- viii. दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन या अतिलंघन न करें (उदाहरण के लिए, कॉपीराइट संगीत या अन्य कॉपीराइट सामग्री का अनधिकृत साझाकरण, Bing Maps का पुनर्विक्रय या अन्य वितरण, या किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें या वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग, बायोमेट्रिक पहचानकर्ता/सूचना को प्रसंस्करण के लिए लेना या किसी भी सेवा का उपयोग करने का कोई अन्य उद्देश्य).
- ix. दूसरों की गोपनीयता या डेटा संरक्षण अधिकारों का उल्लंघन करने वाली गतिविधि में शामिल न हों.
- x. दूसरों की इन नियमों को तोड़ने में मदद न करें.
- हमारी नीतियों, मॉडरेशन और प्रवर्तन प्रक्रियाओं और सेवा विशिष्ट शर्तों के बारे में अधिक जानकारी aka.ms/trustandsafety पर उपलब्ध है.
सेवाओं और सहायता का उपयोग करना
4. सेवाओं और सहायता का उपयोग करना.
- क. Microsoft खाता. आपको अधिकांश सेवाओं तक पहुँचने के लिए एक Microsoft खाते की आवश्यकता होगी. आपका Microsoft खाता आपको Microsoft और कुछ Microsoft सहयोगियों द्वारा प्रदान किए जाने वाले उत्पादों, वेबसाइटों और सेवाओं में साइन इन करने देता है.
- i. खाता बनाना. आप ऑनलाइन साइन अप करके एक Microsoft खाता बना सकते हैं. आप इस बात से सहमत हैं कि आप अपने Microsoft खाते के लिए साइन अप करते समय किसी भी प्रकार की झूठी, गलत या भ्रामक जानकारी का उपयोग नहीं करेंगे. कुछ मामलों में, हो सकता है कि किसी तृतीय पक्ष, जैसे कि आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता, ने आपको Microsoft का एक खाता असाइन किया हो. अगर आप किसी तृतीय पक्ष से अपना Microsoft खाता प्राप्त करते हैं, तो हो सकता है कि उस तृतीय पक्ष के पास आपके खाते के संबंध में अतिरिक्त अधिकार हों, जैसे कि आपके Microsoft खाते तक पहुँचने या उसे हटाने की योग्यता. कृपया तृतीय पक्ष द्वारा आपको प्रदान की गई सभी अतिरिक्त शर्तों की समीक्षा कर लें, क्योंकि इन अतिरिक्त शर्तों के संबंध में Microsoft की कोई ज़िम्मेदारी नहीं है. अगर आप किसी निकाय की ओर से एक Microsoft खाता बनाते हैं, जैसे कि आपने व्यवसाय या नियोक्ता की ओर से, तो आप यह दर्शाते हैं कि आपके पास उस निकाय को इन शर्तों से बाध्य करने का कानूनी अधिकार है. आप अपने Microsoft खाता क्रेडेंशियल को किसी दूसरे उपयोगकर्ता या निकाय को स्थानांतरित नहीं कर सकते. अपने खाते को सुरक्षित रखने के लिए, अपने खाते के विवरण और पासवर्ड को गोपनीय रखें. आप अपने Microsoft खाते के अंतर्गत होने वाली सभी गतिविधियों के लिए स्वयं ज़िम्मेदार हैं.
- ii. खाते का उपयोग. आपको अपने Microsoft खाते को सक्रिय रखने के लिए उसका उपयोग करना होगा. इसका मतलब है कि आपको अपने Microsoft खाते को जारी रखने और संबंधित सेवाओं (जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न किया गया हो) को सक्रिय रखने के लिए दो साल की अवधि में कम से कम एक बार साइन इन करना होगा, जब तक कि https://go.microsoft.com/fwlink/p/?linkid=2086738 पर Microsoft खाता गतिविधि नीति में या सेवाओं के भुगतान वाले हिस्से के लिए किसी प्रस्ताव में एक लंबी अवधि प्रदान नहीं की जाती है. अगर आप इस दौरान साइन इन नहीं करेंगे, तो हम यह मान लेंगे कि आपका Microsoft खाता निष्क्रिय है और आपके लिए उसे बंद कर दिया जाएगा. बंद Microsoft खाते के परिणामों के लिए, कृपया अनुभाग 4.a.iv.2 देखें. आपको एक-वर्ष की अवधि में कम से कम एक बार अपने Outlook.com इनबॉक्स और OneDrive में (अलग-अलग) साइन इन करना होगा, अन्यथा आपके Outlook.com इनबॉक्स और OneDrive को आपके लिए बंद कर देंगे. अगर हमें उचित रूप से यह संदेह होता है कि आपके Microsoft खाते का उपयोग किसी तृतीय पक्ष द्वारा धोखे से किए जाने का जोखिम है (उदाहरण के लिए, किसी खाते की सुरक्षा खतरे में पड़ने के परिणामस्वरूप), तो Microsoft आपके खाते को तब तक के लिए निलंबित कर सकता है, जब तक कि आप स्वामित्व का पुनः दावा नहीं करते. सुरक्षा के साथ छेड़-छाड़ की प्रकृति के आधार पर, हम आपकी कुछ या सभी सामग्री की पहुँच को अक्षम कर सकते हैं. अगर आपको अपने Microsoft खाते तक पहुँचने में परेशानी हो रही है, तो कृपया इस वेबसाइट पर जाएँ: https://go.microsoft.com/fwlink/?LinkId=238656.
- iii. बच्चे और खाते. Microsoft खाता बनाने या सेवाओं का उपयोग करके, आप स्वीकार करते हैं और इन शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमत होते हैं और प्रतिनिधित्व करते हैं कि आप या तो "वयस्कता" या "कानूनी जिम्मेदारी" की उम्र तक पहुंच चुके हैं, जहां आप रहते हैं या आपके माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी ओर से इन शर्तों से सीमित रहने के लिए सहमत होते हैं. अगर आपको यह जानकारी नहीं है कि आप जहाँ रहते हैं वहाँ आपने "वयस्कता" या "कानूनी ज़िम्मेदारी" वाली आयु पूरी कर ली है या नहीं अथवा इस अनुभाग को नहीं समझ पा रहे हैं, तो कृपया अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक से मदद माँगें. अगर आप किसी नाबालिग के माता-पिता या कानूनी अभिभावक हैं, तो आप और वह नाबालिग इन शर्तों को स्वीकार करते हैं और इनके द्वारा बंधे हैं और खरीदारियों सहित Microsoft खाते या सेवाओं के सभी उपयोग के लिए ज़िम्मेदार हैं, चाहे उस नाबालिग के खाते को अभी खोला जाए या बाद में बनाया जाए.
- iv. अपना खाता बंद करना.
- 1. आप कभी भी और किसी भी कारण से किसी विशिष्ट सेवा को रद्द कर सकते हैं अथवा अपना Microsoft खाता बंद कर सकते हैं. अपना Microsoft खाता बंद करने के लिए, कृपया https://go.microsoft.com/fwlink/p/?linkid=618278 पर जाएँ. जब आप हमें अपना Microsoft अकाउंट बंद करने के लिए कहते हैं, तो आप इसे या तो 30 या 60 दिनों की निलंबित स्थिति में रखना चुन सकते हैं, ताकि मन बदलने की स्थिति में उसे वापस पा सकें. 30- या 60-दिनों की अवधि के बाद, आपके Microsoft खाते को बंद कर दिया जाएगा. Microsoft खाता बंद हो जाने पर क्या होता है, इस संबंध में स्पष्टीकरण जानने के लिए, कृपया नीचे दिए गए अनुभाग 4.a.iv.2 को देखें. निलंबन अवधि के दौरान वापस लॉगिन करने से आपका Microsoft खाता पुनः सक्रिय हो जाएगा.
- 2. यदि आपका Microsoft खाता बंद है (चाहे आपके द्वारा या हमारे द्वारा), तो कुछ चीज़ें होती हैं. पहली चीज़, इन सेवाओं तक पहुँचने के लिए Microsoft खाते का उपयोग करने के आपके अधिकार पर तत्काल रोक लगा दी जाती है. दूसरी चीज़, हम आपके Microsoft खाते से संबद्ध डेटा या आपकी सामग्री को हटा देंगे या अन्यथा उसे आप और आपके Microsoft खाते (जब तक कि हमारे द्वारा आपको या आपके द्वारा पहचाने गए किसी तृतीय पक्ष को उसे लौटाना, उसे स्थानांतरित करना, उसे रखना कानूनन आवश्यक न हो) से अलग कर देंगे. आपके पास एक नियमित बैकअप प्लान होना चाहिए, क्योंकि एक बार आपका खाता बंद हो जाने के बाद, Microsoft आपकी सामग्री या डेटा को पुनर्प्राप्त नहीं कर पाएगा. तीसरी चीज़, हो सकता है कि आप उन उत्पादों की पहुँच खो दें, जो आपको प्राप्त हैं.
- ख. मॉडरेशन और प्रवर्तन. हमारी कई सेवाएँ, जो आपको दूसरों के साथ इंटरैक्ट करने, सामग्री बनाने, जनरेट करने और शेयर करने की सुविधा देती हैं, हमारी सेवाओं और अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रणालियों का लाभ उठाती हैं.
- i. नीतियाँ. हमारी आचार संहिता यह पहचानती है कि हमारी सेवाओं का उपयोग करते समय क्या प्रतिबंधित है. हमारी सामग्री और आचार नीतियाँ यहाँ (https://www.microsoft.com/DigitalSafety/policies) पर पाई जा सकती हैं. विशिष्ट सेवाओं की अतिरिक्त नीतियाँ और सामुदायिक मानक उनके सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू हैं, जो यहाँ (https://aka.ms/trustandsafety) पर उपलब्ध हैं.
- ii. किसी चिंता की रिपोर्ट करना. आप हमारी आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली सामग्री या आचरण के बारे में यहाँ (https://aka.ms/reportconcerns) पर रिपोर्ट कर सकते हैं.
- iii. समीक्षा. लागू होने पर, हम संदिग्ध स्पैम, वायरस, धोखाधड़ी, फ़िशिंग, मैलवेयर, जेलब्रेकिंग या अन्य गैरकानूनी या हानिकारक सामग्री या आचरण की पहचान करने के लिए सामग्री की समीक्षा करने के लिए स्वचालित सिस्टम और मानव का उपयोग कर सकते हैं.
- iv. प्रवर्तन. अगर सामग्री सेवा द्वारा अनुमत संग्रहण या फ़ाइल आकार की सीमा से अधिक है, तो हम उसे अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. अगर ऐसा लगता है कि सामग्री हमारी आचार संहिता या अन्य सेवा नीति का उल्लंघन करती है या कानून द्वारा आवश्यक होने पर हम उसे अवरोधित, हटा या अस्वीकार कर सकते हैं. अगर आप इन शर्तों या नीतियों (https://aka.ms/trustandsafety) का उल्लंघन करते हैं, तो हम आपके खाते के विरुद्ध कार्रवाई कर सकते हैं. इसमें कुछ सुविधाओं या सेवाओं तक पहुँच को सीमित करना, सेवाएँ देना बंद करना, आपके Microsoft खाते को तुरंत बंद करना या सेवाओं से या सेवाओं से किसी संचार (जैसे ईमेल, फ़ाइल साझाकरण या तत्काल संदेश) की डिलीवरी को रोकना शामिल हो सकता है. किसी सेवा या आपके खाते तक आपकी पहुँच को बंद करने पर सामग्री का लाइसेंस, संबंधित सामग्री, सदस्यता और खाते से संबद्ध Microsoft खाते में मौजूद शेष राशि जब्त हो सकती है. इन नियमों के कथित उल्लंघन की समीक्षा करते समय, Microsoft समस्या को हल करने के लिए सामग्री की समीक्षा करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. हालांकि, हम संपूर्ण सेवा पर नज़र नहीं रख सकते और न ही ऐसा करने का प्रयास करते हैं. मॉडरेशन और प्रवर्तन प्रक्रियाओं (https://www.microsoft.com/DigitalSafety/moderation-and-enforcement), सेवा विशिष्ट शर्तों, अतिरिक्त नीतियों और दिशानिर्देश (https://www.microsoft.com/DigitalSafety/policies/additional-guidelines) और अपील (https://www.microsoft.com/DigitalSafety/moderation-and-enforcement/appeals) के बारे में अधिक जानकारी के लिए, https://aka.ms/trustandsafety देखें. बौद्धिक संपदा उल्लंघन के दावों से संबंधित हमारी नीति के बारे में जानकारी नोटिस में मिल सकती है.
- ग. कार्य या स्कूल खाते. आप कार्य या स्कूल ईमेल पते के साथ कुछ Microsoft सेवाओं में साइन-इन कर सकते हैं. यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप सहमत हैं कि आपके ईमेल पते से जुड़े डोमेन के सामानिक को आपके Microsoft खाते और उससे संबंधित सदस्यता के अस्तित्व की सूचना दी जा सकती है, आपके खाते को नियंत्रित और संचालित कर सकते हैं, और अपने डेटा को एक्सेस और संसाधित कर सकते हैं, जिसमें आपकी संचार सामग्री और फ़ाइलें भी शामिल हैं और यह कि Microsoft डोमेन के सामानिक को सूचित कर सकता है यदि खाता या डेटा के साथ कोई गड़बड़ी होती है. इसके अतिरिक्त आप इस बात की भी सहमति देते हैं, कि Microsoft सेवाओं का उपयोग आप या आपके संगठन द्वारा Microsoft के साथ किए गए अनुबंधों के अधीन हो सकता है और संभवतः ये शर्तें लागू न हों. यदि आपके पास पहले से एक Microsoft खाता है, और आप इन शर्तों में शामिल सेवाओं तक पहुँचने के लिए एक पृथक कार्य या स्कूल ईमेल पते का उपयोग करते हैं, तो हो सकता है कि इस प्रकार की सेवाओं की पहुँच जारी रखने के लिए, आपको अपने Microsoft खाते से संबद्ध ईमेल पते को अद्यतन करने का संकेत दिया जाए.
- घ. अतिरिक्त उपकरण/डेटा प्लान. अधिकांश सेवाओं का उपयोग करने के लिए, आपको एक इंटरनेट कनेक्शन और/या डेटा/सेल्यूलर प्लान की आवश्यकता होगी. आपको हेडसेट, कैमरा या माइक्रोफ़ोन जैसे अतिरिक्त उपकरण की भी आवश्यकता पड़ सकती है. इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए आवश्यक सभी कनेक्शन, प्लान और उपकरण प्रदान करने और अपने कनेक्शन, प्लान और उपकरण के लिए प्रदाता (प्रदाताओं) द्वारा लिए जाने वाले शुल्कों का भुगतान करने की ज़िम्मेदारी भी आपकी होती है. ये शुल्क हमारे द्वारा इन सेवाओं हेतु लिए जाने वाले सभी शुल्कों से अलग होते हैं और हम इस प्रकार के शुल्कों की प्रतिपूर्ति नहीं करेंगे. यह तय करने के लिए अपने प्रदाता(प्रदाताओं) से पता करें कि क्या ऐसे कोई शुल्क हैं जो आप पर लागू हो सकते हैं.
- ङ. सेवा सूचनाएँ. अगर आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली सेवा के बारे में कुछ बताने योग्य बात होगी, तो हम आपको सेवा सूचनाएँ भेजेंगे. यदि आपने अपने Microsoft खाते के संबंध में हमें अपना ईमेल पता या फ़ोन नंबर दिया था, तो हम ईमेल या SMS (पाठ संदेश) द्वारा आपको सेवा सूचनाएँ भेज सकते हैं, इसमें अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करने और अपनी खरीदारी सत्यापित करने से पहले अपनी पहचान सत्यापित करना भी शामिल है. हम आपको अन्य तरीकों से भी सेवा सूचनाएँ भेज सकते हैं (उदाहरण के लिए उत्पाद के अंतर्गत संदेश). SMS द्वारा सूचनाएँ प्राप्त करते समय डेटा या संदेश सेवा दरें लागू हो सकती हैं.
- च. सहायता. कुछ सेवाओं के लिए सहायता https://support.microsoft.com पर उपलब्ध है और इन शर्तों द्वारा नियंत्रित है, और कुछ सेवाएँ अतिरिक्त शर्तों के अधीन, अलग या अतिरिक्त ग्राहक सहायता प्रदान कर सकती हैं. हो सकता है कि सुविधाओं के पूर्वावलोकन या बीटा संस्करणों के लिए सहायता उपलब्ध न हो. सहायता की उपलब्धता उत्पाद जीवनचक्र के चरण के आधार पर अलग-अलग हो सकती है और आपके पास एक योग्य और वैध रूप से लाइसेंस प्राप्त सेवा(एँ) होनी चाहिए, जो Microsoft जीवनचक्र (https://learn.microsoft.com/lifecycle) में वर्णित समर्थनीयता के लिए लागू न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करती हो. हो सकता है कि यह सेवाएँ तृतीय पक्षों द्वारा प्रदान किए गए सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के साथ संगत न हों और खुद को संगतता आवश्यकताओं के साथ परिचित करने के लिए आप स्वयं ज़िम्मेदार होते हैं.
- छ. आपकी सेवाएँ समाप्त करना. यदि आपकी सेवाएँ रद्द कर दी जाती हैं (चाहे आपके द्वारा या हमारे द्वारा), तो पहली चीज़, सेवाओं तक पहुँचने के आपके अधिकार को तुरंत समाप्त कर दिया जाता है और उन सेवाओं से संबंधित सॉफ़्टवेयर तक पहुँचने का आपका लाइसेंस समाप्त हो जाता है. दूसरी चीज़, हम आपकी सेवा से संबद्ध डेटा या आपकी सामग्री को हटा देंगे या अन्यथा उसे आप और आपके Microsoft खाते (जब तक कि हमारे द्वारा आपको या आपके द्वारा पहचाने गए किसी तृतीय पक्ष को उसे लौटाना, उसे स्थानांतरित करना, उसे रखना कानूनन आवश्यक न हो) से अलग कर देंगे. परिणामस्वरूप हो सकता है कि आप इनमें से किसी भी सेवा (या उन सेवाओं पर आपके द्वारा संग्रहीत की गई अपनी सामग्री) तक पहुँच न पाएँ. आपको हमेशा एक नियमित बैकअप योजना रखनी चाहिए. तीसरी चीज़, हो सकता है कि आप उन उत्पादों की पहुँच खो दें, जो आपको प्राप्त हैं. यदि आपने अपने Microsoft खाते को रद्द कर दिया है और अन्य किसी भी खाते से इन सेवाओं तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, तो सेवाओं को तत्काल रद्द किया जा सकता है.
तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं का उपयोग करना
5. तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं का उपयोग करना. इन सेवाओं की मदद से आप स्वतंत्र तृतीय पक्षों (वे कंपनियाँ या लोग, जो Microsoft नहीं हैं) ("तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाएँ") के उत्पादों, सेवाओं, वेबसाइटों, लिंक, सामग्री, गेम, कौशलों, एकीकरणों, बोट्स या एप्लिकेशन तक पहुँच या उन्हें प्राप्त कर सकते हैं. हमारी कई सेवाओं से आपको तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं को ढूँढने, उनके लिए अनुरोध करने या इंटरैक्ट करने में भी मदद मिलती है और आपको ऐसे तृतीय-पक्ष ऐप्स और सेवाओं के साथ अपनी सामग्री या डेटा साझा करने की अनुमति भी मिल सकती है या इसकी आवश्यकता हो सकती है और आप समझते हैं कि हमारी सेवाओं का उपयोग करके आप उन्हें तृतीय-पक्ष ऐप्स और सेवाएँ आपके लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दे रहे हैं. तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं की मदद से आप तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं के प्रकाशक या ऑपरेटर के साथ अपनी सामग्री या डेटा को संग्रहीत कर सकते हैं या इसकी आवश्यकता हो सकती है. आपके इन तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं को स्थापित करने या उनके उपयोग से पहले, हो सकता है कि ये तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाएँ आपके सामने एक गोपनीयता नीति प्रस्तुत करें या उनकी शर्तों को स्वीकार करने के लिए कहें. Microsoft या उसके सहयोगियों के स्वामित्व वाले या संचालित कुछ स्टोर्स के माध्यम से प्राप्त किए गए एप्लिकेशन हेतु अतिरिक्त शर्तों के लिए अनुच्छेद 13.b देखें (जिसमें ऑफिस Store, Xbox पर Microsoft Store और Windows पर Microsoft Store शामिल है, पर सीमित नहीं है. किन्हीं भी तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं को प्राप्त करने, उपयोग, अनुरोध करने या उनसे अपने Microsoft खाते को लिंक करने से पहले आपको तृतीय-पक्ष शर्तों और गोपनीयता नीतियों की समीक्षा कर लेनी चाहिए. तृतीय-पक्ष शर्तें इन शर्तों को संशोधित नहीं करती हैं. Microsoft किन्हीं भी तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं के भाग के रूप में आपको किसी भी बौद्धिक संपत्ति के लिए लाइसेंस प्रदान नहीं करता है. आप इन तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं के अपने उपयोग से उत्पन्न होने वाले सभी जोखिम और दायित्व को अपने ऊपर लेने के लिए सहमत हैं और इस बात से सहमत हैं कि उनके उपयोग से उत्पन्न होने वाली किन्हीं भी समस्याओं के लिए Microsoft ज़िम्मेदार नहीं है. Microsoft, तृतीय पक्षीय एप्लिकेशनों और सेवाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी या सेवाओं के लिए आप या अन्य लोगों के लिए ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं हैं.
सेवा उपलब्धता
6. सेवा उपलब्धता.
- क. यह सेवाएँ, इन सेवाओं द्वारा प्रदान किए जाने वाले तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाएँ अथवा सामग्री या उत्पाद समय-समय पर अनुपलब्ध हो सकते हैं, सीमित आधार पर प्रदान किए जा सकते हैं या आपके क्षेत्र या डिवाइस के आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकते हैं. अगर आप अपने Microsoft खाते से संबंधित स्थान को परिवर्तित करते हैं, तो हो सकता है कि आपको उस सामग्री या एप्लिकेशन को पुनः प्राप्त करना पड़े, जिन्हें आपके लिए उपलब्ध कराया गया था और जिनके लिए आपके पिछले क्षेत्र में आपके लिए भुगतान किया गया था. आप उस सामग्री या सेवाओं तक न पहुँचने या उनका उपयोग न करने से सहमत हैं, जो उस देश में गैर-कानूनी हैं या उपयोग किए जाने के लिए लाइसेंसीकृत नहीं हैं, जहाँ से आप इस प्रकार की सामग्री या सेवाओं तक पहुँचते या उनका उपयोग करते हैं या इस प्रकार की सामग्री या सेवाओं तक पहुँचने या उनका उपयोग करने के लिए अपने स्थान या पहचान को छुपाते या गलत बताते हैं.
- ख. हम सेवाओं को चालू और उपलब्ध रखने का भरपूर प्रयास करते हैं; हालाँकि, सभी ऑनलाइन सेवाओं को समय-समय पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है और वे अनुपलब्ध हो सकती हैं तथा Microsoft आपके सामने उत्पन्न होने वाली ऐसी किसी भी बाधा या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं है. अनुपलब्धता की स्थिति में, हो सकता है कि आप अपने द्वारा संग्रहीत की गई अपनी सामग्री या डेटा को पुनर्प्राप्त न कर पाएँ. हम सुझाव देते हैं कि आप नियमित रूप से अपनी उस सामग्री और डेटा का बैकअप लेते रहें, जिसे आप इस सेवा पर संग्रहीत करते हैं या तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं का उपयोग करके संग्रहीत करते हैं.
सेवाओं या सॉफ़्टवेयर के लिए अपडेट, और इन शर्तों में परिवर्तन
7. सेवाओं या सॉफ़्टवेयर के अद्यतन और इन शर्तों में परिवर्तन.
- क. हम इन शर्तों को कभी भी परिवर्तित कर सकते हैं और ऐसा करने पर हम आपको सूचित कर देंगे. परिवर्तनों के प्रभावी हो जाने के बाद सेवाओं का उपयोग करने का मतलब यह है कि आप नई शर्तों से सहमत हैं. यदि आप नई शर्तों से सहमत नहीं है, तो आपको इन सेवाओं का उपयोग बंद कर देना चाहिए, अपने Microsoft खाते को बंद कर देना चाहिए और अगर आप माता-पिता या अभिभावक हैं, तो अपने नाबालिग बच्चे को उसके Microsoft खाते को बंद करने में मदद करना चाहिए.
- ख. कभी-कभी आपको इन सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिए सॉफ़्टवेयर अद्यतनों की आवश्यकता होगी. हम स्वचालित रूप से आपके सॉफ़्टवेयर के संस्करण की जाँच कर सकते हैं और सॉफ़्टवेयर अद्यतन या कॉन्फ़िगरेशन परिवर्तन डाउनलोड कर सकते हैं. आपको इन सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिए इस सॉफ़्टवेयर को अद्यतित करने की भी आवश्यकता पड़ सकती है. इस प्रकार के अद्यतन तब तक इन शर्तों के अधीन होते हैं, जब तक कि उन अद्यतनों के साथ अन्य शर्तें न हों, ऐसी स्थिति में, वे अन्य शर्तें लागू होती हैं. Microsoft कोई भी अद्यतन उपलब्ध कराने के लिए बाध्य नहीं है और यह गारंटी नहीं देता कि हम सिस्टम के उस संस्करण का समर्थन करेंगे जिसके लिए आपने सॉफ़्टवेयर, एप्लिकेशन, सामग्री या अन्य उत्पाद खरीदा है या लाइसेंसीकृत हुए हैं. ऐसे अद्यतन तृतीय पक्षों द्वारा प्रदान किए गए सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के साथ संगत नहीं भी हो सकते हैं. आप उस सॉफ़्टवेयर की स्थापना रद्द करके कभी भी भविष्य के सॉफ़्टवेयर अद्यतनों के प्रति अपनी सहमति वापस ले सकते हैं.
- ग. इसके अतिरिक्त, ऐसा भी समय आ सकता है जब हमें उस सेवा की सुविधाओं को निकालना या परिवर्तित करना पड़े या किसी सेवा अथवा किसी तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं की पहुँच को पूर्णतया बंद करना पड़े. लागू कानून द्वारा आवश्यक सीमा के अलावा, किसी भी सामग्री, डिजिटल सामान (अनुभाग 13.i) में निर्धारित को या पूर्व में खरीदे गए एप्लिकेशन को पुनः डाउनलोड या पुनर्स्थापित करने का हमारा कोई दायित्व नहीं है. हम इन सेवाओं या उनकी सुविधाओं का पूर्वावलोकन या बीटा संस्करण रिलीज़ कर सकते हैं, जो हो सकता है कि ठीक से काम न करे या उस तरह काम न करे जैसा अंतिम संस्करण ने किया होगा.
- घ. ताकि आप डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट (DRM) से सुरक्षित सामग्री का उपयोग कर पाएँ, जैसे कि कुछ संगीत, गेम, मूवी, पुस्तकें, आदि, DRM सॉफ़्टवेयर स्वचालित रूप से किसी ऑनलाइन अधिकार सर्वर से संपर्क कर सकता है और DRM अद्यतन डाउनलोड और स्थापित कर सकता है.
सॉफ़्टवेयर लाइसेंस
8. सॉफ़्टवेयर लाइसेंस. जब तक कि किसी अलग Microsoft लाइसेंस अनुबंध (उदाहरण के लिए, अगर आप किसी ऐसे Microsoft एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं, जिसे Windows के साथ शामिल किया गया है और उसका एक हिस्सा है, तो Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Microsoft सॉफ़्टवेयर लाइसेंस की शर्तें इस प्रकार के सॉफ़्टवेयर को नियंत्रित करेंगी) के साथ न हो, इन सेवाओं के भाग के रूप में हमारे द्वारा आपको प्रदान किया गया कोई भी सॉफ़्टवेयर तब तक इन शर्तों के अधीन ही रहेगा. Microsoft या उसके सहयोगियों के स्वामित्व वाले या संचालित कुछ स्टोर्स के माध्यम से प्राप्त किए गए एप्लिकेशन (Office Store, Windows पर Microsoft Store और Xbox) पर Microsoft Store सहित, पर सीमित नहीं, नीचे अनुच्छेद 13.b.i के अधीन हैं.
- क. अगर आप इन शर्तों का अनुपालन करते हैं, तो हम आपको इन सेवाओं के आपके उपयोग के भाग के रूप में एक बार में केवल एक व्यक्ति द्वारा उपयोग करने के लिए, वैश्विक आधार पर प्रति डिवाइस इस सॉफ़्टवेयर की एक प्रति स्थापित करने और उसका उपयोग करने का अधिकार देते हैं. कई डिवाइसों के लिए, ऐसे सॉफ़्टवेयर, सेवाओं के आपके व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए पूर्व-स्थापित हो सकते हैं. उस सॉफ़्टवेयर या वेबसाइट, जो इन सेवाओं का भाग है, में तृतीय-पक्ष कोड शामिल हो सकता है. इस सॉफ़्टवेयर या वेबसाइट से संबंधित या संदर्भित तृतीय-पक्ष की किसी भी स्क्रिप्ट या कोड का लाइसेंस आपको उस कोड के स्वामी तृतीय पक्षों द्वारा दिया जाता है, न कि Microsoft द्वारा. तृतीय पक्ष कोड की सूचनाएँ, अगर कोई हैं, केवल आपकी जानकारी के लिए शामिल की गई हैं.
- ख. सॉफ़्टवेयर का लाइसेंस दिया जाता है, उसे बेचा नहीं जाता और Microsoft इस सॉफ़्टवेयर के उन सभी अधिकारों को सुरक्षित रखता है, जो Microsoft द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं दिए गए हैं, चाहे निहितार्थ हों, विबंधन हों या अन्यथा हों. यह लाइसेंस आपको निम्नलिखित से संबंधित कोई अधिकार नहीं देता और आप निम्नलिखित चीज़ें नहीं कर सकते:
- i. इस सॉफ़्टवेयर या सेवाओं में मौजूद या से संबंधित किन्हीं भी तकनीकी सुरक्षा उपायों में गतिरोध उत्पन्न करना या उनकी उपेक्षा करना;
- ii. किसी भी सॉफ़्टवेयर या इन सेवाओं में शामिल किए गए या उनके माध्यम से पहुँच योग्य बनाई गई इन सेवाओं के अन्य पहलू, सिवाय और केवल उस सीमा तक जिसके अंतर्गत ऐसा करना लागू कॉपीराइट कानून द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमत हो, को वियोजित करना, विखंडित करना, डिक्रिप्ट करना, हैक करना, उसका अनुकरण करना, उससे अनुचित लाभ लेना या उसमें रिवर्स इंजीनियरिंग करना;
- iii. विभिन्न डिवाइस पर उपयोग करने के लिए उस सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के घटकों को अलग-अलग करना;
- iv. जब तक कि Microsoft आपको सॉफ़्टवेयर या सेवाओं को प्रकाशित करने, प्रतिलिपि बनाने, किराए पर देने, लीज़ पर देने, बेचने, निर्यात करने, आयात करने, वितरित करने या उदार स्वरूप देने के लिए स्पष्ट रूप से अधिकृत न करे, तब तक ऐसी कोई गतिविधि करना;
- v. इन सेवाओं तक पहुँचने या उनका उपयोग करने के लिए इस सॉफ़्टवेयर, सॉफ़्टवेयर के किन्हीं भी लाइसेंस को या किन्हीं भी अधिकारों को स्थानांतरित करना;
- vi. इन सेवाओं का उपयोग किसी ऐसे अनधिकृत तरीके करना, जो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उनके उपयोग या किसी सेवा, डेटा, खाते या नेटवर्क तक पहुँच प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न कर सकता हो;
- vii. सेवाओं तक पहुंच को सक्षम करें या अनधिकृत तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन द्वारा किसी भी Microsoft अधिकृत डिवाइस (जैसे, Xbox कंसोल, Microsoft Surface, आदि) को संशोधित करें.
भुगतान की शर्तें
9. भुगतान की शर्तें. अगर आप किसी सेवा को खरीदते हैं, तो आपकी खरीदारी पर भुगतान के लिए यह शर्तें लागू होंगी और आप उनसे सहमत हैं.
- क. शुल्क. अगर सेवाओं के किसी भाग के लिए कोई शुल्क लागू होता है, तो आप निर्दिष्ट मुद्रा में उस शुल्क का भुगतान करने के लिए सहमत हैं. सेवाओं के बताए गए मूल्य में सभी लागू होने वाले कर और मुद्रा विनिमय शुल्क शामिल नहीं होते, जब तक कि अन्यथा व्यक्त न किया गया हो. Skype के सशुल्क उत्पादों के सभी मूल्यों में लागू कर तब तक शामिल होते हैं, जब तक कि अन्यथा व्यक्त न किया गया हो. ऐसे करों या अन्य शुल्कों का भुगतान करने के लिए आप स्वयं ज़िम्मेदार हैं. Skype आपकी बिलिंग जानकारी के साथ संबद्ध आवासीय पते के आधार पर करों का परिकलन करता है. आप यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि यह पता नवीनतम और सटीक है. Skype उत्पादों को छोड़कर, करों का परिकलन आपके Microsoft खाते के पंजीकरण के दौरान आपके स्थान के आधार पर किया जाता है, जब तक कि अन्यथा स्थानीय कानून के अनुसार परिकलन के लिए कोई भिन्न आधार आवश्यक न हो. अगर हमें आपसे समय पर, पूरा भुगतान प्राप्त नहीं होता है तो हम सेवाएँ निलंबित या रद्द कर सकते हैं. भुगतान न होने के कारण सेवाओं के निलंबन या निरस्तीकरण के परिणामस्वरूप आप अपने खाते और उसकी सामग्री तक पहुँच नहीं पाएँगे और उनका उपयोग नहीं कर पाएँगे. किसी कॉर्पोरेट या अन्य निजी नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट से कनेक्ट करने पर, जो आपके स्थान को छुपा लेता है, उस प्रदर्शित स्थान के लिए लगने वाले शुल्क आपके वास्तविक स्थान की तुलना में भिन्न हो सकते हैं. आपके स्थान के आधार पर, कुछ लेनदेन के लिए विदेशी मुद्रा रूपांतरण की या दूसरे देश में संसाधित किए जाने की आवश्यकता पड़ सकती है. जब आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करेंगे, तो उन सेवाओं के लिए आपका बैंक आपसे अतिरिक्त शुल्क ले सकता है. कृपया विवरण के लिए अपने बैंक से संपर्क करें.
- ख. आपका बिलिंग खाता. किसी सेवा के शुल्क का भुगतान करने के लिए, आपसे उस सेवा के लिए साइन अप करते समय भुगतान विधि प्रदान करने के लिए कहा जाएगा. Skype के अलावा अन्य सभी सेवाओं के लिए, आप अपनी बिलिंग जानकारी और भुगतान विधि को Microsoft खाता प्रबंधन वेबसाइट (https://go.microsoft.com/fwlink/p/?linkid=618281) और Skype सॉफ़्टवेयर और उत्पादों के लिए https://skype.com/go/myaccount. तक अपने खाता पोर्टल में साइन इन करके पहुंच सकते हैं और परिवर्तित कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने जारीकर्ता बैंक या लागू होने वाले भुगतान नेटवर्क द्वारा प्रदत्त आपकी चयनित भुगतान विधि के संबंध में किसी भी अद्यतित खाता जानकारी का उपयोग करने के लिए Microsoft को अनुमति देने हेतु सहमत हैं. आप अपने ईमेल पते और भुगतान विधि का विवरण सहित अपना खाता और अन्य जानकारी को तुरंत अद्यतित करने के लिए सहमति देते हैं, ताकि हम अपने लेन-देन पूरे कर सकें और आपके लेन-देनों के संबंध में आवश्यकतानुसार आपसे संपर्क कर सकें. आपके बिलिंग खाते में किए गए परिवर्तन हमारे द्वारा आपके बिलिंग खाते में सबमिट किए जाने वाले उन शुल्कों को प्रभावित नहीं करेंगे जो आपके बिलिंग खाते में आपके परिवर्तनों पर हमारी यथोचित कार्रवाई के पहले लगा दिए गए हों.
- ग. बिलिंग. Microsoft को भुगतान विधि प्रदान करके, आप (i) यह दर्शाते हैं कि आप प्रदान की गई भुगतान विधि का उपयोग करने के लिए अधिकृत हैं और आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली कोई भी भुगतान जानकारी सही और सटीक है; (ii) Microsoft को आपकी भुगतान विधि का उपयोग करके सेवा के लिए शुल्क लेने हेतु अधिकृत करते हैं; और (iii) Microsoft को उन सेवाओं की किसी सशुल्क सुविधा, जिनके लिए आप साइन अप करना चुनते हैं या इस शर्तों के लागू रहते समय उपयोग करते हैं, के लिए शुल्क लेने के लिए अधिकृत करते हैं. हम आपको (क) अग्रिम रूप से; (ख) खरीदारी के समय; (ग) खरीदारी के तुरंत बाद; या (ग) सदस्यता सेवाओं के लिए अनुवर्ती आधार पर बिल भेज सकते हैं. इसके अलावा, हम आपसे आपके द्वारा स्वीकृत अधिकतम राशि जितना शुल्क ले सकते हैं और अनुवर्ती सदस्यता सेवाओं हेतु लिए जाने वाले शुल्क में परिवर्तन होने पर हम आपको अग्रिम रूप से सूचित करेंगे. हम आपको एक ही समय पर आपकी पिछली बिलिंग अवधियों की उन राशियों के लिए बिल कर सकते हैं जिन्हें पहले संसाधित नहीं किया गया है.
- घ. अनुवर्ती भुगतान. जब आप सदस्यता के आधार पर सेवाओं को खरीदते हैं (उदा., मासिक, हर 3 महीने में या वार्षिक), तो आप सहमत हैं कि आप पुनरावर्ती भुगतानों को अधिकृत कर रहे हैं, और Microsoft को उस विधि और उन पुनरावर्ती अंतरालों पर, जिनके लिए आपने सहमति दी है, भुगतान किए जाएंगे, जब तक कि उस सेवा की सदस्यता को आप या Microsoft समाप्त नहीं कर देते. सेवाओं को जारी रखने का शुल्क बंद करने के लिए अगली बिलिंग तिथि से पहले आपको अपनी सेवाएं रद्द करनी होंगी. आप सेवाओं को कैसे रद्द कर सकते हैं इसके लिए हम आपको निर्देश प्रदान करेंगे. पुनरावर्ती भुगतानों को अधिकृत करके, आप Microsoft को अधिकृत करते हैं कि वह इलेक्ट्रॉनिक डेबिट या निधि स्थानांतरणों के रूप में या आपके निर्दिष्ट खाते (ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस या इसी प्रकार के भुगतानों के लिए) से इलेक्ट्रॉनिक ड्राफ़्ट के रूप में या आपके निर्दिष्ट खाते (क्रेडिट कार्ड या इसी प्रकार के भुगतानों के लिए) (समग्र रूप से "इलेक्ट्रॉनिक भुगतान") से शुल्क के रूप में भुगतानों को संसाधित करे. सदस्यता शुल्क आमतौर पर लागू सदस्यता अवधि में अग्रिम रूप से चार्ज किया जाता है. अगर कोई भुगतान अदत्त लौटा दिया जाता है या कोई क्रेडिट कार्ड या इसी प्रकार का लेनदेन अस्वीकार या इनकार कर दिया जाता है, तो Microsoft या उसके सेवा प्रदाताओं के पास किसी भी लागू वापसी आइटम, अस्वीकरण या अपर्याप्त निधि शुल्क को एकत्र करने और इस प्रकार के किसी भी भुगतान को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के रूप में संसाधित करने का अधिकार सुरक्षित है.
- ङ. ऑनलाइन स्टेटमेंट और त्रुटियाँ. Skype के अलावा अन्य सभी सेवाओं के लिए, Microsoft आपको Microsoft खाता प्रबंधन वेबसाइट (https://go.microsoft.com/fwlink/p/?linkid=618282) पर एक ऑनलाइन बिलिंग स्टेटमेंट प्रदान करेगा, जहाँ आप अपने स्टेटमेंट को देख और मुद्रित कर सकते हैं. Skype के लिए आप www.skype.com (https://www.skype.com) पर अपने खाते में साइन-इन करके अपने ऑनलाइन स्टेटमेंट तक पहुँच सकते हैं. हम यही एकमात्र बिलिंग स्टेटमेंट प्रदान करते हैं. अगर हम आपके बिल में कोई त्रुटि करते हैं, तो आपके बिल में उस त्रुटि के पहली बार दिखाई देने के 90-दिनों के अंदर आपको हमें बताना होगा. फिर हम शुल्क की तुरंत जाँच करेंगे. यदि आप हमें उस दौरान सूचित नहीं करते, तो हम ऐसी किसी त्रुटि के परिणामस्वरूप होने वाली हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे और न ही इससे संबंधित दावों पर विचार करेंगे साथ ही हम इस त्रुटि को ठीक करने या आपके पैसे लौटाने के लिए बाध्य नहीं होंगे, जब तक अन्यथा कानून द्वारा आवश्यक न हो. अगर Microsoft को किसी बिलिंग त्रुटि का पता चलता है, तो हम उसे 90-दिनों के भीतर ठीक कर देंगे. यह नीति उन किन्हीं भी वैधानिक अधिकारों को प्रभावित नहीं करती है, जो लागू हो सकते हैं.
- च. धन वापसी नीति. जब तक अन्यथा कानूनी रूप से या किसी खास सेवा ऑफ़र की शर्तों द्वारा प्रदान न किया गया हो, तब तक सभी खरीदारियाँ अंतिम होंगी और उनकी धन वापसी नहीं की जाएगी. अगर आपको लगता है कि Microsoft ने गलती से आप पर शुल्क लगाया है, तो आपको इस प्रकार के शुल्क के 90-दिनों के भीतर संपर्क करना होगा. 90-दिनों से अधिक पुराने किन्हीं भी शुल्कों के लिए कोई धन वापसी नहीं की जाएगी, जब तक अन्यथा कानून द्वारा आवश्यक न हो. जब तक अन्यथा कानूनी आवश्यकता न हो, हम अपने स्वविवेक से धनवापसी या क्रेडिट जारी करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. अगर हम कोई धन वापसी या क्रेडिट जारी करते हैं, तो हमारे ऊपर ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि हम भविष्य में भी उन्हें उसी प्रकार या समान रूप से जारी करेंगे. यह धन वापसी नीति उन किन्हीं भी वैधानिक अधिकारों को प्रभावित नहीं करती है, जो लागू हो सकते हैं. धन वापसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे सहायता विषय (https://go.microsoft.com/fwlink/p/?linkid=618283)पर जाएँ. यदि आप ताइवान या इजराइल में रहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम और उसके प्रासंगिक विनियमों के अनुसार, अमूर्त रूप से प्रदान की गई डिजिटल सामग्री वाली सभी खरीदारियाँ और/या ऑनलाइन सेवाएँ अंतिम हैं और गैर-धनवापसी योग्य होती हैं, जब ऐसी सामग्री या सेवा ऑनलाइन प्रदान की गई हों. आपको किसी भी परीक्षण (कूलिंग ऑफ़) अवधि का या किसी भी धनवापसी का दावा करने का अधिकार नहीं है.
- छ. सेवाओं को रद्द करना. आप किसी सेवा को किसी कारण से या बिना किसी कारण के किसी भी समय रद्द कर सकते हैं. भुगतान सेवाओं को रद्द करना सेवाओं को जारी रखने के शुल्क को रोकता है. किसी सेवा को रद्द करने और धन वापसी का अनुरोध करने के लिए, यदि आप किसी एक के हकदार हैं, तो Microsoft खाता प्रबंधन वेबसाइट पर जाएँ. Skype के लिए, कृपया यहाँ (https://go.microsoft.com/fwlink/p/?linkid=618286) प्रदान की गई जानकारी का उपयोग करके निकासी प्रपत्र पूरी तरह से भर लें. आपको सेवाओं का विवरण देने वाले ऑफ़र को वापस देखना चाहिए, क्योंकि (i) आप निरस्तीकरण के समय धनवापसी प्राप्त नहीं कर सकते; (ii) आपको निरस्तीकरण शुल्क देने पड़ सकते हैं; (iii) आपको निरस्तीकरण के दिनांक से पहले सेवाओं के लिए आपके बिलिंग खाते पर लगाए गए सभी शुल्क चुकाने पड़ सकते हैं; और (iv) आप सेवाओं को निरस्त करने पर अपने खाते पर पहुँच खो सकते हैं और उसका उपयोग बंद किया जा सकता है; या यदि आप ताइवान या इजराइल में रहते हैं, तो (v) आप निरस्तीकरण के समय परिकलित सेवा के लिए भुगतान किए गए अप्रयुक्त शुल्कों के बराबर की राशि की धनवापसी प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप इज़राइल में रहते हैं, तो आप https://support.microsoft.com/help/4027815 पर सूचीबद्ध किसी भी माध्यम से रद्द कर सकते हैं. यदि आप इसके लिए योग्य हैं, तो धनवापसी प्राप्त करने के लिए टेलीफोन द्वारा Microsoft प्रतिनिधि से संपर्क करें. हम उपरोक्त अनुभाग 4 में वर्णित अनुसार आपका डेटा संसाधित करेंगे. अगर आप रद्द करेंगे, तो इन सेवाओं तक आपकी पहुँच आपकी सेवा की वर्तमान अवधि के अंत में समाप्त हो जाएगी या अगर हम आपके खाते को आवधिक रूप से बिल करते हैं, तो आपके द्वारा रद्द करने की अवधि के अंत में समाप्त हो जाएगी. यदि आप अपनी सेवाओं के भुगतान के लिए अपने बैंक के साथ चार्जबैक या रिवर्सल शुरू करते हैं, तो हम आपको उस तारीख से रद्द करने पर विचार कर सकते हैं जिस दिन आपने मूल भुगतान किया गया था, और आप हमें इस तरह के भुगतान के बदले में आपको प्रदान की गई सेवा को रद्द करने और/या किसी भी सामग्री को तुरंत हटाने के लिए अधिकृत करते हैं.
- ज. परीक्षण-अवधि ऑफ़र. यदि आप किसी भी परीक्षण-अवधि के प्रस्ताव में भाग ले रहे हैं, तो आपको उस परीक्षण सेवा(सेवाओं) को, प्रस्ताव स्वीकार करते समय आपको बताई गई समयावधि के भीतर ही, परीक्षण अवधि के अंत में सेवा(सेवाओं) को जारी रखने के शुल्क से बचने के लिए निरस्त करना होगा. कुछ ट्रायल-अवधि ऑफ़र के लिए, हमें स्वतः नवीनीकरण चालू करने की आवश्यकता हो सकती है.
- झ. प्रचार हेतु ऑफ़र. समय-समय पर, Microsoft सेवाओं को निःशुल्क परीक्षण अवधि के लिए प्रदान कर सकता है. यदि Microsoft को यह लगता है कि (उचित स्वविवेक पर) आप उस ऑफ़र की शर्तों का दुरुपयोग कर रहे हैं, तो Microsoft उस स्थिति में इस प्रकार की सेवाओं के लिए आपसे शुल्क लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है (मामूली दर से).
- ञ. मूल्य परिवर्तन. हम किसी भी समय सेवाओं के मूल्य में परिवर्तन कर सकते हैं और अगर आपकी कोई पुनरावर्ती खरीदी की है, तो हम मूल्य परिवर्तन के कम से कम 15 दिन पहले आपको ईमेल, या अन्य उचित तरीके से सूचित करेंगे. अगर आप मूल्य परिवर्तन से सहमत नहीं हैं, तो आपको मूल्य परिवर्तन प्रभावी होने से पहले सेवाओं को रद्द कर देना चाहिए और उनका उपयोग बंद कर देना चाहिए. अगर आपके सेवा ऑफ़र की कोई निश्चित अवधि या मूल्य है, तो वह मूल्य उस निश्चित अवधि के दौरान लागू रहेगा.
- ट. आपको भुगतान. अगर हमें आपको भुगतान करना हो, तो आपको इस बात की सहमति देनी होगी कि आपको भुगतान करने के लिए आवश्यक सभी जानकारी आप समय पर और सही तरीके से हमें प्रदान करेंगे. लागू कानून के अधीन, आप उन सभी करों और शुल्कों के लिए ज़िम्मेदार हैं, जो आपको यह भुगतान करने पर आप पर लगाए जा सकते हैं. भुगतान के आपके अधिकार पर हमारे द्वारा लगाई जाने वाली अन्य शर्तों का पालन भी आपको करना होगा. अगर आपको त्रुटिवश भुगतान प्राप्त होता है, तो हम इसे उलट सकते हैं या आपसे भुगतान वापस ले सकते हैं. यह करने के हमारे प्रयासों में आप हमसे सहयोग करने की सहमति देते हैं. कोई पुराना अधिभुगतान समायोजित करने के लिए आपको सूचना दिए बिना हम आपका भुगतान कम कर सकते हैं.
- ठ. गिफ़्ट कार्ड. गिफ़्ट कार्ड को भुनाना और उनके उपयोग की प्रक्रिया (Skype गिफ़्ट कार्ड के अलावा) Microsoft गिफ़्ट कार्ड (https://support.microsoft.com/help/10562/microsoft-account-gift-card-terms-and-conditions) के नियमों और शर्तों द्वारा नियंत्रित होती है. Skype गिफ़्ट कार्ड के बारे में जानकारी Skype के मदद पृष्ठ (https://go.microsoft.com/fwlink/?LinkId=615383) पर उपलब्ध है.
- ड. बैंक खाता भुगतान विधि. आप अपने Microsoft खाते के साथ भुगतान विधि के रूप में एक पात्र बैंक खाते को पंजीकृत कर सकते हैं. पात्र बैंक खातों में ऐसे वित्तीय संस्थानों में खाते, जो सीधे डेबिट प्रविष्टियाँ (जैसे एक युनाइटेड स्टेट्स आधारित वित्तीय संस्थान, जो स्वचालित क्लीयरिंग हाउस "ACH") प्रविष्टियों को लेने में सक्षम हैं, ऐसे यूरोपीय वित्तीय संस्थान जो सिंगल यूरो पेमेंट एरिया ("SEPA") या नीदरलैंड्स में "iDEAL" को समर्थित करते हैं, शामिल हैं. आप अपने Microsoft खाते में एक भुगतान विधि के रूप में अपने बैंक खाते को जोड़ते समय जिन शर्तों पर सहमत हैं, (जैसे SEPA के मामले में "अधिदेश") वे भी लागू होती हैं. आप स्वीकार और वारंट करते हैं कि आपका पंजीकृत बैंक खाता आपके नाम पर है, या आप उस बैंक खाते को एक भुगतान विधि के रूप में पंजीकृत करने के लिए अधिकृत हैं. अपने बैंक खाते को भुगतान विधि के रूप में पंजीकृत या चयनित कर, आप Microsoft (या उसके एजेंट) को अधिकृत करते हैं कि वह आपके बैंक खाते से आपकी खरीदी या सदस्यता शुल्क की कुल राशि (आपकी सदस्यता सेवा की शर्तों के परिपालन में) के लिए एक या अधिक डेबिट प्रारंभ करे (और, यदि आवश्यक हो तो, त्रुटियाँ ठीक करने, वापसी जारी करने या समान उद्देश्यों के लिए आपके बैंक खाते पर एक या अधिक क्रेडिट प्रारंभ करे), और आप उस वित्तीय संस्थान, जो आपके बैंक खाते को धारण करता है, को अधिकृत करते हैं कि वह ऐसे डेबिटों को घटाए या ऐसी क्रेडिटों को स्वीकृत करे. आप समझते हैं कि यह प्राधिकरण तब तक लागू और प्रभावी रहेगा, जब तक आप अपने Microsoft खाते से अपनी बैंक जानकारी को नहीं निकाल देते. यदि आपको विश्वास है कि आपके साथ त्रुटिवश शुल्क लिया गया है, तो ऊपर अनुभाग 4.e में बताए गए ग्राहक सहायता से संपर्क करें. किसी भी धोखाधड़ी, त्रुटियाँ और बैंक से अनधिकृत हस्तांतरणों के लिए आपके देश में लागू कानून द्वारा भी आपका उत्तरदायित्व सीमित हो जाता है. एक बैंक खाते को अपनी भुगतान विधि के रूप में पंजीकृत या चयनित करके, आप स्वीकार करते हैं कि आपने इन शर्तों को पढ़, समझ लिया है और इनसे सहमत हैं.
अनुबंध करने वाला निकाय, विवाद सुलझाने हेतु कानून व न्यायिक स्थान का विकल्प
10. अनुबंध करने वाला निकाय, विवाद सुलझाने हेतु कानून व न्यायिक स्थान का विकल्प. यदि आप यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के बाहर रहते हैं, तो जब तक कि नीचे अन्यथा निर्दिष्ट न हो, आप मुफ्त और सशुल्क उपभोक्ता Skype-ब्रांडेड सेवाओं के उपयोग के लिए अनुबंधित हैं, और इन सभी शर्तों के लिए "Microsoft" की अधिकार सीमा है, Skype Communications S.à.r.l, 23 – 29 Rives de Clausen, L-2165 Luxembourg. मुफ्त या सशुल्क उपभोक्ता Skype-ब्रांडेड सेवाओं के लिए, यदि आप यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका से बाहर रहते हैं, तो Luxembourg कानून इन शर्तों की व्याख्या को नियंत्रित करता है और कानून के सिद्धांतों के टकराव की परवाह किए बिना उनके उल्लंघन का दावा करता है. अन्य सभी दावे (उपभोक्ता सुरक्षा, अनुचित प्रतिस्पर्धा और मुआवज़े के अनुचित दावों सहित) उस देश या क्षेत्र के कानून के अधीन होंगे, जहाँ आप रहते हैं. यदि आप यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका से बाहर रहते हैं, तो आप और हम उपभोक्ता Skype-ब्रांडेड सेवाओं से संबंधित या उससे जुड़े सभी विवादों के लिए लक्ज़मबर्ग न्यायालयों के विशिष्ट अधिकार क्षेत्र और स्थल से सहमत हैं. अन्य सभी सेवाओं के लिए, जिस कंपनी के साथ आप अनुबंध कर रहे हैं, शासीय कानून, और विवादों को हल करने के लिए स्थान नीचे दिए गए है:
- क. कनाडा. यदि आप कनाडा में रहते हैं (या, यदि वहां पर कोई व्यवसाय है, आपके व्यवसाय का प्रमुख स्थान है) और आप सशुल्क उपभोक्ता Skype-ब्रांडेड सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, या यदि आप Microsoft Teams के मुफ़्त हिस्सों का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Skype Communications US Corporation, 2215-B Renaissance Drive, Las Vegas, NV 89119, United States के साथ अनुबंधित होते हैं. दूसरी सभी निःशुल्क और सशुल्क उपभोक्ता सेवाओं के लिए, आप Microsoft Corporation, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, U.S.A. से अनुबंध करते हैं. जिस राज्य में आप रहते हैं (या, यदि आप एक व्यवसाय हैं, तो आपके व्यवसाय का मुख्य स्थान जहाँ है), तो कानून सिद्धांतों के विरोध पर ध्यान दिए बिना उसके कानूनों के अनुसार इन शर्तों, इसके उल्लंघन के दावों, और सभी अन्य दावों (उपभोक्ता सुरक्षा, अनुचित प्रतिस्पर्धा, और अपकार दावों सहित) की व्याख्या होगी. आप और हम अटल रूप से, इन शर्तों या सेवाओं के कारण अथवा इससे संबंधित सभी विवादों के लिए ओंटेरियो के न्यायालयों के न्यायिक क्षेत्रों को एकमात्र न्यायक्षेत्र और न्यायिक कार्रवाइयों के एकमात्र स्थल के रूप में स्वीकार करते हैं.
- ख. यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के बाहर उत्तरी या दक्षिणी अमेरिका. यदि आप युनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के बाहर उत्तरी या दक्षिणी अमेरिका में रहते हैं (या, यदि आप व्यवसाय हैं, तो आपके व्यवसाय का मुख्य स्थान वहाँ है), तो आप Microsoft Corporation, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, U.S.A. के साथ अनुबंध कर रहे हैं. वॉशिंगटन राज्य के कानून इन शर्तों की व्याख्या को नियंत्रित करते हैं और कानून सिद्धांतों की पसंद पर ध्यान दिए बिना इनके उल्लंघन के दावों पर लागू होते हैं. अन्य सभी दावे (उपभोक्ता सुरक्षा, अनुचित प्रतिस्पर्धा और मुआवज़े के अनुचित दावों सहित) उस देश के कानून के अधीन होंगे, जहाँ हम आपको सेवाएँ प्रदान करते हैं.
- ग. मध्य पूर्व, अफ्रीका या यूरोप. यदि आप मध्य पूर्व, अफ्रीका में या यूरोपीय संघ (ईयू) को छोड़कर यूरोप में, आइसलैंड, लिचेंस्टीन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं, (या यदि कोई व्यवसाय, आपके व्यवसाय का प्रमुख स्थान वहां है) और आप सेवाओं के मुफ्त भागों (जैसे Bing और MSN) का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Microsoft Corporation, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, यूएसए से अनुबंध कर रहे हैं, सिवाय यदि आप Skype के मुफ्त भागों का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Microsoft Ireland Operations Limited, One Microsoft Place, South County Business Park, Leopardstown, Dublin 18, Ireland के साथ अनुबंध कर रहे हैं. यदि आपने सेवाओं के एक हिस्से का उपयोग करने के लिए भुगतान किया है, तो आप Microsoft Ireland Operations Limited, One Microsoft Place, South County Business Park, Leopardstown, Dublin 18, Ireland के साथ अनुबंध कर रहे हैं. निःशुल्क और भुगतान वाली सेवाओं के संबंध में विधिक सिद्धांतों में विरोध से निरपेक्ष रहते हुए इन शर्तों एवं उल्लंघन के दावों के संदर्भ में इनकी व्याख्या आयरलैंड के कानूनों द्वारा नियंत्रित होती है. अन्य सभी दावे (उपभोक्ता सुरक्षा, अनुचित प्रतिस्पर्धा और मुआवज़े के अनुचित दावों सहित) उस देश के कानून के अधीन होंगे, जहाँ हम आपको सेवाएँ प्रदान करते हैं. आप और हम अटल रूप से, इन शर्तों या सेवाओं के कारण अथवा इससे संबंधित सभी विवादों के लिए आयरलैंड के न्यायालयों के न्यायिक क्षेत्रों को एकमात्र न्यायक्षेत्र और न्यायिक कार्रवाइयों के एकमात्र स्थल के रूप में स्वीकार करते हैं.
- घ. एशिया या दक्षिण प्रशांत, बशर्ते नीचे आपके देश का विशिष्ट रूप से उल्लेख न किया गया हो. अगर आप एशिया (चीन, जापान, कोरिया गणराज्य या ताइवान को छोड़कर) या दक्षिण प्रशांत में रहते हैं (या, अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आपके व्यवसाय का मुख्य स्थान यहीं है), और आप सेवाओं के मुफ़्त हिस्से (जैसे Bing और MSN) का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Microsoft Corporation, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, U.S.A. के साथ अनुबंध कर रहे हैं. अगर आपने सेवाओं के एक हिस्से का उपयोग करने के लिए भुगतान किया है, या सिंगापुर या हांगकांग में मुफ़्त Outlook.com सेवा का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Microsoft Regional Sales Pte Ltd., सिंगापुर के कानूनों के तहत संगठित एक निगम के साथ अनुबंध कर रहे हैं, जिसका पंजीकृत पता 182 Cecil Street, #13-01 Frasers Tower, Singapore 069547 है; बशर्ते कि, अगर आप ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं (या, अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आपका मुख्य व्यवसाय स्थान ऑस्ट्रेलिया में है), तो आप Microsoft Pty Ltd, 1 Denison St, North Sydney, NSW 2060, Australia के साथ अनुबंध कर रहे हैं और अगर आप न्यूजीलैंड में रहते हैं (या, अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आपका मुख्य व्यवसाय स्थान न्यूज़ीलैंड में है), तो आप Microsoft New Zealand Limited, Level 5, 22 Viaduct Harbour Avenue, PO Box 8070 Symonds Street, Auckland, 1150 New Zealand के साथ अनुबंध कर रहे हैं. निःशुल्क और सशुल्क सेवाओं के लिए, इन शर्तों की व्याख्या तथा कानूनी सिद्धांतों के परस्पर विरोध के बावजूद इसके उल्लंघन के दावे वॉशिंगटन राज्य के कानून द्वारा नियंत्रित होंगे. अन्य सभी दावे (उपभोक्ता सुरक्षा, अनुचित प्रतिस्पर्धा और मुआवज़े के अनुचित दावों सहित) उस देश के कानून के अधीन होंगे, जहाँ हम आपको सेवाएँ प्रदान करते हैं. इन शर्तों अथवा Skype के अलावा सेवाओं से होने वाले या उससे संबंधित किसी भी विवाद, इसके अस्तित्व, वैधता, या समाप्ति से संबंधित किसी भी प्रश्न, को Arbitration Rules of the Singapore International Arbitration Center (SIAC), जिसके नियमों को इस खंड में हवाला देकर शामिल किया गया है, के अनुसार सिंगापुर में संदर्भित किया जाएगा और अंततः उसकी मध्यस्थता से हल किया जाएगा. ट्रिब्यूनल में एक मध्यस्थ होगा जिसे SIAC के अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया जाएगा. मध्यस्थता की भाषा अंग्रेज़ी होगी. मध्यस्थ का निर्णय अंतिम, बाध्यकारी, और निर्विवाद रहेगा और किसी अन्य देश या क्षेत्र में निर्णय के आधार के रूप में उपयोग किया जा सकता है.
- ङ. जापान. यदि आप जापान में रहते हैं (या, यदि आप एक व्यवसाय हैं, तो आपके व्यवसाय का मुख्य स्थान वहाँ है), और आप सेवाओं के निःशुल्क भाग का प्रयोग कर रहे हैं (जैसे Bing एवं MSN), तो आप Microsoft Corporation, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, U.S.A के साथ अनुबंध कर रहे हैं, यदि आपने सेवाओं के किसी भाग के प्रयोग हेतु भुगतान किया है, तो आप Microsoft Japan Co., Ltd (MSKK), Shinagawa Grand Central Tower, 2-16-3 Konan Minato-ku, Tokyo 108-0075 के साथ अनुबंध कर रहे हैं. निःशुल्क और भुगतान वाली सेवाओं के लिए, जापान के कानून इन शर्तों या सेवाओं से उत्पन्न होने वाले या इससे संबंधित मामलों को नियंत्रित करते हैं. आप और हम अटल रूप से, इन शर्तों या सेवा के कारण अथवा इससे संबंधित सभी विवादों के लिए टोक्यो डिस्ट्रिक्ट न्यायालय को एकमात्र न्यायक्षेत्र और न्यायिक कार्रवाइयों के एकमात्र स्थल के रूप में स्वीकार करते हैं.
- च. कोरिया गणराज्य.
- i. यदि आप कोरिया गणराज्य में रहते हैं, (या यदि कोई व्यवसाय, आपके व्यवसाय का प्रमुख स्थान वहां है) और आप सेवाओं के मुफ्त भागों (जैसे Bing और MSN) का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Microsoft Corporation, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, यूएसए से अनुबंध कर रहे हैं. यदि आप सेवाओं के भागों का उपयोग करने के लिए भुगतान करते हैं, तो आप Microsoft Korea, Inc., 12th Floor, Tower A, The K-Twin Tower, Jongro 1 gil 50, Jongro-gu, Seoul, Republic of Korea, 03142 के साथ अनुबंध कर रहे हैं. निःशुल्क और भुगतान वाली सेवाओं के लिए, कोरिया गणराज्य के कानून इन शर्तों या सेवाओं से उत्पन्न होने वाले या इससे संबंधित मामलों को नियंत्रित करते हैं. आप और हम अटल रूप से, इन शर्तों या सेवा के कारण अथवा इससे संबंधित सभी विवादों के लिए सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट न्यायालय को गैर-अनन्य मूल न्यायक्षेत्र और न्यायिक कार्रवाइयों के एकमात्र स्थल के रूप में स्वीकार करते हैं.
- ii. यदि आप कोरिया गणराज्य में रहते हैं, तो कानून द्वारा, आपके पास कुछ ऐसे अधिकार हो सकते हैं, जिन्हें इन शर्तों जैसे अनुबंध द्वारा सीमित नहीं किया जा सकता है. ये शर्तें किसी भी तरह से उन अधिकारों को प्रतिबंधित करने या कानून द्वारा लगाई गई Microsoft की देनदारियों को प्रतिबंधित करने के लिए अभिप्रेत नहीं हैं. यहां निहित कुछ भी विपरीत होने के बावजूद, ये शर्तें कानून द्वारा अनुमत सीमा तक प्रभावी होंगी. इन शर्तों में कोई भी परिवर्तन (और आवर्ती सदस्यता सेवाओं के लिए वसूली जाने वाली राशि में कोई भी परिवर्तन, यदि लागू हो) कानून की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा.
- छ. ताइवान. यदि आप Taiwan में रहते हैं (या, यदि कोई व्यवसाय, आपके व्यवसाय का प्रमुख स्थान वहां है) और आप सेवाओं के मुफ्त हिस्सों (जैसे Bing और MSN) का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Microsoft Corporation, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, U.S.A के साथ अनुबंध कर रहे हैं. यदि आपने सेवाओं के एक हिस्से का उपयोग करने के लिए भुगतान किया है, तो आप Microsoft Taiwan Corp., 18F, No. 68, Sec. 5, Zhongxiao E. Rd., Xinyi District, Taipei 11065, Taiwan से अनुबंध कर रहे हैं. निःशुल्क और सशुल्क सेवाओं और उनके कारण या उनसे संबंधित किसी भी मामले के लिए ताइवान के कानून इन शर्तों को नियंत्रित करते हैं. Microsoft Taiwan Corp. के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया आर्थिक मामलों के मंत्रालय R.O.C. द्वारा प्रदत्त वेबसाइट देखें. (https://gcis.nat.gov.tw/mainNew/). आप और हम अटल रूप से, ताइवान के कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक इन शर्तों या सेवाओं के कारण या इससे संबंधित विवादों के लिए ताइपे डिस्ट्रिक्ट न्यायालय को अपने प्रथम न्यायक्षेत्र के रूप में स्वीकार करते हैं.
इन शर्तों के बावजूद, नियंत्रित करने के लिए या किसी अन्य फोरम में विवादों को हल करने का अधिकार आपको देने के लिए आपके स्थानीय उपभोक्ता कानूनों के अनुसार कुछ स्थानीय कानूनों का पालन करने की आवश्यकता हो सकती है. यदि ऐसा है, तो खंड 10 में कानून का विकल्प और फोरम के प्रावधान आपके स्थानीय कानूनों के द्वारा अनुमत सीमा तक लागू होते हैं.
वारंटियां
11. वारंटियां.
- क. MICROSOFT, और हमारे सहयोगी, पुनर्विक्रेता, वितरक, और विक्रेता, सेवाओं के आपके उपयोग के संबंध में कोई भी वारंटी, प्रत्यक्ष या निहित, गारंटी या शर्तें नहीं देते. आप समझते हैं कि सेवाओं का उपयोग आपका स्वयं का जोख़िम है और यह कि हम सेवाओं को “जैसी है” आधार पर “सभी दोषों के साथ” और “जैसी उपलब्ध है” प्रदान करते हैं. MICROSOFT इन सेवाओं की सटीकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देता. आपके पास आपके स्थानीय कानून के अंतर्गत कुछ अधिकार हो सकते हैं. इन शर्तों में कुछ भी उन अधिकारों को प्रभावित करने के लिए लक्षित नहीं हैं, यदि वे लागू होती हैं. आप अभिस्वीकृति देते हैं कि कंप्यूटर और दूरसंचार सिस्टम दोषरहित नहीं होते और वे कभी-कभी बंद पड़ सकते हैं. हम गारंटी नहीं देते कि सेवाएँ अबाधित, समय से, सुरक्षित, या त्रुटि रहित होंगी या यह कि सामग्री की क्षति नहीं होगी, न ही हम कंप्यूटर नेटवर्कों से किसी कनेक्शन या उनसे किसी संचार की गारंटी देते हैं.
- ख. हम आपके स्थानीय कानूनों द्वारा अनुमत सीमा तक, वाणिज्यिक उपयुक्तता, संतोषप्रद गुणवत्ता, किसी विशेष प्रयोजन के लिए उपयुक्तता, कार्यकुशल प्रयास, और गैर-उल्लंघन सहित किसी भी प्रकार की निहित वारंटियों को अस्वीकार करते हैं.
- ग. ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए: हमारे सामान और सेवाएं गारंटी के साथ आती हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता कानून के तहत बाहर नहीं किया जा सकता है. सेवा के साथ प्रमुख खराबी के लिए, आप उत्तरदायी हैं:
- हमारे साथ आपकी सेवा अनुबंध रद्द करने के लिए; तथा
- अप्रयुक्त हिस्से हेतु धनवापसी, या उसके कम मूल्य के लिए क्षतिपूर्ति करने के लिए.
आप सामान के साथ प्रमुख खराबी के लिए धनवापसी या प्रतिस्थापन चुनने के भी हकदार हैं. यदि सामान या सेवा के साथ खराबी एक बड़ी राशि का नुकसान नहीं है, आप खराबी को उचित समय में ठीक करवाने के हकदार हैं. यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो आप सामान के लिए धनवापसी और सेवा के लिए अनुबंध रद्द करने और किसी भी अप्रयुक्त भाग की धनवापसी प्राप्त करने के हकदार हैं. सामान या सेवा में खराबी के कारण होने वाले किसी अन्य यथोचित प्रत्याशित नुकसान या क्षति के लिए भी आपको मुआवजा दिया जा सकता है.
- घ. न्यूजीलैंड में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए, आपके पास न्यूजीलैंड उपभोक्ता गारंटी अधिनियम के अंतर्गत कुछ वैधानिक अधिकार हो सकते हैं और इन शर्तों में कुछ भी उन अधिकारों को प्रभावित करने के लिए लक्षित नहीं है.
देयता की परिसीमा
12. दायित्व की सीमा.
- क. अगर आपके पास क्षतियों की पुनर्प्राप्ति का कोई भी आधार मौजूद है (जिसमें इन शर्तों का उल्लंघन शामिल है), तो कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक, आप इस बात से सहमत हैं कि आपका अनन्य समाधान Microsoft या किन्हीं भी सहयोगियों, पुनर्विक्रेताओं, वितरकों, तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवा प्रदाताओं तथा विक्रेताओं से उस महीने के दौरान जब यह हानि या उल्लंघन हुआ था, अधिकतम अपने सेवा शुल्कों के बराबर की राशि (या अगर सेवाएँ निःशुल्क हैं, तो अधिकतम USD$10.00) की प्रत्यक्ष क्षतियों की पुनर्प्राप्ति करना है.
- ख. कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक, आप (i) किन्हीं भी परिणामी हानियों या क्षतियों की; (ii) किन्हीं भी वास्तविक या प्रत्याशित लाभों में होने वाली हानि की (चाहे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष); (iii) किसी भी वास्तविक या प्रत्याशित आय में होने वाली हानि की (चाहे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष); (iv) किसी भी अनुबंध या व्यवसाय में होने वाली हानि या किसी गैर-व्यक्तिगत क्षमता के साथ इस सेवा के आपके उपयोग से उत्पन्न हुई अन्य हानियों या क्षतियों की; (v) किन्हीं भी विशेष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक या दंडात्मक हानियों या क्षतियों की; और (vi) उपरोक्त अनुभाग 12.a में निर्दिष्ट बातों के अलावा कानून द्वारा अनुमत सीमा में, किन्हीं भी प्रत्यक्ष हानियों या क्षतियों की पुनर्प्राप्ति नहीं कर सकते. अगर यह समाधान आपकी क्षतियों की पूरी क्षतिपूर्ति न करे या अपने आवश्यक प्रयोजन में विफल रहे या अगर हमें क्षतियों की संभावना के बारे में पता था या पता होना चाहिए था, तो ये सीमाएँ और अपवर्जन तब लागू होते हैं. कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा में, ये सीमाएँ और अपवर्जन उन सभी चीज़ों या उन सभी दावों पर लागू होते हैं, जो इन शर्तों, सेवाओं या सेवाओं से संबंधित सॉफ़्टवेयर से संबंधित हों.
- ग. Microsoft के तर्कपूर्ण नियंत्रण (जैसे कि श्रम संबंधी विवाद, दैवी घटना, युद्ध या आतंकवादी गतिविधि, दुर्भावनापूर्ण क्षति, दुर्घटनाएँ या किसी भी लागू कानून या सरकारी आदेश का अनुपालन) से बाहर की परिस्थितियों के कारण उत्पन्न हुई विफलता या विलंब की सीमा तक इन शर्तों के अंतर्गत उसकी बाध्यताओं का निष्पादन करने में किसी भी विफलता या निष्पादन में विलंब के लिए Microsoft ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है. Microsoft को इनमें से किसी भी ईवेंट के प्रयासों को कम करने और प्रभावित न होने वाली बाध्यताओं को निष्पादित करने का प्रयास करेगा.
सेवा-विशिष्ट शर्तें
13. सेवा-विशिष्ट शर्तें. अनुभाग 13 से पहले और उसके बाद की शर्तें आम तौर पर सभी सेवाओं पर लागू होती हैं. इस अनुभाग में सेवा-विशिष्ट शर्तें दी गई हैं जो सामान्य शर्तों के अतिरिक्त हैं. यदि सामान्य शर्तों में कोई विवाद होता है तो यह सेवा-विशिष्ट शर्तें संचालन करती हैं.
Xbox
- क. Xbox.
- i. व्यक्तिगत/गैर-व्यावसायिक उपयोग. Xbox ऑनलाइन सेवा, ("Xbox नेटवर्क"), Xbox गेम स्टूडियो के गेम (Mojang गेम सहित) (https://www.xbox.com/xbox-game-studios), एप्लिकेशन, सब्सक्रिप्शन (उदा., Xbox गेम पास सब्सक्रिप्शन सेवा पेशकश), सेवाएं (उदा., Xbox क्लाउड गेमिंग) और Microsoft द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री (सामूहिक रूप से, "Xbox Services") केवल आपके व्यक्तिगत और गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए हैं.
- ii. Xbox सेवाएँ. जब आप Xbox Services प्राप्त करने के लिए साइन अप करते हैं, तो आपके गेम खेलने, गतिविधियों और गेम और Xbox Services के उपयोग के बारे में जानकारी ट्रैक की जाएगी और गेम डेवलपर्स और प्रकाशकों सहित उचित तृतीय पक्षों के साथ साझा की जाएगी, ताकि Microsoft, Xbox Services प्रदान कर सके और तृतीय पक्ष गैर-Microsoft गेम और सेवाओं को संचालित कर सकें. इसके अतिरिक्त, अगर Xbox सेवाओं को तृतीय-पक्ष डिवाइस या प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से एक्सेस किया जाता है, तो आपके गेम खेलने, गतिविधियों और गेम और Xbox सेवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी ऐसे तृतीय-पक्ष डिवाइस और प्लेटफ़ॉर्म द्वारा ट्रैक और साझा की जा सकती है, जो किसी भी तृतीय-पक्ष शर्तों और गोपनीयता नीतियों के अधीन है. अगर आप अपने Microsoft खाते से किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म या डिवाइस पर साइन इन करते हैं या किसी गैर-Microsoft सेवा (उदाहरण के लिए, तृतीय-पक्ष ऐप्स और सेवाओं का कोई गैर-Microsoft गेम प्रकाशक) तक पहुँचने के लिए अपने Microsoft खाते को ऐसे प्लेटफ़ॉर्म या डिवाइस से लिंक करते हैं, तो आप सहमत होते हैं कि: (a) Microsoft उस पक्ष के साथ सीमित खाता और उपयोग-संबंधी जानकारी (जिसमें बिना किसी सीमा के गेमरटैग, गेमर्सकोर, गेम इतिहास, उपयोग डेटा और मित्रों की सूची शामिल है) साझा कर सकता है, जैसा कि Microsoft गोपनीयता कथन में बताया गया है, और (b) यदि आपकी Xbox गोपनीयता सेटिंग द्वारा अनुमति दी गई है, तो पक्ष को आपके इन-गेम संचार या अन्य एप्लिकेशन से आपकी सामग्री का एक्सेस भी मिल सकता है, जिनका उपयोग आप उस पक्ष के साथ अपने खाते में साइन इन करते समय करते हैं. साथ ही, आपकी Xbox गोपनीयता सेटिंग द्वारा अनुमति दी जाने पर, Microsoft आपके नाम, गेमरटैग, गेमरपिक, मोटो, अवतार, गेमक्लिप और आपके द्वारा खेले गए गेम को उन लोगों के लिए संचारों में प्रकाशित कर सकता है, जिन्हें आप अनुमति देते हैं. अगर आपने Xbox-विशिष्ट पारिवारिक सुरक्षा सेटिंग चालू की हैं, तो वे सेटिंग Xbox कंसोल्स, Xbox Cloud Gaming और PC या मोबाइल डिवाइस पर Xbox ऐप पर लागू होती हैं, लेकिन अन्य डिवाइस या प्लेटफ़ॉर्म पर एक्सेस किए गए या खेले गए Xbox Game Studios गेम या सेवाओं पर लागू नहीं हो सकती हैं. अपने परिवार के लिए सुरक्षित गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, कृपया इन अन्य डिवाइसों और प्लेटफ़ॉर्म पर अभिभावकीय सेटिंग्स की जाँच करें.
- iii. आपकी सामग्री. Xbox सेवाओं के समुदाय के निर्माण के क्रम में, आप Microsoft, उसके सहभागियों और उपलाइसेंसधारकों को अपनी सामग्री या आपका नाम, गेमरटैग, मोटो, या अवतार जिसे आपने किसी भी Xbox सेवा के लिए पोस्ट किया है, का उपयोग करने, संशोधित करने, पुनरुत्पादित करने, वितरित करने, प्रसारित, साझा और प्रदर्शित करने का मुफ्त और विश्वव्यापी अधिकार देते हैं.
- iv. गेम प्रबंधक. कुछ गेम, गेम प्रबंधक, प्रतिनिधि, या होस्ट्स का उपयोग कर सकते हैं. गेम प्रबंधक और होस्ट्स अधिकृत Microsoft प्रवक्ता नहीं होते हैं. उनके विचार Microsoft के विचारों को आवश्यक रूप से प्रतिबिंबित नहीं करते.
- v. बच्चे और Xbox. यदि आप एक अवयस्क हैं और Xbox सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके माता-पिता या अभिभावक आपके खाते के कई पहलुओं पर नियंत्रण कर सकते हैं, और Xbox सेवाओं के आपके उपयोग के बारे में रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं. ये सुविधाएँ केवल Xbox सेवाओं के लिए हैं और इन्हें अन्य डिवाइसों या प्लेटफ़ॉर्म पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है.
- vi. गेम मुद्रा या वर्चुअल माल. Xbox सेवाओं में एक वर्चुअल, गेम मुद्रा (जैसे सोना, सिक्के, या पॉइंट हो सकते हैं) जिन्हें यदि आप जहाँ रहते हैं वहाँ आप "वयस्क" आयु पर पहुँच चुके हैं, तो आप Microsoft या उसकी ओर से वास्तविक आर्थिक माध्यमों का उपयोग करके खरीद सकते हैं. Xbox सेवाओं में वर्चुअल डिजिटल वस्तुएँ या माल भी हो सकते हैं, जिन्हें आप Microsoft या उसकी ओर से वास्तविक आर्थिक माध्यमों का अथवा गेम मुद्रा का उपयोग करके खरीद सकते हैं. आप गेम मुद्रा और वर्चुअल वस्तुओं को कभी भी Microsoft या किसी भी अन्य पक्ष के समक्ष वास्तविक आर्थिक माध्यमों, माल या आर्थिक मूल्य वाली अन्य वस्तुओं के समतुल्य मानकर नहीं भुना सकते. Xbox सेवाओं में गेम मुद्रा और वर्चुअल सामग्री का उपयोग करने के लिए एक सीमित, व्यक्तिगत, प्रतिसंहरणीय, गैर-हस्तांतरणीय, गैर-उप-लाइसेंस योग्य लाइसेंस के अलावा, आपके पास Xbox सेवाओं में दिखाई दे रहे या उत्पन्न हो रहे ऐसी किसी भी गेम मुद्रा या आभासी सामान पर या उसके मूल में, या सेवाओं के उपयोग से जुड़ी या Xbox सेवाओं के भीतर संग्रहीत किसी अन्य विशेषता पर कोई अधिकार या शीर्षक नहीं है. Microsoft किसी भी समय किसी भी एक या अधिक Xbox गेम या ऐप्स से जुड़े गेम की मुद्रा और/या वर्चुअल चीजों को नियमित, नियंत्रित, संशोधित और/या समाप्त कर सकता है क्योंकि यह आपके स्थानीय कानूनों द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक अपने विवेकाधिकार को सुरक्षित रखता है.
- vii. सॉफ़्टवेयर अद्यतन. Xbox सेवाओं से कनेक्ट हो सकने वाले किसी भी उपकरण के लिए, हम स्वचालित रूप से आपके Xbox कंसोल सॉफ़्टवेयर का संस्करण या Xbox ऐप सॉफ़्टवेयर जाँच सकते हैं और Xbox कंसोल या Xbox ऐप सॉफ़्टवेयर अद्यतन या कॉन्फ़िगरेशन परिवर्तन डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें वे परिवर्तन शामिल हैं, जो अनधिकृत Xbox गेम या Xbox ऐप का उपयोग करके अथवा किसी Xbox कंसोल के साथ अनधिकृत हार्डवेयर बाह्य उपकरणों का उपयोग करके आपको Xbox सेवाओं तक पहुँचने से रोकते हैं.
- viii. सॉफ़्टवेयर से धोखाधड़ी या छेड़छाड़. Xbox सेवाओं से कनेक्ट हो सकने वाले किसी भी उपकरण के लिए, हम स्वचालित रूप से ऐसे अनधिकृत हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर, जो धोखाधड़ी सक्षम करता है या आचार संहिता या इन शर्तों का उल्लंघन करता है, आदि के लिए आपके डिवाइस की जाँच कर सकते हैं, और Xbox ऐप सॉफ़्टवेयर अद्यतन या कॉन्फ़िगरेशन परिवर्तन डाउनलोड कर सकते हैं, इनमें वे परिवर्तन भी शामिल हैं, जो आपको अनधिकृत Xbox सेवाओं में पहुँचने, या धोखाधड़ी या छेड़छाड़ सक्षम करने वाले हार्डवयेर या सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने से रोक सकते हैं.
- ix. सब्सक्रिप्शन से संबंधित अतिरिक्त नियम और शर्तें. Xbox Services के सब्सक्रिप्शन Xbox सब्सक्रिप्शन के नियम और शर्तों में निर्धारित अतिरिक्त नियमों और शर्तों | Xbox (https://www.xbox.com/legal/subscription-terms) के अधीन हैं.
- x. निष्क्रिय Xbox Service के सब्सक्रिप्शन. अगर आप कुछ समय के लिए अपनी Xbox Services के सब्सक्रिप्शन का उपयोग नहीं करते हैं, तो Microsoft आपकी आवर्ती बिलिंग को बंद कर सकता है और चुनिंदा देशों में आवर्ती शुल्क रोक सकता है. आवर्ती बिलिंग को बंद करने से पहले Microsoft आपको नोटिस प्रदान करेगा. निष्क्रियता की लागू अवधि सहित अधिक जानकारी के लिए सब्सक्रिप्शन निष्क्रियता से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Xbox सहायता (https://support.xbox.com/en-GB/help/subscriptions-billing/manage-subscriptions/xbox-subscription-inactivity-policy) देखें.
- xi. अतिरिक्त अंतिम-उपयोगकर्ता लाइसेंस अनुबंध और आचार संहिता. कुछ Xbox सेवाओं की अपनी उपयोग की शर्तें और आचार संहिता हो सकती हैं.
स्टोर
- ख. स्टोर. "Store" एक ऐसी सेवा को संदर्भित करता है, जिसकी मदद से आप एप्लिकेशन (“एप्लिकेशन” शब्द में गेम शामिल हैं) और अन्य डिजिटल सामग्री को ब्राउज़, डाउनलोड करते, खरीदते और मूल्यांकित करते और उनकी समीक्षा करते हैं. ये शर्तें Microsoft या उसके सहयोगियों के स्वामित्व या संचालित कुछ स्टोर के उपयोग को कवर करती हैं (Office Store, Windows पर Microsoft Store और Xbox पर Microsoft Store सहित, लेकिन इन तक ही सीमित नहीं). “Office Store” का अर्थ है, Office उत्पादों और Office, Microsoft 365, SharePoint, Exchange, Access और Project (2013 या बाद के संस्करण) या Office Store में ब्रांड किए गए किसी अन्य अनुभव के एप्लिकेशन का स्टोर. “Windows पर Microsoft Store” का अर्थ है एक ऐसा Store, जिसका स्वामित्व Microsoft या उसके सहयोगियों द्वारा संचालित है - Windows उपकरणों जैसे फोन, कंप्यूटर और टैबलेट, और या कोई और ऐसा अनुभव जो Microsoft ब्रांडेड हो और Windows डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता हो जैसे फोन, कंप्यूटर या टैबलेट के लिए. “Xbox पर Microsoft Store” का अर्थ है, Microsoft द्वारा संग्रहीत या संचालित Xbox कंसोल के लिए स्वामित्व वाला या उसके द्वारा संचालित एक Store, या कोई अन्य अनुभव जो Microsoft Store नाम से ब्रांडेड है और Xbox कंसोल पर उपलब्ध है.
- i. लाइसेंस की शर्तें. हम प्रासंगिक स्टोर में उपलब्ध प्रत्येक एप्लिकेशन के प्रकाशक की पहचान करेंगे. जब तक आवेदन के साथ अलग-अलग लाइसेंस शर्तें प्रदान नहीं की जाती हैं, इन शर्तों के अंत में मानक एप्लिकेशन लाइसेंस शर्तें ("SALT") आपके और एप्लिकेशन प्रकाशक के बीच एक समझौता है, जो आपके द्वारा डाउनलोड किए गए किसी भी Store के माध्यम से डाउनलोड किए गए लाइसेंस शर्तों को निर्धारित करता है जो Microsoft या उसके सहयोगियों के (Office Store के अलावा) स्वामित्व में हैं उनके द्वारा संचालित हैं. स्पष्टता के लिए, इन शर्तों में, Microsoft सेवाओं और उसके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का उपयोग शामिल है. इन शर्तों का अनुभाग 5 किसी स्टोर के माध्यम से प्राप्त किए गए सभी तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं पर भी लागू होता है. Office स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किए गए एप्लिकेशन SALT द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाते हैं और उनकी अलग लाइसेंस की शर्तें होती हैं, जो लागू होती हैं.
- ii. अद्यतन. Microsoft आपके द्वारा किसी प्रासंगिक स्टोर में साइन इन न रहने पर भी आपके एप्लिकेशन के अद्यतनों की स्वचालित रूप से जाँच करेगा और उन्हें डाउनलोड कर लेगा. अगर आप स्टोर एप्लिकेशन के लिए स्वचालित अद्यतन प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपनी स्टोर या सिस्टम सेटिंग को परिवर्तित कर सकते हैं. हालाँकि, कुछ Office स्टोर एप्लिकेशन, जो पूर्णतः या अंशतः ऑनलाइन होस्ट किए जाते हैं, उस एप्लिकेशन के डेवलपर द्वारा कभी भी अद्यतित किए जा सकते हैं और हो सकता है कि अद्यतित करने के लिए आपकी अनुमति आवश्यक न हो.
- iii. मूल्यांकन और समीक्षाएँ. अगर आप किसी स्टोर में किसी एप्लिकेशन या अन्य डिजिटल सामान का मूल्यांकन या उसकी समीक्षा करते हैं, तो आपको Microsoft की ओर से एक ईमेल प्राप्त हो सकता है, जिसमें उस एप्लिकेशन या डिजिटल सामान के प्रकाशक की ओर से सामग्री दी गई होगी. ऐसा कोई भी ईमेल Microsoft की ओर से भेजा जाता है; हम आपके ईमेल पते को आपके द्वारा स्टोर के माध्यम से प्राप्त किए गए एप्लिकेशन या अन्य डिजिटल सामान के प्रकाशकों के साथ साझा नहीं करते.
- iv. सुरक्षा चेतावनी. संभावित चोट या आंखों पर पड़ने वाले तनाव या किसी परेशानी से बचने के लिए, गेम या अन्य एप्लिकेशन के उपयोग के दौरान समय-समय पर विराम लेते रहना चाहिए, खासतौर पर अगर आप उपयोग के कारण किसी भी प्रकार का दर्द या थकान महसूस करें. यदि आप किसी परेशानी का अनुभव करते हैं, तो एक विराम ले लें. परेशानी में मतली का अनुभव होना, दस्त, चक्कर आना, भटकाव, सिरदर्द, थकान, आंखों में तनाव, या आंखें सूख जाना शामिल हो सकता है. एप्लिकेशन का प्रयोग आपका ध्यान अपने परिवेश से भटका सकता है और उसमें बाधा डाल सकता है. ठोकर लगने के खतरों, सीढ़ियों, कम ऊंचाई की छत, टूट सकने वाली या मूल्यवान वस्तुएं जो क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, से बचें. ऐसे लोगों का प्रतिशत बहुत कम है, जिन्हें निश्चित विज़ुअल छवियों को देख कर दौरे पड़ सकते हैं, जैसे कि एप्लिकेशन में दिखाई दे सकने वाली लाइटों या पैटर्न का चमकना। यहाँ तक कि वे लोग, जिनका दौरों का कोई इतिहास न रहा हो, उनकी भी निदान न की गई परिस्थिति हो सकती है, जिसके कारण दौरे उत्पन्न हो सकते हैं. लक्षणों में चक्कर आना, धुँधला दिखना, फड़फड़ाना, झटके खाना या अंगों का काँपना, भटकना, भ्रमित होना, होश खो बैठना या बेहोशी आना शामिल हैं. अगर आपको इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव हो, तो तुरंत उपयोग करना बंद कर दें और किसी डॉक्टर से सलाह लें या अगर आप कभी भी दौरों वाले लक्षणों से पीड़ित रहे हैं, तो इन एप्लिकेशन का उपयोग करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह ले लें. माता-पिता को लक्षणों के संकेतों के लिए अपने बच्चों के इस एप्लिकेशन के उपयोग की निगरानी करनी चाहिए.
Microsoft परिवार सुविधाएँ
- ग. Microsoft परिवार सुविधाएँ. माता-पिता और बच्चे Microsoft Family Safety सहित Microsoft परिवार सुविधाओं का उपयोग एक साझा समझ पर आधारित विश्वास का निर्माण करने के लिए कर सकते हैं कि कौन सा व्यवहार, वेबसाइट, ऐप, गेम, भौतिक स्थान, और खर्च उनके परिवार के लिए सही है. माता-पिता https://account.microsoft.com/family पर जाकर (या अपने Windows डिवाइस या Xbox कंसोल पर दिए गए निर्देशों का पालन करके) और बच्चों या अन्य माता-पिता को शामिल होने के लिए आमंत्रित करके एक परिवार बना सकते हैं. परिवार के सदस्यों को कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं, इसलिए परिवार बनाने या किसी में शामिल होने के लिए सहमत होने, या परिवार की पहुँच के लिए डिजिटल सामानों को खरीदते समय उपलब्ध कराई गई जानकारी की ध्यान से समीक्षा करें. परिवार बनाने या उसमें शामिल होने से आप सहमत हैं कि आप परिवार का उसके उद्देश्यों के अनुसार प्रयोग करेंगे और उसका किसी व्यक्ति की जानकारी पर अवैध रूप से पहुँच प्राप्त करने के लिए किसी अनधिकृत तरीके से उपयोग नहीं करेंगे. Microsoft फ़ैमिली सुविधाएँ Microsoft सेवाओं के लिए विशिष्ट हैं और इन्हें अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, Xbox-विशिष्ट पारिवारिक सुरक्षा सेटिंग्स Xbox कंसोल, Xbox क्लाउड गेमिंग और PC या मोबाइल डिवाइस पर Xbox ऐप पर लागू होती हैं, लेकिन अन्य डिवाइस या प्लेटफ़ॉर्म पर एक्सेस या खेले जाने वाले Xbox गेम स्टूडियो गेम या सेवाओं तक विस्तारित नहीं हो सकते हैं. अपने परिवार के लिए सुरक्षित गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, कृपया इन डिवाइसों और प्लेटफ़ॉर्म पर अभिभावकीय सेटिंग्स की जाँच करें.
समूह संदेश सेवा
- घ. समूह संदेश सेवा. विभिन्न Microsoft सेवाएं आपको ध्वनि या SMS के माध्यम से दूसरों को संदेश भेजने देती हैं ("संदेश"), और/या Microsoft और Microsoft-नियंत्रित सहयोगी कंपनियों द्वारा आप को या आपकी ओर से एक या अधिक अन्य उपयोगकर्ताओं को ऐसे संदेश भेजने देती हैं. जब आप Microsoft और Microsoft-नियंत्रित सहयोगी कंपनियों को आप को या दूसरों को इस तरह के संदेश भेजने के लिए निर्देश देते हैं, तो आप इस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं और हमारे लिए आश्वासन देते हैं कि आप और वह प्रत्येक व्यक्ति जिसे संदेश भेजने के लिए आपने हमें निर्देश दिया है ऐसे संदेशों और MICROSOFT और MICROSOFT-नियंत्रित सहयोगी कंपनियों से किसी भी अन्य संबंधित व्यवस्थापकीय पाठ संदेश को प्राप्त करने की सहमति देते हैं. "व्यवस्थापकीय पाठ संदेश" एक विशिष्ट Microsoft सेवा से समय-समय पर लेन-देन संबंधी संदेश हैं, जिसमें शामिल हैं, लेकिन इतने तक सीमित नहीं हैं, एक "स्वागत संदेश" या इन संदेशों को प्राप्त करना कैसे बंद करें इस बारे में निर्देश. आप या समूह के सदस्य यदि Microsoft और Microsoft-नियंत्रित सहयोगी कंपनियों द्वारा अब और संदेश प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो आप कभी भी निम्न निर्देशों को पालन करके ऐसे संदेशों को प्राप्त न करने का चुनाव कर सकते हैं. यदि आप अब इस तरह के संदेशों को प्राप्त नहीं करना चाहते या समूह में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो आप सहमत होते हैं कि आप संबंधित प्रोग्राम या सेवा द्वारा दिए गए निर्देशों के माध्यम से बाहर निकलने का चुनाव करेंगे. यदि आपके पास यह मानने का कारण है कि समूह का कोई सदस्य अब इस तरह के संदेशों को प्राप्त नहीं करना चाहता है या समूह में भाग नहीं लेना चाहता है, तो आप सहमत होते हैं कि आप उसे समूह से बाहर निकाल देंगे. आप यह भी प्रतिनिधित्व करते हैं और हमें आश्वासन देते हैं कि आप और प्रत्येक व्यक्ति जिसे संदेश भेजने के लिए आपने हमें निर्देश दिया है समझता है कि उसके द्वारा अपने मोबाइल कैरियर से संदेश प्राप्त किए जाने में लगने वाले खर्च, जिसमें अमेरिका स्थित नंबरों से भेजे जाने वाले संदेशों पर लगने वाले कोई भी अंतर्राष्ट्रीय संदेश शुल्क शामिल है, के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है.
Skype, Microsoft Teams और GroupMe
- ङ. Skype, Microsoft Teams और GroupMe.
- i. आपातकालीन सेवाएं. परंपरागत मोबाइल या स्थायी लाइन वाली टेलीफ़ोन सेवाओं और Skype, Microsoft Teams और GroupMe में ख़ासा अंतर है. लागू स्थानीय या राष्ट्रीय नियमों, विनियमों या कानून के तहत Microsoft के पास Skype, Microsoft Teams और GroupMe के माध्यम से 911 या 112 आपातकालीन कॉल ("आपातकालीन सेवाएं") जैसी आपातकालीन सेवाओं तक पहुँच प्रदान करने के सीमित दायित्व हैं. Skype की Skype से फ़ोन की सुविधा के केवल सीमित सॉफ़्टवेयर संस्करण बहुत सीमित देशों में और उपयोग किए गए प्लेटफ़ार्म के आधार पर आपातकालीन सेवाओं को कॉल का समर्थन कर सकते हैं. आप उपलब्धता और इस सुविधा को कॉन्फ़िगर करने के तरीके के बारे में विवरण यहां से प्राप्त कर सकते हैं: https://www.skype.com/go/emergency. अगर आपकी Skype से फ़ोन आपातकालीन कॉल कनेक्ट हो जाती है, तो आपको अपने भौतिक स्थान का विवरण प्रदान करना होगा ताकि आपातकालीन सेवाएं आपको जवाब दे सकें.
- ii. API या प्रसारण. यदि आप किसी प्रसारण के सिलसिले में Skype सॉफ़्टवेयर और उत्पादों का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको https://www.skype.com/go/legal.broadcast पर "ब्रॉडकास्ट TOS" का अनुपालन करना होगा. यदि आप किसी भी एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस ("एपीआई") का उपयोग करना चाहते हैं जो Skype द्वारा प्रदर्शित या उपलब्ध कराया गया है, तो आपको लागू लाइसेंसिंग शर्तों का पालन करना होगा, जो www.skype.com/go/legal पर उपलब्ध हैं.
- iii. उचित उपयोग की नीतियाँ. आपके Skype सॉफ़्टवेयर और उत्पादों के उपयोग पर न्यायोचित उपयोग नीतियां लागू हो सकती हैं. कृपया इन नीतियों की समीक्षा करें, जिन्हें धोखाधड़ी और दुरुपयोग से सुरक्षा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है और जो आपके द्वारा की जा सकने वाली कॉल या संदेशों के प्रकार, अवधि या मात्रा पर सीमाएँ लगा सकते हैं. इन नीतियों को इन शर्तों में संदर्भ द्वारा सम्मिलित कर दिया गया है. आप इन नीतियों को https://www.skype.com/go/terms.fairusage/ पर देख सकते हैं.
- iv. व्यक्तिगत/गैर-व्यावसायिक उपयोग. Skype सॉफ़्टवेयर और उत्पादों का उपयोग आपके व्यक्तिगत और गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए है. आपको अपने खुद के व्यावसायिक संचारों के लिए कार्य के दौरान Skype का उपयोग करने की अनुमति है.
- v. Skype नंबर/Skype To Go. यदि Microsoft आपको Skype नंबर या Skype टू गो नंबर प्रदान करता है, आप सहमत हैं कि आपके पास नंबर नहीं है या उस नंबर को हमेशा के लिए बनाए रखने का अधिकार है. कुछ देशों में, Microsoft के बजाय Microsoft भागीदार द्वारा आपको एक नंबर उपलब्ध कराया जा सकता है, और आपको इस तरह के भागीदार के साथ एक अलग समझौता करने की आवश्यकता हो सकती है. Skype Number पर और विवरण के लिए https://go.skype.com/home.skype-number देखें.
- vi. Skype Manager. "Skype Manager व्यवस्थापक खाता" को आपके द्वारा एक Skype Manager समूह के एक व्यक्तिगत व्यवस्थापक के रूप में न कि एक व्यावसायिक निकाय के रूप में कार्य करते हुए, बनाया और प्रबंधित किया जाता है. आप अपने व्यक्तिगत Microsoft खाता को Skype Manager समूह ("लिंक किया गया खाता") से लिंक कर सकते हैं. आप अपने Skype Manager समूह के लिए अतिरिक्त व्यवस्थापकों को नियुक्त कर सकते हैं, बशर्ते कि वे इन शर्तों को स्वीकार करें. अगर आप कोई Skype नंबर किसी लिंक किए गए खाते को आवंटित करते हैं, तो आपके लिंक किए गए खाता उपयोगकर्ताओं के निवास या स्थान से संबंधित किन्हीं भी आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए आप ज़िम्मेदार होते हैं. यदि आप Skype Manager समूह से किसी लिंक किए गए खाते को अनलिंक करना चुनते हैं, तो सभी आवंटित सदस्यताएँ, Skype क्रेडिट या Skype नंबर पुनर्प्राप्त करने योग्य नहीं रहेंगे और उस अनलिंक किए गए खाते से संबंधित आपकी सामग्री या विषय-वस्तु तक आपकी पहुँच नहीं होगी. आप सभी लागू डेटा सुरक्षा कानूनों के अनुसार लिंक किए गए खाता उपयोगकर्ताओं की किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करने से सहमत हैं. अगर समूह के सदस्य इस MSA में निहित आचार संहिता का पालन करने में विफल रहते हैं, तो आपके Skype मैनेजर को निलंबित किया जा सकता है.
- vii. Skype शुल्क. Skype के सशुल्क उत्पादों के सभी मूल्यों में लागू कर तब तक शामिल होते हैं, जब तक कि अन्यथा व्यक्त न किया गया हो. किसी सदस्यता से बाहर कॉलिंग फ़ोन के लिए भुगतान करने योग्य शुल्कों में कनेक्शन शुल्क (प्रति कॉल एक बार शुल्क लिया जाता है) और प्रति-मिनट शुल्क दर शामिल हो सकती है, जैसा कि www.skype.com/go/allrates पर बताया गया है. कॉल के शुल्कों को आपके Skype क्रेडिट शेष से काट लिया जाएगा. Microsoft www.skype.com/go/allrates पर पोस्ट करके कभी भी अपनी कॉलिंग दरों में परिवर्तन कर सकता है. नई दर आपकी अगली कॉल पर नई दरों को प्रकाशित कर देने के बाद लागू होगी. अपनी कॉल करने से पहले कृपया नवीनतम दरों को देख लें. भिन्नात्मक कॉल मिनटों और भिन्नात्मक शुल्कों को बढ़ाकर अगली पूर्णांक इकाई के बराबर कर दिया जाएगा. कुछ देशों में, Skype के सशुल्क उत्पादों को Microsoft के स्थानीय सहयोगी द्वारा प्रदान किया जाता है और इस प्रकार की लेन-देन पर उस सहयोगी के उपयोग की शर्तें लागू होंगी. ऐसा होने के बावजूद, लागू कानून के तहत, आप अपने Skype नंबर को किसी अन्य प्रदाता में स्विच करने की स्थिति में किसी भी प्री-पेड सब्सक्रिप्शन के बैलेंस के लिए अनुरोध पर रिफ़ंड के हकदार हो सकते हैं.
- viii. Skype क्रेडिट. Microsoft यह गारंटी नहीं देता कि आप अपने Skype क्रेडिट बैलेंस का उपयोग सभी Skype सशुल्क उत्पादों को खरीदने के लिए कर पाएँगे, क्योंकि सशुल्क उत्पाद समय-समय पर बदल सकते हैं. यदि आप अपने Skype क्रेडिट का उपयोग 180-दिनों की अवधि तक नहीं करते हैं, तो Microsoft आपके Skype क्रेडिट को निष्क्रिय स्थिति में रख देगा. आप https://www.skype.com/go/store.reactivate.credit पर दिए गए पुनः सक्रियण लिंक का अनुसरण करके Skype क्रेडिट को पुनः सक्रिय कर सकते हैं. यदि आप जापान में हैं और आप Skype वेबसाइट से Skype क्रेडिट खरीदते हैं, तो पिछले दो वाक्य आप पर लागू नहीं होते और आपकी Skype क्रेडिट की समयसीमा खरीदी की तिथि के 180 दिनों के बाद समाप्त होगी. एक बार आपके क्रेडिट के समाप्त हो जाने के बाद, आप इसे पुनः सक्रिय या उपयोग नहीं कर सकते. यदि आपका Microsoft खाता, किसी भी कारण से बंद है, तो आपके Microsoft खाते से संबद्ध, उपयोग में नहीं आया कोई भी Skype क्रेडिट समाप्त हो जाएगा और उसे पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता. Skype क्रेडिट को अन्य लोगों को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता.
- ix. Skype डायल पैड. आप Skype डेस्कटॉप और मोबाइल एप्लिकेशन के बंद हो जाने के बाद सक्रिय सदस्यता या Skype क्रेडिट के साथ Skype डायल पैड का उपयोग कर सकते हैं. 'Skype डायल पैड' एक Skype उत्पाद है, जिसे आप Microsoft Teams या वेब से एक्सेस कर सकते हैं.
- x. अंतर्राष्ट्रीय संदेश शुल्क. GroupMe वर्तमान में बनाए जाने वाले प्रत्येक समूह के लिए यूएस-आधारित नंबरों का उपयोग करता है. GroupMe नंबर पर भेजे जाने वाले या उससे प्राप्त होने वाले प्रत्येक संदेश की गणना संयुक्त राज्य को भेजे गए या वहाँ से प्राप्त हुए अंतर्राष्ट्रीय पाठ संदेश के रूप में की जाएगी. आपके स्थान के आधार पर, Microsoft Teams किसी ऐसे फ़ोन नंबर का उपयोग कर सकता है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय टेक्स्ट संदेश के रूप में माना जा सकता है. कृपया संबद्ध अंतर्राष्ट्रीय दरों के लिए अपने प्रदाता से संपर्क करें.
- xi. Microsoft Teams SMS. ऑस्ट्रेलियाई नंबर वाले प्राप्तकर्ताओं को भेजे गए संदेशों के लिए Boulevard du Roi Albert II, 27 1030, Bruxelles Belgium ("BICS") में उनके व्यवसाय के प्राथमिक स्थान के साथ Microsoft Teams, Belgacom International Career Services SA द्वारा प्रदान किए गए ऑस्ट्रेलिया आधारित नंबरों का उपयोग कर सकता है. Microsoft और उसकी सहायक कंपनियां BICS से संबद्ध नहीं हैं.
Bing और MSN
- च. Bing और MSN.
- i. Bing और MSN सामग्री. Bing और MSN पर उपलब्ध, और Microsoft बोट, एप्लिकेशन और प्रोग्राम के माध्यम से उपलब्ध लेख, पाठ, फ़ोटो, नक्शे, वीडियो, वीडियो प्लेयर और तृतीय-पक्ष सामग्री, केवल आपके गैर वाणिज्यिक, निजी उपयोग के लिए ही हैं. अन्य उपयोग, जिसमें इन सामग्री को डाउनलोड, कॉपी या पुनर्वितरित करना, या इन सामग्रियों या उत्पादों का उपयोग आपके अपने उत्पाद बनाने में करना भी शामिल है, के लिए अनुमति विशेष रूप से Microsoft या अधिकार धारकों द्वारा अधिकृत सीमा तक, या लागू कॉपीराइट कानून द्वारा अनुमत सीमा तक ही दी जाती है. Microsoft या अधिकार धारकों द्वारा सामग्री के वे सभी अधिकार सुरक्षित रखे जाते हैं जो Microsoft द्वारा लाइसेंस शर्तों के अंतर्गत स्पष्ट रूप से नहीं दिए गए हैं, चाहे निहितार्थ हो, विबंधात्मक हो, या अन्यथा हो.
- ii. Bing मानचित्र. आप संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया या जापान की विहंगम दृश्य इमेजरी का उपयोग सरकारी उपयोग के लिए हमारी अलग लिखित स्वीकृति के बिना नहीं कर सकते.
- iii. Bing स्थान. जब आप Bing स्थानों को अपना डेटा या अपनी सामग्री प्रदान करते हैं, तो आप Microsoft को अपने डेटा और अपनी सामग्री (आपके डेटा और आपकी सामग्री में बौद्धिक संपदा अधिकारों सहित) का उपयोग, पुनरुत्पादन, सहेजने, संशोधन, एकीकरण, प्रचार, संचार, प्रदर्शन और वितरण करने के लिए Microsoft को विश्वव्यापी स्तर पर, रॉयल्टी-मुक्त लाइसेंस प्रदान करते हैं और तृतीय पक्षों को किसी या सभी पूर्वगामी अधिकारों का उप-लाइसेंस प्रदान करते हैं.
Cortana
- छ. Cortana.
- i. व्यक्तिगत/गैर-व्यावसायिक उपयोग. Cortana, Microsoft की निजी सहायक सेवा है. Cortana द्वारा प्रदान की गई सुविधाएँ, सेवाएँ और सामग्री (सामूहिक रूप से, "Cortana सेवाएँ") केवल आपके निजी और गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए हैं.
- ii. कार्यक्षमता और सामग्री. Cortana सुविधाओं की एक श्रृंखला प्रदान करता है, जिनमें से कुछ निजीकृत हैं. Cortana सेवाएँ आपको अन्य Microsoft सेवाओं या तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं, जानकारी या कार्यक्षमता तक पहुँचने में मदद कर सकती हैं. अनुभाग 13 की सेवा-विशिष्ट शर्तें Cortana सेवाओं के माध्यम से उपयोग की जाने वाली उचित Microsoft सेवाओं के आपके उपयोग पर भी लागू होती हैं. Cortana आपको यह जानकारी केवल योजना बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराती है और इस जानकारी की समीक्षा करने और इस पर भरोसा करने के लिए आपको अपना स्वयं का स्वतंत्र निर्णय लेना चाहिए. Microsoft, Cortana द्वारा प्रदान किए जाने वाले वैयक्तिकृत अनुभवों की विश्वसनीयता, उपलब्धता या समयबद्धता के बारे में कोई गारंटी नहीं देता. यदि Cortana सुविधा किसी संचार या सूचना को आपके द्वारा प्राप्त करने, देखने या भेजने या सेवा प्राप्त करने से रोकता है, तो उसके लिए Microsoft ज़िम्मेदार नहीं होगा.
- iii. तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन और सेवाएँ. Cortana सर्विस प्रदान करने के हिस्से के रूप में, Cortana आपको तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाएं (तृतीय-पक्ष निपुणता या कनेक्टेड सेवाएं) से परस्पर बातचीत करने में मदद कर सकता है. यदि आप चुनते हैं, तो Cortana आपकी अनुरोधित सेवाएं प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकता है, उदाहरणार्थ आपका ज़िप कोड और तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं द्वारा दी गई पूछताछ और प्रतिक्रियाएं. Cortana, आपको सीधे उनके द्वारा तृतीय पक्ष एप्लिकेशन और सेवाओं के साथ स्थापित किए गए खाता प्राथमिकताओं और सेटिंग्स के उपयोग द्वारा उन तृतीय पक्ष एप्लिकेशनों और सेवाओं के माध्यम से खरीदी करने में सक्षम बना सकता है. आप किसी भी समय अपनी Cortana सेवा को तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं से अलग कर सकते हैं. तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं से जुड़ने के लिए Cortana सेवाओं का उपयोग इन शर्तों की धारा 5 के अधीन है. तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं के प्रकाशक अपने तृतीय-पक्ष ऐप और सेवाओं की कार्यक्षमता या सुविधाओं को या Cortana सेवाओं के एकीकरण को परिवर्तित या उसे बंद कर सकते हैं. Microsoft निर्माता द्वारा प्रदान किए गए सॉफ़्टवेयर या फ़र्मवेयर के लिए ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है.
- iv. Cortana-सक्षम डिवाइसेस. Cortana-सक्षम डिवाइस ऐसे उत्पाद या डिवाइस हैं, जिन्हें Cortana सेवाओं या उन उत्पादों या डिवाइस तक पहुँचने के लिए सक्षम किया गया है, जो Cortana सेवाओं के साथ संगत हैं. Cortana-सक्षम डिवाइसेस में वे तृतीय पक्ष डिवाइसेस या उत्पाद शामिल हैं जो Microsoft के स्वामित्व, निर्माण या विकास के अंतर्गत नहीं आते हैं. Microsoft तृतीय-पक्ष डिवाइसों या उत्पादों के लिए ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है.
- v. सॉफ़्टवेयर अद्यतन. हम स्वचालित रूप से आपके Cortana सेवाएँ सॉफ़्टवेयर के संस्करण की जाँच कर सकते हैं और सॉफ़्टवेयर अद्यतन या कॉन्फ़िगरेशन परिवर्तनों को डाउनलोड कर सकते हैं, या Cortana सेवाएँ सॉफ़्टवेयर को नवीनतम बनाए रखने के लिए Cortana सक्षम डिवाइसों के किसी निर्माता की आवश्यकता पड़ सकती है.
Microsoft 365 एप्लिकेशन और सेवाएँ
- ज. Microsoft 365 एप्लिकेशन और सेवाएँ.
- i. उपयोग की शर्तें. Microsoft 365 Family, Microsoft 365 Personal, Microsoft 365 Basic, Sway, OneNote.com और अन्य Microsoft 365 एप्लिकेशन या Office-ब्रांडेड सेवा आपके व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए है, जब तक कि आपके पास Microsoft के साथ किसी अलग समझौते के तहत व्यावसायिक उपयोग के अधिकार न हों. Microsoft 365 Family, Microsoft 365 Personal और किसी भी अन्य Microsoft 365 एप्लिकेशन या सदस्यता सेवा में Word, Excel, PowerPoint, Outlook, OneDrive, Access और Publisher जैसी एप्लिकेशन्स का उपयोग, इन शर्तों के साथ https://aka.ms/useterms पर स्थित पूरक लाइसेंस शर्तों द्वारा शासित होता है.
- ii. Outlook की अतिरिक्त शर्तें. Outlook ने Bing Maps के इस्तेमाल को शामिल किया है. Bing मानचित्र, जियोकोड समेत, का उपयोग केवल उसी उत्पाद के अंदर किया जा सकता है जिसके माध्यम से सामग्री प्रदान की गई थी. आपके द्वारा किया जाने वाला Bing Maps का इस्तेमाल, Bing Maps के उपयोग की अंतिम उपयोगकर्ता शर्तों से नियंत्रित होती है जो go.microsoft.com/?linkid=9710837 पर उपलब्ध है और go.microsoft.com/fwlink/?LinkID=248686 पर Microsoft Privacy Statement उपलब्ध है.
डिजिटल सामान
- झ. डिजिटल सामान. Microsoft Groove, Microsoft Movies & TV, स्टोर, Xbox सेवाएँ और अन्य किसी भी संबंधित या भावी सेवा के माध्यम से, Microsoft आपको संगीत, छवियों, वीडियो, पाठ या अन्य सामग्री ("डिजिटल सामान"), जिसे आप डिजिटल स्वरूप में प्राप्त कर सकते हैं, को प्राप्त करने, सुनने, देखने, चलाने या पढ़ने के लिए सक्षम बना सकता है. डिजिटल सामान केवल आपके व्यक्तिगत, गैर-वाणिज्यिक मनोरंजन उपयोग के लिए है. आप डिजिटल सामान को फिर से वितरित न करने, प्रसारित न करने, या उसकी किसी प्रतिलिपि का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन या हस्तांतरण न करने के लिए सहमत हैं. डिजिटल सामान का स्वामित्व Microsoft या तीसरे पक्ष के पास हो सकता है. सभी परिस्थितियों में, आप यह समझते हैं और स्वीकार करते हैं कि डिजिटल सामान के संबंध में आपके अधिकारों को https://go.microsoft.com/fwlink/p/?LinkId=723143 पर स्थित इन शर्तों, कॉपीराइट कानून और उपयोग के नियमों द्वारा सीमित किया गया है. आप इस बात से सहमत हैं कि आप किन्हीं भी सेवाओं के माध्यम से प्राप्त किए गए किन्हीं भी डिजिटल सामान को चाहे कोई भी कारण हो, संशोधित करने का प्रयास नहीं करेंगे, जिसमें डिजिटल सामान का रूप बदलने या उसका स्वामित्व या स्रोत परिवर्तित करने का उद्देश्य शामिल है. Microsoft या डिजिटल सामान के स्वामी, समय-समय पर, सूचित किए बिना सेवाओं से डि़जिटल सामान को निकाल सकते हैं.
Microsoft Storage
- ञ. Microsoft Storage.
- i. OneDrive संग्रहण आवंटन. यदि आपके OneDrive में आपके Microsoft Storage की निशुल्क या सशुल्क सदस्यता सेवा की शर्तों के तहत उपलब्ध कराए गए संग्रहण से अधिक सामग्री हो जाती है और आप अतिरिक्त सामग्री को निकालने या अधिक संग्रहण वाली किसी नई सदस्यता योजना में स्थानांतरण करके अपने खाते को ठीक करने के बारे में Microsoft के द्वारा भेजी गई सूचना पर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो हम OneDrive पर आपके खाते को बंद करने और आपकी सामग्री को हटाने या उस तक आपकी पहुँच को बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. Microsoft संग्रहण कोटा के बारे में यहाँ (https://prod.support.services.microsoft.com/office/how-does-microsoft-storage-work-2a261b34-421c-4a47-9901-74ef5bd0c426) पर अधिक पढ़ें.
- ii. OneDrive सेवा निष्पादन. आपके उपकरणों, इंटरनेट कनेक्शन और प्रदर्शन और अपनी सेवा की अखंडता को बनाए रखने के लिए Microsoft के प्रयासों जैसे कारकों पर निर्भर करते हुए, आपको कभी कभी अपलोड करने या OneDrive पर सामग्री सिंक्रनाइज़ करने में देरी होने का अनुभव हो सकता है.
- iii. Outlook.com संग्रहण आवंटन. अगर आप अपने Outlook.com मेलबॉक्स स्टोरेज कोटा या अपने Microsoft स्टोरेज कोटा को पार कर जाते हैं, जो आपको निशुल्क या सशुल्क सब्सक्रिप्शन के तहत प्रदान किया जाता है, तो आप तब तक संदेश भेज या प्राप्त नहीं कर पाएंगे, जब तक कि आप अतिरिक्त सामग्री को हटा नहीं देते या पर्याप्त स्टोरेज के साथ एक नया सब्सक्रिप्शन नहीं लेते हैं. अगर आप Microsoft से नोटिस प्राप्त करने के बाद अतिरिक्त सामग्री को हटाने या पर्याप्त अतिरिक्त संग्रहण प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो हम आपकी सामग्री को हटाने या उस तक पहुँच को बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. Microsoft संग्रहण कोटा के बारे में यहाँ (https://prod.support.services.microsoft.com/office/how-does-microsoft-storage-work-2a261b34-421c-4a47-9901-74ef5bd0c426) पर अधिक पढ़ें.
Microsoft Cashback
- ट. Microsoft Cashback. Microsoft Cashback प्रोग्राम ("कैशबैक") से Microsoft ग्राहकों को Bing.com और Microsoft Edge जैसे कुछ Microsoft उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करके भाग लेने वाले खुदरा विक्रेताओं के साथ खरीदारी करने पर कैशबैक पुरस्कार अर्जित करने की सुविधा मिलती है. कैशबैक में नामांकन करके या कैशबैक ऑफ़र सक्रिय करके, आप कैशबैक नियम एवं शर्तें (https://www.microsoft.com/bing/rebates-terms) स्वीकार करते हैं और सहमत होते हैं. कैशबैक में आपकी भागीदारी पर कुछ पात्रता मानदंड, प्रतिबंध और अन्य सीमाएँ लागू होती हैं; अधिक जानकारी के लिए कैशबैक से संबंधित सामान्य प्रश्न (https://www.bing.com/rebates/faq) देखें.
Microsoft Rewards
- ठ. Microsoft Rewards.
- i. सामान्य जानकारी. Microsoft Rewards ( "पुरस्कार कार्यक्रम") में स्वतंत्र रूप से शामिल हो सकते हैं, और इससे आप कुछ गतिविधियों के लिए और कुछ Microsoft उत्पाद और सेवाओं के व्यक्तिगत उपयोग के लिए पॉइंट ("पॉइंट") अर्जित कर सकते हैं. अगर आपके पास Microsoft खाता है और आप प्रतिभाग वाले क्षेत्र (नीचे परिभाषित) में स्थित हैं, तो आप अपने आप पुरस्कार कार्यक्रम में नामांकित हो जाते हैं और तुरंत ही पॉइंट अर्जित करना शुरू कर सकते हैं. आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके किसी भी समय पुरस्कार कार्यक्रम में अपनी भागीदारी को रद्द कर सकते हैं.
- ii. आप अपने पॉइंट कई तरीकों ("भुनाने के विकल्प") से भुना सकते हैं, जिसमें https://aka.ms/redeemrewards ("पुरस्कार") पर भुनाने के पेज पर सूचीबद्ध कुछ उत्पादों और सेवाओं के लिए भी भुनाना शामिल है. किसी भी भुनाने के विकल्प के लिए अपने पॉइंट भुनाने के योग्य होने के लिए, आपको सबसे पहले https://rewards.microsoft.com/ पर पुरस्कार कार्यक्रम खाता ("पुरस्कार खाता") को पुरस्कार डैशबोर्ड पर या कुछ अन्य Microsoft साइटों और पेजों पर सक्रिय करना होगा. आपके पुरस्कार खाते को सक्रिय करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है.
- iii. पुरस्कार कार्यक्रम में पॉइंट अर्जित करने, भुनाने और अन्य उपयोगों पर कुछ प्रतिबंध और सीमाएँ लागू होती हैं. अधिक जानकारी के लिए, https://support.microsoft.com ("FAQ") पर मौजूद पुरस्कार अनुभाग देखें.
- iv. आवश्यकताएँ. आपको एक मान्य Microsoft खाते की ज़रूरत होती है और अपने पुरस्कार खाते को सक्रिय करने और पॉइंट अर्जित करने, भुनाने, या अन्यथा उपयोग करने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ("क्षेत्र") में सूचीबद्ध किसी एक भौगोलिक क्षेत्र में आपका निवास होना चाहिए. आप केवल एक रिवॉर्ड खाते को खोल और उपयोग कर सकते हैं, भले ही आपके पास एकाधिक ईमेल पते हों. प्रत्येक परिवार में अधिकतम छह रिवॉर्ड खाते तक हो सकते हैं. यह पुरस्कार प्रोग्राम पूरी तरह से आपके व्यक्तिगत और गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए है. किसी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) या ऐसी ही अन्य तकनीक या सेवा का उपयोग करके अपने भौगोलिक स्थान को छिपाने या अस्पष्ट करने पर आपके पुरस्कार खाते को रद्द किया जा सकता है और आपके द्वारा अर्जित किए गए पॉइंट को जब्त किया जा सकता है.
- v. पॉइंट अर्जित करना. आपको कुछ योग्य गतिविधियों ("ऑफ़र"), जैसे खोज, अधिग्रहण, कुछ Microsoft उत्पादों और सेवाओं का उपयोग, और Microsoft से अन्य अवसर के लिए पॉइंट अर्जित करने के अवसर दिए जा सकते हैं. ऐसे ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक सक्रिय पुरस्कार खाता होना चाहिए. कुछ ऑफ़र के लिए आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद, आपको पॉइंट अर्जित करने और अपने Rewards खाते में जोड़ने से पहले Rewards डैशबोर्ड पर पॉइंट का दावा करने की आवश्यकता हो सकती है. Microsoft द्वारा निर्दिष्ट समय के भीतर पॉइंट्स का दावा करने में विफल होने पर पॉइंट्स जब्त हो सकते हैं. योग्य ऑफ़र क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं और केवल एक निश्चित समय या अन्य प्रतिबंधों के अधीन उपलब्ध हो सकते हैं. उस ऑफ़र से प्रदान किए जाने वाले पॉइंट अर्जित करने के लिए आपको किसी विशेष ऑफ़र के सभी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा. आपको ऑफ़र सीधे पुरस्कार डैशबोर्ड पर या आपके द्वारा कुछ Microsoft उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते समय प्रस्तुत किया जा सकता है. समय-समय पर, Microsoft अपने विवेक से और पूर्व सूचना के साथ या बिना आपको अतिरिक्त पॉइंट पेश या प्रदान कर सकता है, जिसमें Microsoft द्वारा सद्भावनापूर्ण खोज और Microsoft सेवाओं के साथ अन्य इंटरैक्शन भी शामिल हैं.
- vi. Rewards कार्यक्रम के प्रयोजनों के लिए, "खोज" ऐसे उपयोगकर्ता के स्वयं के अनुसंधान उद्देश्यों के लिए Bing खोज परिणाम प्राप्त करने के सद्भावना उद्देश्य के लिए मैन्युअल रूप से टेक्स्ट दर्ज करने का एक व्यक्तिगत उपयोगकर्ता का कार्य है; "खोज" में ऐसे प्रश्न शामिल नहीं हैं, जिनका उद्देश्य वास्तविक सद्भावना वाले व्यक्तिगत अनुसंधान उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया है या किसी बॉट, मैक्रो या किसी भी प्रकार के अन्य स्वचालित या धोखाधड़ी वाले माध्यमों द्वारा दर्ज की गई क्वेरी शामिल नहीं है. Rewards कार्यक्रम के प्रयोजनों के लिए, “अधिग्रहण” Microsoft से सीधे मुफ़्त या भुगतान करके सामान खरीदने या डाउनलोड करने और डिजिटल सामग्री के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया है. Microsoft की ओर से प्रत्येक अधिग्रहण के लिए पॉइंट प्रदान नहीं किए जाते हैं, और कुछ प्रतिबंध लागू हो सकते हैं.
- vii. पॉइंट पर प्रतिबंध और सीमाएँ. Microsoft द्वारा व्यक्तिगत पुरस्कार खातों को पॉइंट प्रदान किए जाते हैं और किसी अन्य व्यक्ति या संस्था को स्थानांतरित नहीं किए जा सकते. उपरोक्त के बावजूद, Microsoft समय-समय पर अपने विवेकाधिकार से आपको (i) आपके परिवार के भीतर, (ii) भुनाने के पेज पर सूचीबद्ध गैर-लाभकारी संगठन का समर्थन करने के लिए अपने पॉइंट का योगदान करने के लिए, या (iii) आपके क्षेत्र के आधार पर और अन्य नियमों और शर्तों के अधीन, Microsoft या अधिकृत तृतीय पक्षों द्वारा संचालित कार्यक्रमों सहित कुछ अन्य पुरस्कार या लॉयल्टी कार्यक्रमों में पॉइंट के लिए अपने सभी या कुछ पॉइंट को भुनाने के लिए अपने पॉइंट शेयर करने की अनुमति दे सकता है (सीमाएँ लागू हो सकती हैं). पॉइंट Microsoft की संपत्ति होते हैं और हमेशा उसके ही बने रहते हैं, और आपकी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं बनते हैं; उनकी कोई नकद कीमत नहीं होती है, और हो सकता है कि आप उनके बदले में कोई नकदी या धन न पाएँ. पॉइंट आपको केवल प्रचार के आधार पर पुरस्कार स्वरूप दिए जाते हैं. आप पॉइंट खरीद नहीं सकते. Microsoft पॉइंट या पुरस्कार की मात्रा को सीमित कर सकता है, जिन्हें प्रति व्यक्ति, प्रति परिवार या एक निर्धारित अवधि (जैसे, एक दिन) में अर्जित या भुनाया जा सकता है, बशर्ते कि आप सद्भावना के उल्लंघन के कारण वंचित न किए गए हों; कृपया वर्तमान में लागू प्रतिबंधों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें. जब तक कोई प्रस्ताव या भुनाने का विकल्प स्पष्ट रूप से अन्यथा न बताया जाए, इस कार्यक्रम में अर्जित किए गए पॉइंट Microsoft या तृतीय पक्षों द्वारा प्रदान किए जाने वाले किसी भी अन्य कार्यक्रम में मान्य नहीं हैं और न ही उनका उपयोग उनके संयोजन में किया जा सकता है. अगर आप लगातार 12 महीनों तक अपने पुरस्कार खाते में कोई पॉइंट अर्जित या भुनाते नहीं हैं, तो आपके पुरस्कार खाते से जुड़े बिना भुनाए गए पॉइंट की समय-सीमा समाप्त हो जाती है.
- viii. रिडेम्प्शन. रिडेम्पशन विकल्प आपको रिडेम्पशन पेज और कुछ अन्य Microsoft साइटों और पृष्ठों पर उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे पहले कि आप उस भुनाने के विकल्प के लिए अपने पॉइंट को रिडीम कर सकें, आपको एक भुनाने के विकल्प के लिए आवश्यक सभी पॉइंट अर्जित करने चाहिए और आपके पुरस्कार खाते में उपलब्ध होने चाहिए. निश्चित प्रकार के पुरस्कारों की उपलब्ध संख्या सीमित हो सकती है और उन पुरस्कारों को पहले आएँ, पहले पाएँ आधार पर वितरित किया जाएगा. आपसे अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने के लिए कहा जा सकता है, जैसे कि आपका डाक पता और टेलीफ़ोन नंबर (VOIP या टोल-फ़्री नंबर के अलावा) और भुनाने के कुछ विकल्पों के लिए पॉइंट भुनाने के लिए आपसे एक धोखाधड़ी-रोकथाम कोड दर्ज करने या अतिरिक्त कानूनी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने के लिए भी कहा जा सकता है. आपके द्वारा पॉइंट भुना लेने के बाद, आप उसे रद्द नहीं कर सकते या उसे पॉइंट की वापसी के लिए भुनाने के विकल्प को लौटा नहीं सकते, सिवाय उस मामले में जब उत्पादों में कोई दोष हो या लागू कानून के अनुसार ऐसा करना आवश्यक हो. अगर आप किसी ऐसे भुनाने के विकल्प को चुनते हैं, जो स्टॉक में नहीं है या अन्य कारणों से अनुपलब्ध है, तो हो सकता है कि हम अपने विवेकाधिकार पर किसी भुनाने के विकल्प को तुलनात्मक मूल्य से प्रतिस्थापित कर दें या आपके पॉइंट की वापसी कर दें.
- ix. Microsoft किसी भी समय किसी भी कारण से विशिष्ट भुनाने के विकल्पों को अपडेट या बंद कर सकता है. कुछ भुनाने के विकल्पों में आयु या क्षेत्र की पात्रता आवश्यकताएँ, या उनके भुनाने या उपयोग पर अन्य नियम या शर्तें लागू हो सकती हैं. ऐसी सभी आवश्यकताएँ या शर्तें भुनाने के ऑफ़र में शामिल कर दी जाएँगी. आप इस भुनाने के विकल्प को स्वीकार करने और उसका उपयोग करने पर लगने वाले सभी संघीय, राजकीय और स्थानीय करों और अन्य सभी प्रकार के खर्चों के लिए ज़िम्मेदार हैं. रिवार्ड्स आपके Microsoft खाते से जुड़े ईमेल पते पर ईमेल किए जाएंगे, इसलिए अपना ईमेल पता अपडेट रखें. जो पुरस्कार वितरण योग्य न हों, उन्हें दोबारा जारी नहीं किया जाएगा और इसलिए उन्हें जब्त कर लिया जाएगा. पुरस्कार की दोबारा बिक्री नहीं की जा सकती है. आप इस पुरस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति वर्ष अधिकतम 550,000 पॉइंट ही भुना सकते हैं.
- x. आपका पुरस्कार खाता रद्द करना. अगर आप पुरस्कार कार्यक्रम में आगे भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो अपना पुरस्कार खाता रद्द करने के लिए ऑप्ट आउट पेज (https://rewards.microsoft.com/optout) के निर्देशों का पालन करें. अगर आप अपना पुरस्कार खाता रद्द करते हैं, तो आप तुरंत अपने सभी अर्जित पॉइंट खो देंगे और भविष्य में नए पॉइंट अर्जित करने की आपकी योग्यता खो जाएगी. फिर से पॉइंट अर्जित करना शुरू करने के लिए, आपको एक नया पुरस्कार खाता खोलना होगा (लेकिन Microsoft किसी भी पूर्व में जब्त किए गए पॉइंट को बहाल नहीं करेगा). अगर आप लगातार 12 महीनों तक अपने Microsoft खाते में लॉग इन नहीं करते हैं, तो आपका पुरस्कार खाता रद्द किया जा सकता है (और आपके पॉइंट जब्त किए जा सकते हैं).
- xi. कार्यक्रम में बदलाव या समाप्ति. Microsoft किसी भी समय, अपने विवेकानुसार और बिना किसी पूर्व सूचना के पुरस्कार कार्यक्रम या उसके किसी भी हिस्से को बदलने, संशोधित करने, बंद करने या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. हालांकि, अगर पुरस्कार कार्यक्रम को रद्द या बंद कर दिया जाता है, तो हम आपको ईमेल और पुरस्कार डैशबोर्ड पर सूचित करने के लिए उचित प्रयास करेंगे और जब तक कि हम यह निर्धारित नहीं करते कि कानूनी या सुरक्षा कारणों से तुरंत इस तरह के रद्दीकरण को प्रभावी होना चाहिए, तब तक आपके द्वारा अर्जित किए गए पॉइंट को रिडीम करने के लिए आपको कम से कम 90 दिन का समय देंगे.
- xii. अन्य शर्तें. अगर Microsoft को लगता है कि आपने पुरस्कार कार्यक्रम के किसी भी पहलू से छेड़छाड़ की है, उसका दुरुपयोग किया है या धोखाधड़ी की है या इन शर्तों का उल्लंघन किया है, तो Microsoft आपके पुरस्कार खाते को तुरंत रद्द करने, आपको पुरस्कार कार्यक्रम में भविष्य की भागीदारी से अयोग्य ठहराने, आपके द्वारा अर्जित किए गए सभी पॉइंट को जब्त करने, और पुरस्कार कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त किए गए किसी भी भुनाने के विकल्प को रद्द करने या निलंबित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. अगर Microsoft निर्धारित करता है कि आप कानूनी कारणों (जैसे निर्यात कानून) से उस भुनाने के विकल्प को प्राप्त करने के लिए अयोग्य हैं, तो Microsoft आपके द्वारा पुरस्कार कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त किए गए या उसे प्राप्त करने का प्रयास करने वाले किसी भी भुनाने के विकल्प को रद्द या निलंबित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. हालाँकि Microsoft सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन कभी-कभी त्रुटियाँ हो जाती हैं. इसलिए Microsoft किसी भी समय ऐसी त्रुटियों को ठीक करने का अधिकार सुरक्षित रखता है, भले ही इससे वर्तमान ऑफ़र या आपके लंबित, अर्जित या भुनाए गए पॉइंट या पुरस्कार प्रभावित होते हों. पुरस्कार कार्यक्रम की इन शर्तों या किसी भी संबंधित सामग्री या विज्ञापन में निहित अन्य कथनों के बीच किसी भी असंगतता या विसंगति की स्थिति में, ये शर्तें प्रबल होती हैं, शासन और नियंत्रण करती हैं.
Azure
- ड. Azure. Azure सेवा का आपका उपयोग उन अलग-अलग अनुबंधों के नियमों और शर्तों द्वारा नियंत्रित होता है, जिनके तहत आपने सेवाएं प्राप्त की थीं, जैसा कि Microsoft Azure कानूनी जानकारी पेज https://aka.ms/AA7z67v पर वर्णित है.
Microsoft Soundscape
- ढ. Microsoft Soundscape. आप स्वीकार करते हैं कि Microsoft Soundscape (1) चिकित्सा उपकरण के रूप में डिज़ाइन, अभिप्रेत या उपलब्ध नहीं कराया गया है, और (2) पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान, उपचार, या निर्णय के विकल्प के रूप में डिज़ाइन या अभिप्रेत नहीं है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान, उपचार या निर्णय को बदलने या उसके विकल्प के रूप में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए.
Power Platform
- ण. Power Platform. Power Platform सेवा का आपका उपयोग उन अलग-अलग अनुबंधों के नियमों और शर्तों द्वारा नियंत्रित होता है, जिनके तहत आपने सेवाएं प्राप्त की थीं, जैसा कि Power Platform कानूनी जानकारी पेज Microsoft Power Platform (https://www.microsoft.com/en-us/power-platform/business-applications/legal) पर वर्णित है.
Dynamics 365
- त. Dynamics 365. सेवा का आपका उपयोग उन अलग-अलग अनुबंधों के नियमों और शर्तों द्वारा नियंत्रित होता है, जिनके तहत आपने सेवाएं प्राप्त की थीं, जैसा कि Dynamics 365 कानूनी जानकारी पेज Microsoft Dynamics 365 (https://www.microsoft.com/en-us/dynamics-365/business-applications/legal) पर वर्णित है.
Copilot AI Experiences
- थ. Copilot AI Experiences. आपके द्वारा Copilot AI Experiences (वाणिज्यिक डेटा सुरक्षा वाले Copilot को छोड़कर) का उपयोग उन पूरक नियमों और शर्तों द्वारा नियंत्रित होता है, जिनके तहत आपने वे सेवाएँ प्राप्त की हों, जैसा कि इन शर्तों के साथ Copilot - उपयोग की शर्तों (bing.com) (https://www.bing.com/new/termsofuse#content-policy) में विस्तार से दिया गया है. अगर आप वाणिज्यिक डेटा सुरक्षा वाले Microsoft Copilot उपयोगकर्ता हैं, तो कृपया इन शर्तों के साथ आप पर लागू होने वाली उपयोग की शर्तों को देखने के लिए इस पेज पर जाएँ: https://aka.ms/BCETermsOfUse.
AI सेवाएँ
- द. AI सेवाएँ. "AI सेवाएँ" वे सेवाएँ या उनकी विशेषताएँ हैं, जो आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रौद्योगिकियों का उपयोग करती हैं, जिनमें कोई भी जेनरेटिव AI सेवाएँ शामिल हैं.
- i. कोई पेशेवर सलाह नहीं. AI सेवाओं को पेशेवर सलाह के विकल्प के रूप में डिज़ाइन, अभिप्रेत या उपयोग करने के लिए नहीं बनाया गया है.
- ii. रिवर्स इंजीनियरिंग. आप AI सेवाओं का उपयोग मॉडल, एल्गोरिद्म और सिस्टम के किसी अंतर्निहित घटक को खोजने के लिए नहीं कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप मॉडलों के वज़न को निर्धारित करने और हटाने या अपने डिवाइस से AI सेवाओं के किसी भी हिस्से को निकालने का प्रयास नहीं कर सकते हैं.
- iii. डेटा निष्कर्षित करना. जब तक स्पष्ट रूप से अनुमति न दी जाए, तब तक आप AI सेवाओं से डेटा निकालने के लिए वेब स्क्रैपिंग, वेब हार्वेस्टिंग या वेब डेटा निष्कर्षण विधियों का उपयोग नहीं कर सकते हैं.
- iv. AI सेवाओं से डेटा के उपयोग पर सीमाएँ. आप किसी भी AI तकनीक को बनाने, प्रशिक्षित करने या सुधारने (प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से) के लिए AI सेवाओं या AI सेवाओं से प्राप्त डेटा का उपयोग नहीं कर सकते हैं.
- v. आपकी सामग्री का उपयोग. AI सेवाएँ प्रदान करने के भाग के रूप में, Microsoft सेवा के दुरुपयोग या हानिकारक उपयोग या आउटपुट की निगरानी और रोकथाम के उद्देश्यों के लिए सेवा में आपके इनपुट के साथ-साथ सेवा के आउटपुट को संसाधित और संग्रहीत करेगा.
- vi. सामग्री का स्वामित्व. Microsoft, AI सेवाओं (फ़ीडबैक और सुझावों सहित) द्वारा प्रदान की गई, पोस्ट की गई, इनपुट की गई या सबमिट की गई या प्राप्त की गई किसी भी सामग्री के स्वामित्व का दावा नहीं करता है. आपको अन्य बातों के अलावा, अपने उपयोग परिदृश्यों और संबंधित अधिकार क्षेत्र के कानूनों को ध्यान में रखते हुए, आउटपुट सामग्री में आपके पास मौजूद बौद्धिक संपदा अधिकारों और इसकी उपयोगिता के संबंध में अपना निर्धारण स्वयं करना होगा. आप यह गारंटी देते हैं और दर्शाते हैं कि आप इन शर्तों में वर्णित अपनी सामग्री के सभी अधिकारों के स्वामी हैं या अन्यथा उन्हें नियंत्रित करते हैं, जिसमें बिना किसी सीमा के, सामग्री प्रदान करने, पोस्ट करने, अपलोड करने, इनपुट करने या सबमिट करने के लिए आवश्यक सभी अधिकार शामिल हैं.
- vii. सामग्री के क्रेडेंशियल्स. जब आप सामग्री जेनरेट करने के लिए AI सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो Microsoft सामग्री के बारे में जानकारी संग्रहीत कर सकता है और इस जानकारी और सामग्री को सामग्री क्रेडेंशियल के साथ संबद्ध कर सकता है. आप सामग्री क्रेडेंशियल्स या अन्य उद्गम विधियों, चिह्नों या संकेतों को हटाने, बदलने, अस्पष्ट करने या छिपाने के उद्देश्य से AI सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते हैं या ऐसी सामग्री नहीं बना सकते हैं या अन्यथा दूसरों को गुमराह करने के उद्देश्य से सामग्री जेनरेट करने के लिए AI सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते हैं कि सामग्री AI सेवाओं का उपयोग करके जेनरेट की गई थी या नहीं.
- viii. तृतीय-पक्ष के दावे. आप लागू कानूनों के अनुपालन में AI सेवाओं के आपके उपयोग के संबंध में किसी भी तृतीय पक्ष के दावों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं (जिसमें कॉपीराइट उल्लंघन या AI सेवाओं के आपके उपयोग के दौरान सामग्री आउटपुट से संबंधित अन्य दावे शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं).
- ix. उपयोग प्रतिबंध. उपरोक्त "आचार संहिता" का अनुपालन करने के अलावा, आप इस बात से सहमत हैं कि आप AI सेवाओं का उपयोग नहीं करेंगे, जिनमें स्वायत्त रूप से या मानवीय हस्तक्षेप के विभिन्न स्तरों के साथ निर्णय लेने वाली या कार्रवाई करने वाली सेवाएँ शामिल हैं:
- 1. उचित मानवीय निगरानी के बिना ऐसा निर्णय लेना या कार्रवाई करना, जिसका किसी व्यक्ति की कानूनी स्थिति, वित्तीय स्थिति, जीवन के अवसरों, रोजगार के अवसरों या मानवाधिकारों पर परिणामी प्रभाव हो सकता है, या जिसके परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को शारीरिक या मनोवैज्ञानिक नुकसान हो सकता है;
- 2. किसी व्यक्ति के व्यवहार को इस तरह से हेरफेर या विकृत करने के इरादे से धोखा देना या जानबूझकर गलत जानकारी देना (जैसे, झूठा विज्ञापन), या ऐसी अचेतन तकनीकों (जैसे, दृश्य, श्रवण, या सामान्य व्यक्ति की धारणा की सीमा से परे अन्य संकेत) का उपयोग करना, जिससे नुकसान हो;
- 3. किसी व्यक्ति की आयु, विकलांगता या किसी विशिष्ट सामाजिक या आर्थिक स्थिति के कारण उसकी किसी भी कमजोरी का फ़ायदा उठाना, जिसका उद्देश्य या प्रभाव यह हो कि उस व्यक्ति या उस समूह के किसी व्यक्ति के व्यवहार को इस प्रकार से विकृत किया जाए, जिससे उस व्यक्ति या किसी अन्य व्यक्ति को महत्वपूर्ण हानि हो या ऐसा होने की संभावना हो;
- 4. ऐसी सोशल स्कोरिंग या पूर्वानुमानित प्रोफ़ाइलिंग के लिए, जिससे कुछ व्यक्तियों या व्यक्तियों के समूहों के प्रति भेदभावपूर्ण, अनुचित, पक्षपातपूर्ण, हानिकारक, प्रतिकूल या नुकसानदायक व्यवहार होगा;
- 5. किसी प्राकृतिक व्यक्ति की प्रोफ़ाइलिंग या उसके व्यक्तित्व के लक्षणों और विशेषताओं के मूल्यांकन के आधार पर उसके आपराधिक जोखिम का आकलन करने के लिए. यह निषेध किसी आपराधिक गतिविधि में किसी व्यक्ति की संलिप्तता के मानवीय आकलन का समर्थन करने के लिए उपयोग की जाने वाली AI सेवाओं पर लागू नहीं होगा, जो पहले से ही आपराधिक गतिविधि से सीधे जुड़े वस्तुनिष्ठ और सत्यापन योग्य तथ्यों पर आधारित है;
- 6. उनके बायोमेट्रिक डेटा के आधार पर, लोगों को वर्गीकृत करना या उनकी जाति, राजनीतिक राय, ट्रेड यूनियन सदस्यता, धार्मिक या दार्शनिक विश्वास या यौन जीवन या यौन रुझान का अनुमान लगाना, वैधानिक रूप से प्राप्त बायोमेट्रिक डेटासेट की लेबलिंग या फ़िल्टरिंग को छोड़कर, जैसे कि बायोमेट्रिक डेटा पर आधारित छवियां या कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में बायोमेट्रिक डेटा का वर्गीकरण;
- 7. इंटरनेट या CCTV फ़ुटेज से चेहरे की छवियों की अलक्षित स्क्रैपिंग के माध्यम से चेहरे की पहचान का डेटाबेस बनाना या विस्तारित करना;
- 8. विश्व स्तर पर किसी भी कानून प्रवर्तन द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल कैमरों पर किसी भी वास्तविक समय में चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक के लिए, अनियंत्रित, "जंगली" परिवेश में व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास करने के लिए, जिसमें (सीमा के बिना) गश्त करने वाले पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जो संदिग्धों या पूर्व कैदियों के डेटाबेस में मौजूद व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास करने के लिए चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक का उपयोग करके शरीर पर पहने जाने वाले या डैश पर लगे कैमरों का उपयोग करते हैं; या
- 9. लोगों की शारीरिक, शरीर-क्रियात्मक या व्यवहार संबंधी विशेषताओं (जैसे, चेहरे के भाव, चेहरे की हरकतें या भाषण पैटर्न) से उनकी भावनात्मक स्थिति का अनुमान लगाने का प्रयास करना, जिसमें क्रोध, घृणा, खुशी, उदासी, आश्चर्य, भय या किसी व्यक्ति की भावनात्मक स्थिति का वर्णन करने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य शब्दों का अनुमान लगाना शामिल है.
संचार सेवाएँ
- ध. संचार सेवाएँ. ऐसी सेवाएँ, जो व्यक्तियों के बीच संचार को सक्षम बनाती हैं, जिनमें Skype, Teams, Outlook और GroupMe शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं, वे इन शर्तों के साथ https://aka.ms/useterms पर उपलब्ध अनुपूरक उपयोग की शर्तों द्वारा नियंत्रित होती हैं.
विविध
14. विविध. यह अनुभाग, और अनुभाग 1, 9 (इन शर्तों की समाप्ति के पहले लगी राशियों के लिए), 10, 11, 12, 15, 17 और वे जो इन शर्तों के समाप्त होने के बाद अपनी शर्तों द्वारा लागू होते हैं, इन शर्तों की समाप्ति या निरस्तीकरण के बाद प्रभाव में नहीं रहेंगे. लागू क़ानून की स्वीकृत सीमा तक, हम किसी भी समय आपको सूचित किए बिना, पूर्णतया या आंशिक रूप से इन शर्तों को असाइन कर सकते हैं, इन शर्तों के अंतर्गत हमारे दायित्वों को उपअनुबंधित कर सकते हैं, या इन शर्तों के अंतर्गत हमारे अधिकारों को उपलाइसेंसीकृत कर सकते हैं. आप इन शर्तों को असाइन या सेवाओं के उपयोगाधिकार हस्तांतरित नहीं कर सकते. यह आपके और Microsoft के बीच आपके द्वारा सेवाओं का उपयोग करने से संबंधित संपूर्ण अनुबंध है. यह अनुबंध सेवाओं का उपयोग करने के संबंध में आपके और Microsoft के बीच पहले हुए किसी भी अनुबंध की जगह ले लेगा. इन शर्तों को स्वीकार करके, आपने इन शर्तों में निर्धारित किए गए कथनों, प्रतिनिधित्व, वारंटी, समझ, उपक्रम, वादा या आश्वासन के अलावा और किसी चीज़ पर भरोसा नहीं किया है. इन शर्तों के सभी हिस्से संबंधित कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक लागू होते हैं. यदि कोई अदालत या मध्यस्थ मानता है कि हम लिखित रूप में इन शर्तों के किसी भाग को लागू नहीं कर सकते, तो हम उन शर्तों को संबंधित कानून के अंतर्गत लागू की जा सकने वाली सीमा तक समान शर्तों से बदल सकते हैं, लेकिन इन शर्तों का शेष भाग नहीं बदलेगा. ये शर्तें केवल आपके और हमारे हितों के लिए बनाई गई हैं. ये शर्तें किसी अन्य व्यक्ति के लाभ के लिए नहीं है, Microsoft के उत्तराधिकारियों और नियुक्तों को छोड़कर. अनुभाग शीर्षक केवल संदर्भ के लिए हैं और उसके कोई कानूनी प्रभाव नहीं हैं.
15. दावे एक वर्ष के भीतर दाखिल किए जाने चाहिए. इन शर्तों या सेवाओं संबंधी कोई भी दावा उस दिन के एक वर्ष के भीतर अदालत में (या मध्यस्थता के लिए यदि अनुभाग 10.d लागू होता है) दायर किया जाना चाहिए, जिस दिन आप पहली बार दावा कर सकते थे, जब तक कि आपके स्थानीय कानून में दावे दाखिल करने के लिए अधिक समय आवश्यक न हो. यदि उस समय में दाखिल नहीं किया जाता है, तो वह स्थायी रूप से बाधित हो जाता है.
16. निर्यात कानून. आपको सॉफ़्टवेयर और/या सेवाओं पर लागू सभी स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय निर्यात कानूनों और विनियमों का अनुपालन करना होगा, जिसमें गंतव्यों, अंत उपयोगकर्ताओं, और अंत उपयोग से संबंधित प्रतिबंध शामिल हैं. भौगोलिक और निर्यात प्रतिबंध पर अधिक जानकारी के लिए, https://www.microsoft.com/exporting पर जाएँ.
17. अधिकारों की सुरक्षा और प्रतिक्रिया. इन शर्तों के अंतर्गत व्यक्त रूप से प्रदान की गई बातों के अलावा, Microsoft आपको किसी भी प्रकार का लाइसेंस या किसी भी पेटेंट, ज्ञान, कॉपीराइट, व्यापारिक रहस्य, ट्रेडमार्क, या अन्य बौद्धिक संपदा, जिसका स्वामित्व या नियंत्रण Microsoft या अन्य संबंधित निकाय के पास है, के अंतर्गत कोई अन्य अधिकार प्रदान नहीं करता, इनमें कोई भी नाम, ट्रेड ड्रेस, लोगो या समतुल्य शामिल है, पर यही सीमित नहीं है. यदि आप Microsoft को कोई भी राय, प्रस्ताव, सुझाव या प्रतिक्रिया, इनमें बिना किसी परिसीमन के नए उत्पादों, प्रौद्योगिकियों, प्रचारों, उत्पाद नामों, उत्पाद प्रतिक्रियाओं और उत्पाद सुधारों के लिए उपाय शामिल हैं, ("प्रतिक्रिया") प्रदान करते हैं, तो आप बिना किसी शुल्क, रॉयल्टी या अपने प्रति बाध्यता के Microsoft को आपकी प्रतिक्रिया का किसी भी तरीके से या किसी भी उद्देश्य के लिए बनाने, बनाए गए, व्युत्पन्न कार्यों को बनाने, उपयोग करने, साझा करने और वाणिज्यिक उपयोग करने का अधिकार देते हैं. आप ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे, जिसके फलस्वरूप Microsoft को किसी भी तृतीय पक्ष को अपने सॉफ़्टवेयर या दस्तावेज़ या सेवाओं का लाइसेंस देना पड़े अथवा तृतीय पक्षों को अपनी सेवाएँ प्रदान करनी पड़े, क्योंकि हम उनमें आपकी प्रतिक्रिया शामिल करते हैं.
सूचनाएँ
कॉपीराइट उल्लंघन का दावा करने के लिए नोटिस और प्रक्रिया. Microsoft तृतीय पक्षों के बौद्धिक संपदा अधिकारों का सम्मान करता है. अगर आप बौद्धिक संपदा उल्लंघन की सूचना भेजना चाहते हैं, जिसमें कॉपीराइट के उल्लंघन शामिल हों, तो कृपया उल्लंघन की सूचनाएँ ((https://www.microsoft.com/en-us/legal/intellectualproperty/infringement) सबमिट करने के लिए हमारी प्रक्रियाओं का उपयोग करें, जिनकी प्रक्रियाएँ इन शर्तों का हिस्सा हैं. केवल इस प्रक्रिया से संबद्ध प्रश्नों का जवाब दिया जाएगा.
कॉपीराइट उल्लंघन की नोटिस का जवाब देने के लिए, Microsoft स्वत्वाधिकार 17, युनाइटेड स्टेट्स कोड, अनुभाग 512, और लागू होने पर, विनियमन का अध्याय III (ईयू) 2022/2065 में उल्लिखित प्रक्रियाओं का उपयोग करता है. उचित परिस्थितियों में, Microsoft बार-बार उल्लंघन में लिप्त पाए जाने वाले Microsoft सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के खाते अक्षम या समाप्त भी कर सकता है. इसके अलावा, उपयुक्त परिस्थितियों में, Microsoft समय-समय पर निराधार नोटिस सबमिट करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा नोटिस संसाधित करना निलंबित कर सकता है. इन प्रक्रियाओं के हिस्से के रूप में Microsoft द्वारा लिए गए निर्णयों के संभावित निवारण सहित किसी सेवा के लिए लागू प्रक्रियाओं की एक और व्याख्या उल्लंघन के नोटिस (https://www.microsoft.com/legal/intellectualproperty/infringement) पर मिल सकती है.
विज्ञापन में बौद्धिक संपदा चिंताओं संबंधी सूचनाएँ और प्रक्रियाएँ. हमारे विज्ञापन नेटवर्क पर बौद्धिक संपदा चिंताओं के संबंध में कृपया हमारे बौद्धिक संपदा दिशानिर्देश (https://go.microsoft.com/fwlink/?LinkId=243207) देखें.
कॉपीराइट और ट्रेडमार्क सूचनाएँ. इन सेवाओं का कॉपीराइट © Microsoft Corporation और/अथवा इसके आपूर्तिकर्ताओं, One Microsoft Way, Redmond, WA 98052, U.S.A. के पास है. सर्वाधिकार सुरक्षित. नियम में Microsoft ट्रेडमार्क और ब्रांड दिशानिर्देश (https://www.microsoft.com/en-us/legal/intellectualproperty/trademarks) शामिल हैं (समय-समय पर संशोधित). Microsoft और सभी Microsoft उत्पादों, सॉफ़्टवेयर, और सेवाओं के नाम, लोगो और आइकन, संयुक्त राज्य और/या अन्य अधिकार-क्षेत्र में Microsoft कंपनी समूह के अपंजीकृत या पंजीकृत ट्रेडमार्क हो सकते हैं. निम्नलिखित, https://cdn-dynmedia-1.microsoft.com/is/content/microsoftcorp/microsoft/mscle/documents/presentations/TrademarksListFY25Q3.pdf पर Microsoft के ट्रेडमार्कों की एक गैर-विस्तृत सूची है. वास्तविक कंपनियों और उत्पादों के नाम उनके संबंधित स्वामियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं. इन शर्तों में स्पष्ट रूप से प्रदान नहीं किए गए सभी अधिकार सुरक्षित हैं. कुछ Microsoft वेबसाइट सर्वरों में उपयोग किए गए कुछ सॉफ़्टवेयर स्वतंत्र JPEG समूह के कार्य पर आंशिक रूप से आधारित हैं. कॉपीराइट © 1991-1996 थॉमस जी. लेन. सर्वाधिकार सुरक्षित. Microsoft वेबसाइट के कुछ सर्वरों में प्रयुक्त "gnuplot" सॉफ़्टवेयर copyright © 1986‑1993 Thomas Williams, Colin Kelley है. सर्वाधिकार सुरक्षित.
चिकित्सकीय सूचना. Microsoft चिकित्सा या किसी भी अन्य स्वास्थ्य देखभाल की सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है. अपनी चिकित्सा स्थिति, आहार, स्वास्थ्य या स्वस्थता कार्यक्रम के बारे में कोई भी प्रश्न होने पर हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लें. हमारी सेवाओं के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर पेशेवर चिकित्सक की सलाह की कभी भी उपेक्षा न करें और न ही उसे लेने में देर करें.
शेयर भाव और इंडेक्स डेटा (इंडेक्स मानों सहित). सेवाओं के माध्यम से वित्त संबंधी जानकारी केवल आपके व्यक्तिगत और गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए हैं. आप जारी करने, निर्माण, प्रायोजन, व्यापार, विपणन, या किसी भी वित्तीय साधनों या निवेश उत्पादों के प्रचार (उदाहरण के लिए, सूचकांक, डेरिवेटिव, संरचित उत्पादों, निवेश कोष, विनिमय कारोबार संबंधी धन, निवेश पोर्टफोलियो, इत्यादि, जहां कीमत, वापसी और/या साधन या निवेश उत्पाद के प्रदर्शन पर आधारित है, से संबंधित है, या किसी भी वित्त डेटा को ट्रैक करने का इरादा रखती है) के संबंध में किसी भी तीसरे पक्ष के लाइसेंसकर्ता के किसी भी वित्त संबंधी डेटा या चिह्नों का बिना उनके द्वारा लिखित एक अलग समझौते के उपयोग नहीं कर सकते हैं.
वित्तीय सूचना. Microsoft यूनाइडेट स्टेट्स संघीय प्रतिभूति कानून या अन्य न्याय क्षेत्रों के प्रतिभूति कानूनों के अंतर्गत ब्रोकर/डीलर या पंजीकृत निवेश परामर्शदाता नहीं है और लोगों को प्रतिभूतियों या अन्य वित्तीय उत्पादों या सेवाओं में निवेश करने, उन्हें खरीदने, या बेचने के संबंध में सलाह नहीं देता. सेवाओं में शामिल कुछ भी किसी प्रतिभूति को बेचने या खरीदने का ऑफ़र या प्रार्थना नहीं है. न तो Microsoft और न ही शेयर भाव या इंडेक्स डेटा के इसके लाइसेंसदाता किसी विशेष वित्तीय उत्पाद या सेवा का समर्थन या अनुशंसा नहीं करते. सेवाओं में कोई भी बात पेशेवर सलाह के लिए अभिप्रेत नहीं है, जिसमें बिना सीमा के निवेश या कर सलाह भी शामिल हैं.
H.264/AVC और VC-1 वीडियो मानकों के बारे में सूचना. इस सॉफ़्टवेयर में H.264/AVC और/या VC-1 कोडेक तकनीक शामिल हो सकती है, जिसे MPEG LA, L.L.C द्वारा लाइसेंसीकृत किया गया है. यह तकनीक वीडियो जानकारी के डेटा कंप्रेशन के लिए एक स्वरूप है. MPEG LA, L.L.C. के लिए यह सूचना आवश्यक है:
इस उत्पाद को H.264/AVC और VC-1 पेटेंट पोर्टफ़ोलियो लायसेंस के अंतर्गत उपभोक्ता के निजी एवं गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए लाइसेंस दिया गया है: (A) वीडियो को मानकों (“वीडियो मानक”) के पालन के लिए एन्कोड करने और/या (B) ऐसे H.264/AVC, MPEG-4 VISUAL और VC-1 वीडियो को डिकोड करने के लिए जिसे निजी एवं गैर-वाणिज्यिक गतिविधि में संलग्न उपभोक्ता द्वारा एन्कोड किया गया था और/या ऐसा वीडियो प्रदान करने के लिए लायसेंसशुदा वीडियो प्रदाता से प्राप्त किया गया था. किसी भी अन्य उपयोग के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया है और न ही ऐसा समझा जाना चाहिए. अतिरिक्त जानकारी MPEG LA, L.L.C से प्राप्त की जा सकती है. MPEG LA वेबसाइट (https://www.mpegla.com) देखें.
सिर्फ़ स्पष्टीकरण के उद्देश्य हेतु, यह नोटिस इन शर्तों के तहत प्रदान किए गए सॉफ़्टवेयर के सामान्य व्यवसायिक उपयोग को सीमित या प्रतिबंधित नहीं करती, क्योंकि इसे व्यवसाय का निजी उपयोग माना जाता हैं और इसके अंतर्गत निम्न को शामिल नहीं किया जाता (i) सॉफ़्टवेयर का तृतीय पक्षों को पुनः वितरण, या (ii) तृतीय पक्षों को वितरित करने के लिए वीडियो मानकों से संगत तकनीकियों का उपयोग कर सामग्री का निर्माण.
H.265/HEVC वीडियो मानक के बारे में सूचना. सॉफ़्टवेयर में H.265/HEVC कोडिंग प्रौद्योगिकी शामिल हो सकती है. Access Advance LLC के लिए यह सूचना आवश्यक है:
यदि शामिल होती है, तो इस सॉफ़्टवेयर में H.265/HEVC प्रौद्योगिकी HEVC पेटेंट के एक या अधिक दावों से कवर होती है, जो कि यहां पर सूचीबद्ध हैं: PATENTLIST.ACCESSADVANCE.COM. इस पर निर्भर करते हुए कि आपने सॉफ़्टवेयर कैसे प्राप्त किया, इस उत्पाद को HEVC एडवांस पेटेंट पोर्टफ़ोलियो के तहत लाइसेंस दिया जा सकता है.
यदि यह सॉफ़्टवेयर किसी Microsoft डिवाइस पर इंस्टॉल है, तो अतिरिक्त लाइसेंसिंग जानकारी यहां पर मिल सकती है: aka.ms/HEVCVirtualPatentMarking.
मानक एप्लिकेशन लाइसेंस शर्तें
मानक अनुप्रयोग लायसेंस की शर्तें
MICROSOFT STORE, WINDOWS पर MICROSOFT STORE, और XBOX पर MICROSOFT STORE
लायसेंस की ये शर्तें आपके और अनुप्रयोग प्रकाशक के बीच एक अनुंबध हैं. कृपया उन्हें पढ़ें. वे उन सॉफ़्टवेयर अनुप्रयोगों पर लागू होते हैं, जिन्हें आप Microsoft Store, Windows पर Microsoft Store या Xbox पर Microsoft Store से डाउनलोड करते हैं (इनमें से प्रत्येक को लाइसेंस की इन शर्तों में "Store" कहकर संबोधित किया गया है) और साथ ही अनुप्रयोग से संबंधित किसी भी अद्यतन या पूरक सामग्री पर भी लागू होते हैं, बशर्ते अनुप्रयोग के साथ उसकी अपनी शर्तें शामिल न हों, क्योंकि ऐसा होने पर वे शर्तें लागू होंगी.
अनुप्रयोग को डाउनलोड करके या उसका उपयोग करके, या इनमें से कुछ भी करके, आप इन शर्तों को स्वीकार करते हैं. यदि आप इन्हें स्वीकार नहीं करते, तो आपको कोई अधिकार नहीं दिया जाता और आपको अनुप्रयोग को डाउनलोड या उसका उपयोग नहीं करना चाहिए.
अनुप्रयोग प्रकाशक का आशय उस निकाय से है, जो आपको Store पर उपलब्ध अनुप्रयोग का लाइसेंस देता है.
यदि आप लायसेंस की इन शर्तों का अनुपालन करते हैं, तो आपको निम्न अधिकार दिए जाएंगे.
- 1. स्थापना और उपयोग के अधिकार; समय समाप्ति. आप Windows डिवाइस या Xbox कंसोल पर Microsoft के उपयोग के नियमों (https://go.microsoft.com/fwlink/p/?LinkId=723143) में वर्णन किए गए अनुसार एप्लिकेशन को स्थापित और उसका उपयोग कर सकते हैं. Microsoft किसी भी समय Microsoft के उपयोग के नियमों (https://go.microsoft.com/fwlink/p/?LinkId=723143) को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.
- 2. इंटरनेट-आधारित सेवाएँ.
- क. इंटरनेट आधारित या वायरलेस सेवा के लिए सहमति. यदि अनुप्रयोग इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर सिस्टम्स को कनेक्ट करता है, जिसमें वायरलेस नेटवर्क के माध्यम से कनेक्ट करना शामिल है, तो अनुप्रयोग का उपयोग करना इंटरनेट आधारित या वायरलेस सेवाओं के लिए मानक डिवाइस जानकारी के ट्रांसमिशन के लिए आपकी सहमति के रूप में काम करता है (आपकी डिवाइस, सिस्टम और अनुप्रयोग सॉफ़्टवेयर और पेरिफेरल्स के बारे में तकनीकी जानकारी सहित लेकिन सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं). यदि अनुप्रयोग का उपयोग करके सेवाओं का उपयोग करने के संबंध में अन्य शर्तें भी प्रस्तुत की गई हैं, तो वे शर्तें लागू होंगी.
- ख. इंटरनेट आधारित सेवाओं का दुरुपयोग. आप किसी भी इंटरनेट आधारित सेवाओं को ऐसे अनधिकृत तरीके से उपयोग नहीं कर सकते जो किसी अन्य व्यक्ति के इसके उपयोग या वायरलेस नेटवर्क पर पहुँच प्राप्त करने में बाधा डालता हो. आप इस सेवा का उपयोग किसी अन्य सेवा, डेटा, खाते, या नेटवर्क को अनधिकृत ढंग से एक्सेस करने के लिए नहीं कर सकते.
- 3. लाइसेंस का कार्य-क्षेत्र. अनुप्रयोग लाइसेंसीकृत है, न कि बेचा गया. यह अनुबंध आपको अनुप्रयोग का उपयोग करने के लिए केवल कुछ अधिकार देता है. यदि Microsoft के साथ आपके अनुबंध के अनुसार, Microsoft आपके डिवाइसेज पर अनुप्रयोग को उपयोग करने की क्षमता को अक्षम कर देता है, तो कोई भी संबद्ध लाइसेंस अधिकार समाप्त हो जाएंगे. एप्लिकेशन प्रकाशक अन्य सारे अधिकार सुरक्षित रखता है. इस सीमा के बावजूद जब तक लागू कानून आपको और अधिक अधिकार नहीं देता है, आप इस अनुबंध में स्पष्ट रूप से अनुमत किए गए के रूप में ही केवल अनुप्रयोग का उपयोग कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, आपको अनुप्रयोग में उन तकनीकी सीमा का पालन करना चाहिए जो केवल आपको कुछ मायनों में उपयोग करने की अनुमति देती हैं. आप निम्न नहीं कर सकते:
- क. अनुप्रयोग में किसी भी तकनीकी सीमा से परे कार्य करना;
- ख. अनुप्रयोग को रिवर्स इंजीनियर, डिकंपाइल या डिसअसेंबल करना, सिवाय उस सीमा तक जिसके लिए इस प्रतिबंध के होने के बावजूद इस लाइसेंस या लागू कानून द्वारा ऐसा करने के लिए स्पष्ट रूप से अनुमति हो;
- ग. इस अनुबंध में निर्दिष्ट किए गए या लागू कानून के द्वारा अनुमत किए गए की तुलना में अनुप्रयोग की अधिक प्रतियाँ बनाना.
- घ. प्रकाशित करना या प्रति बनाने के लिए अनुप्रयोग को अन्यथा रूप से उपलब्ध कराना.
- ङ. अनुप्रयोग को किराए, पट्टे पर या उधार देना.
- च. यह एप्लिकेशन या यह अनुबंध किसी भी तृतीय पक्ष को स्थानांतरित करें.
- 4. दस्तावेज़ीकरण. यदि अनुप्रयोग के साथ दस्तावेज़ भी प्रदान किया गया है, तो आप व्यक्तिगत संदर्भ के लिए वह दस्तावेज़ कॉपी करके उसका उपयोग कर सकते हैं.
- 5. प्रौद्योगिकी और निर्यात प्रतिबंध. यह अनुप्रयोग संयुक्त राज्य या अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी नियंत्रण या निर्यात क़ानूनों और विनियमों के अधीन हो सकता है. आपको अनुप्रयोग द्वारा उपयोग की गई या समर्थित प्रौद्योगिकी पर लागू होने वाले सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निर्यात कानूनों और विनियमों का अनुपालन करना होगा. इन कानूनों में गंतव्यों, एंड यूज़रों और अंतिम उपयोग पर प्रतिबंध सम्मिलित हैं. Microsoft ब्रांड के उत्पादों की जानकारी के लिए, Microsoft निर्यात वेबसाइट (https://go.microsoft.com/fwlink/?linkid=868967) देखें.
- 6. सहायक सेवाएँ. यह निर्धारित करने के लिए कि कौन सी सहायता सेवा उपलब्ध हैं, अनुप्रयोग प्रकाशक से संपर्क करें. अनुप्रयोग संबंधी सहायता सेवाएँ प्रदान करने के लिए Microsoft और आपका हार्डवेयर निर्माता और आपका वायरलेस कैरियर (जब तक इनमें से कोई अनुप्रयोग प्रकाशक न हो) ज़िम्मेदार नहीं हैं.
- 7. पूर्ण अनुबंध. यह अनुबंध, कोई भी लागू गोपनीयता नीति, एप्लिकेशन के साथ प्राप्त की गई कोई भी अतिरिक्त शर्तें, और अनुपूरकों और अद्यतनों से जुड़ी शर्तें आपके और इस अनुप्रयोग के प्रकाशक के बीच के संपूर्ण लाइसेंस अनुबंध का निर्माण करती हैं.
- 8. लागू कानून.
- क. युनाइटेड स्टेट्स और कनाडा. यदि आपने युनाइटेड स्टेट्स या कनाडा में अनुप्रयोग प्राप्त किया था, तो जिस राज्य में आप रहते हैं (या, यदि आप व्यवसाय हैं तो आपका मुख्यालय जहाँ है), उसके कानून इस अनुबंध की व्याख्या करते हैं और इसके उल्लंघन के दावों, और सभी अन्य दावों (उपभोक्ता सुरक्षा, अनुचित प्रतिस्पर्धा, और अपकार दावों सहित) पर कानून सिद्धांतों के विरोध पर ध्यान दिए बिना लागू होते हैं.
- ख. युनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के बाहर. यदि आपने अनुप्रयोग किसी अन्य देश में हासिल किया था, तो उस देश का कानून प्रभावी होगा.
- 9. कानूनी प्रभाव. यह अनुबंध कुछ कानूनी अधिकारों का वर्णन करता है. आपके पास अपने राज्य या देश के कानूनों के तहत अन्य अधिकार हो सकते हैं. यदि आपके राज्य या देश के कानून ऐसा करने की अनुमति नहीं देते, तो यह अनुबंध आपके राज्य या देश के कानूनों के तहत आपके अधिकारों में परिवर्तन नहीं करता है.
- 10. वारंटी का अस्वीकरण. लागू कानून के अधीन, ऐप्लीकेशन "जैसा है", "सभी दोषों के साथ" और "उपलब्ध के रूप में" लाइसेंसीकृत है. आप इसे उपयोग करने का जोखिम सहन करते हैं. अनुप्रयोग प्रकाशक, अपनी ओर से, Microsoft की ओर से (यदि Microsoft उस अनुप्रयोग का प्रकाशक नहीं है), उस वायरलेस कैरियर की ओर से जिसके नेटवर्क के ज़रिये अनुप्रयोग प्रदान किया गया है और हमारे प्रत्येक संबंधित सहभागी, विक्रेता, एजेंट और वितरक (“सम्मिलित पक्ष”) की ओर से, आपको अनुप्रयोग के संबंध में कोई भी स्पष्ट वारंटी, गारंटी या शर्त नहीं दी जाती. इस अनुप्रयोग की गुणवत्ता, सुरक्षा, सुविधा और प्रदर्शन से जुड़े सभी जोखिमों के लिए केवल आप उत्तरदायी हैं. अनुप्रयोग में दोष होने पर उसकी मरम्मत या दुरुस्ती में आने वाले खर्च के भुगतान के लिए सिर्फ़ आप ज़िम्मेदार होंगे. आपके पास अपने स्थानीय कानूनों के तहत अतिरिक्त उपभोक्ता अधिकार हो सकते हैं जिसे यह अनुबंध बदल नहीं सकता. आपके स्थानीय कानूनों के अंतर्गत अनुमत सीमा तक, कवर किए गए पक्ष बिक्री, किसी विशेष प्रयोजन के लिए उपयुक्तता, सुरक्षा, सुविधा और गैर-उल्लंघन सहित किसी भी निहित वारंटियों या शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं.
- 11. समाधानों (उपायों) और क्षतियों की सीमा और अपवर्जन. उस सीमा तक जहाँ तक कानून द्वारा निषिद्ध न हो, आप अनुप्रयोग प्रकाशक से केवल प्रत्यक्ष क्षति के लिए अनुप्रयोग के लिए भुगतान की गई राशि या USD$1.00 तक, जो भी अधिक हो, पुनर्प्राप्त कर सकते हैं. लागू कानून के अधीन, आप एप्लिकेशन पब्लिशर से परिणामी, खोए हुए लाभ, विशेष, अप्रत्यक्ष या आकस्मिक नुकसान सहित किसी भी अन्य नुकसान की वसूली नहीं करोगे, और करने का कोई भी अधिकार छोड़ दोगे. यदि आपके स्थानीय कानून इन शर्तों के न लागू करने पर भी, वारंटी, गारंटी या शर्तें लागू करते हैं, तो लागू कानून के अधीन, इसकी अवधि आपके एप्लिकेशन डाउनलोड करने के समय से 90-दिनों तक सीमित होती है.
यह परिसीमा निम्न पर लागू होती है:
- अनुप्रयोग या अनुप्रयोग के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सेवा से संबंधित कोई भी चीज; और
- लागू होने वाले कानून द्वारा अनुमत सीमा तक अनुबंध, वारंटी, गारंटी अथवा शर्त का उल्लंघन, पूर्ण दायित्व, उपेक्षा, अथवा अन्य क्षति; किसी क़ानून या विनियमन का उल्लंघन; अन्यायपूर्ण समृद्धि; या किसी भी अन्य सिद्धांत के तहत किए गए दावे.
यहाँ तक कि यह इसमें भी लागू होता है:
- यह उपचार आपकी क्षतियों की पूरी क्षतिपूर्ति नहीं करता; या
- अनुप्रयोग प्रकाशक को क्षतियों की संभावना के बारे में पता था या पता होना चाहिए था.
शामिल सेवाएं
निम्नलिखित उत्पाद, अनुप्रयोग और सेवाएं Microsoft सेवा अनुबंध के अंतर्गत आते हैं, लेकिन हो सकता है कि ये आपके बाजार में उपलब्ध न हों.
- Account.microsoft.com
- Bing Image and News (iOS)
- Bing Search APIs/SDKs
- Bing Translator
- Bing Webmaster
- Bing ऐप्स
- Bing खोज ऐप
- Bing छूट
- Bing पृष्ठ
- Bing मानचित्र
- Bing में Microsoft खोज
- Bing शब्दकोश
- Bing.com
- Bingplaces.com
- Clipchamp
- Cortana skills by Microsoft
- Cortana
- Default Homepage and New Tab Page on Microsoft Edge
- Dev Center App
- Dictate
- education.minecraft.net
- Face Swap
- Feedback Intake Tool for Azure Maps (aka “Azure Maps Feedback”)
- Forms.microsoft.com
- forzamotorsport.net
- Groove Music Pass
- Groove
- GroupMe
- LineBack
- Microsoft 365 Business Standard, Microsoft 365 Business Basic, Microsoft 365 Apps, Microsoft 365 app, Microsoft 365 Copilot, Microsoft 365 Copilot app, and Microsoft 365 Copilot Chat*
- *Until a commercial domain is established for use of these services, at which time separate Microsoft commercial terms will govern instead.
- Microsoft 365 Consumer
- Microsoft 365 Family के साथ शामिल ऐप्स और सेवाएँ
- Microsoft 365 Family
- Microsoft 365 Personal के साथ शामिल ऐप्स और सेवाएँ
- Microsoft 365 Personal
- Microsoft 365 उपभोक्ता सदस्यताओं में शामिल ऐप्स और सेवाएँ
- Microsoft 365 का मुफ़्त संस्करण
- Microsoft 365 मूलभूत के साथ शामिल ऐप्स और सेवाएँ
- Microsoft 365 वैकल्पिक संबद्ध अनुभव
- Microsoft Academic
- Microsoft Add-Ins for Skype
- Microsoft Bots
- Microsoft Copilot
- Microsoft Educator Community
- Microsoft Health
- Microsoft Launcher
- Microsoft Loop
- Microsoft Pay
- Microsoft Pix
- Microsoft Reading Coach
- Microsoft Research Interactive Science
- Microsoft Research Open Data
- Microsoft Rewards
- Microsoft Soundscape
- Microsoft Sway
- Microsoft Teams
- Microsoft Translator
- Microsoft Wallpaper
- Microsoft खाता
- Microsoft गणित सॉल्वर
- Microsoft डिज़ाइनर से छवि निर्माता
- Microsoft द्वारा प्रकाशित Windows गेम, अनुप्रयोग और वेबसाइटें
- Microsoft परिवार
- Microsoft फ़िल्में और TV
- Microsoft संग्रह
- Microsoft सहायता (उपभोक्ता)
- Minecraft Realms Plus and Minecraft Realms
- Minecraft गेम्स
- Mixer
- MSN (पुराना नाम Microsoft Start)
- MSN Explorer
- MSN खानपान
- MSN खेल
- MSN डायल अप
- MSN प्रीमियम
- MSN मनी
- MSN मौसम
- MSN यात्रा
- MSN समाचार
- MSN सेहत और तंदुरुस्ती
- MSN.com
- Office 365 के लिए Microsoft समर्थन और पुनर्प्राप्ति सहायक
- Office स्टोर
- OneDrive.com
- OneDrive
- OneNote.com
- Outlook.com
- Paint 3D
- Presentation Translator
- rise4fun
- Seeing AI
- Send
- Skype in the Classroom
- Skype Manager
- Skype.com
- Skype
- SMS व्यवस्थापक ऐप
- Snip Insights
- Spreadsheet Keyboard
- Sway.com
- to-do.microsoft.com
- Translator for Microsoft Edge
- Translator Live
- Universal Human Relevance System (UHRS)
- UrWeather
- ux.microsoft.com
- Video Breakdown
- Visio Online
- Web Translator
- whiteboard.office.com
- Windows Live Mail
- Windows Live Writer
- Windows Movie Maker
- Windows चित्र गैलरी
- Windows से लिंक करें
- Windows स्टोर
- Xbox Game Pass
- Xbox Game Studios गेम, अनुप्रयोग और वेबसाइटें
- Xbox Live Gold
- Xbox Live
- Xbox Music
- Xbox Store
- अगला लॉक स्क्रीन
- डिवाइस हेल्थ ऐप
- फ़ोन लिंक
- मानचित्र ऐप
- वेब के लिए Microsoft 365
- व्यक्तियों के लिए Microsoft Defender
- संग्रह
- स्टोर
- स्मार्ट खोज